Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025), जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)से संबंधित प्रश्न उत्तर है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: आर्थिक सर्वेक्षण 2025 आज 31 January को संसद में किसने पेश किया
उत्तर: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
प्रश्न: इसरो ने अपना 100वां मिशन किस रॉकेट से लांच किया
उत्तर: GSLV-F15
प्रश्न: ICC विमेन्स क्रिकेटर ऑफ द इयर 2024 चुनी गयी अमेलिया केर किस देश की खिलाड़ी है
उत्तर: न्यूज़ीलैंड
प्रश्न: ICC के सीईओ कौन थे जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
उत्तर: ज्यॉफ एलार्डिस
प्रश्न: भारत किस मिशन के तहत पहली मानव पनडुब्बी लॉन्च करने के लिए तैयार है
उत्तर: डीप सी मिशन
प्रश्न: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का लोगो कहां लांच किया गया
उत्तर: चेन्नई
प्रश्न: सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन कहां किया गया
उत्तर: सूरत
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है
उत्तर: हरियाणा
प्रश्न: राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के लिए सरकार ने कितने करोड़ आवंटित किये है
उत्तर: 16,300 करोड़
प्रश्न: असम के मुख्यमंत्री ने किस शहर को राज्य की दूसरी राजधानी बनाये जाने की घोषणा की है
उत्तर: डिब्रूगढ़
प्रश्न: सुशासन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया जायेगा
उत्तर: गांधीनगर
प्रश्न: ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से किसे सम्मानित किया गया है
उत्तर: जसप्रीत बुमराह
प्रश्न: 2024 में प्रदर्शन के लिए ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब किसे दिया गया है
उत्तर: स्मृति मंधाना
प्रश्न: 28 जनवरी, 2025 को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का विषय क्या है
उत्तर: ग्रीन गेम्स
प्रश्न: 29 जनवरी, 2025 को श्रीहरिकोटा से NVS-02 उपग्रह का प्रक्षेपण ISRO के लिए कौन सी उपलब्धि है
उत्तर: 100वाँ प्रक्षेपण
प्रश्न: GSLV-F15 मिशन ISRO के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
उत्तर: यह सतीश धवन स्पेस सेंटर से ISRO का 100वां मिशन है
प्रश्न: भारत में सेब की खेती को बदलने के लिए 2025 में पद्म श्री से किसे सम्मानित किया गया
उत्तर: हरिमन शर्मा
प्रश्न: ‘लापता लेडीज को किस पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है
उत्तर: जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार
प्रश्न: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस से आयातित सभी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की है
उत्तर: कोलंबिया
प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2025 के लिए कुल कितने पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है
उत्तर: 139 पुरस्कार
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: एकीकृत पेंशन योजना (UPS) कब से लागू करने की मंजूरी दी गई है
उत्तर: 01 अप्रैल 2025
प्रश्न: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर दिया है
उत्तर: मेक्सिको की खाड़ी
प्रश्न: निम्नलिखित में से किसके द्वारा 27 जनवरी को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की वार्षिक रैली को संबोधित किया गया
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रश्न: गणतंत्र दिवस 2025 की परेड में तीनों सेनाओं की झांकी का थीम क्या था
उत्तर: सशक्त और सुरक्षित भारत
प्रश्न: प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न: भारत ऊर्जा सप्ताह, 2025 किस माह में आयोजित किया जाएगा
उत्तर: फरवरी 2025
प्रश्न: ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2025 का टाइटल किस खिलाड़ी ने जीता
उत्तर: यानिक सिनर
प्रश्न: ICC इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड किसने जीता
उत्तर: कमिंदु मेंडिस
प्रश्न: भारत किस कार्यक्रम में एक पर्यवेक्षक राष्ट्र के रूप में शामिल हुआ है
उत्तर: यूरोड्रोन कार्यक्रम
प्रश्न: किसे ICC अंपायर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया
उत्तर: रिचर्ड इलिंगवर्थ
प्रश्न: इसरो 29 जनवरी को जीएसएलवी रॉकेट कौनसे प्रक्षेपण लिए के तैयार है
उत्तर: 100वें प्रक्षेपण
प्रश्न: युवा भारतीय पर्वतारोही शिवांगी पाठक ने किस देश की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया (हरियाणा की युवा पर्वतारोही शिवांगी पाठक ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियसज़को (Mount Kosciuszko) पर भारतीय तिरंगा फहराकर भारत के 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया)
प्रश्न: ईसीआई मीडिया पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया
उत्तर: दूरदर्शन
प्रश्न: ICC पुरुष T20I टीम ऑफ द ईयर 2024 का कप्तान किसे चुना गया है
उत्तर: रोहित शर्मा
प्रश्न: T20I क्रिकेट में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है
उत्तर: तिलक वर्मा
प्रश्न: यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है
उत्तर: उत्तराखंड
प्रश्न: स्वर्णिम भारत परेड में कितनी झांकियों ने भाग लिया
उत्तर: 31
प्रश्न: अगले अमेरिकी रक्षा सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: पीट हेगसेथ
प्रश्न: आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता
उत्तर: जसप्रीत बुमराह
प्रश्न: रामसर कन्वेंशन के तहत ‘वेटलैंड सिटी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता किन दो शहरों को मिली
उत्तर: उदयपुर और इंदौर
प्रश्न: वर्ष 2025 में गणतंत्र दिवस की थीम क्या है
उत्तर: ‘स्वर्णिम भारत: विकास और विरासत (Golden India: Heritage and Development)
प्रश्न: पंजाब केसरी के नाम से मशहूर लाला लाजपत राय की जयंती कब मनाई जाती है
उत्तर: 28 जनवरी
प्रश्न: 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में किस राज्य की झांकी ने सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता
उत्तर: उत्तर प्रदेश (प्रयागराज में महाकुंभ को दर्शाती उत्तर प्रदेश की झांकी ने गणतंत्र दिवस समारोह 2025 में सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता।)
प्रश्न: भारत के किस पूर्व मुख्य न्यायाधीश को 2025 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
उत्तर: जगदीश सिंह खेहर
प्रश्न: सुजुकी मोटर्स के पूर्व प्रमुख को 2025 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
उत्तर: ओसामु सुजुकी
प्रश्न: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (UPS) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है
उत्तर: एनपीएस के तहत वैकल्पिक पेंशन योजना प्रदान करना
प्रश्न: जनवरी 2025 में मलेशिया में 9वें जोहोर इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता
उत्तर: इनियान पन्नीरसेल्वम
प्रश्न: जनवरी 2025 में आयरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया
उत्तर: माइकल मार्टिन
प्रश्न: जनवरी 2025 में रक्षा मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली का नाम क्या है
उत्तर: संजय
प्रश्न: क्रिप्टोकरेन्सी $MELANIA किसने पेश की
उत्तर: पूर्व अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने
प्रश्न: पीएम सूर्यगढ़ योजना का उद्देश्य क्या है
उत्तर: सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और जलवायु परिवर्तन से निपटना
प्रश्न: किस देश ने पहली एयर टैक्सी का प्रोटोटाइप ‘शून्य लॉन्च किया है
उत्तर: भारत
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2025 किसे प्रदान किया गया है
उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र
प्रश्न: भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता बढ़कर कितना गीगावाट हो गया है
उत्तर: 217 गीगावाट
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के 11वें संस्करण का उद्घाटन कहां हुआ है
उत्तर: कोलकाता
प्रश्न: राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक किया जाएगा
उत्तर: 38वें
प्रश्न: किस देश ने पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने की घोषणा की है
उत्तर: अमेरिका
प्रश्न: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस संगठन से अलग होने की घोषणा की है
उत्तर: विश्व स्वास्थ्य संगठन
प्रश्न: कौन-सा देश दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक बना है
उत्तर: भारत
प्रश्न: कौन सा देश अपनी पहली मानव-संचालित अंडरवॉटर सबमर्सिबल तैनात करेगा
उत्तर: भारत
प्रश्न: जस्टिस आलोक अराधे ने किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है
उत्तर: बॉम्बे उच्च न्यायालय
प्रश्न: भारत के डीप ओशन मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है
उत्तर: पानी के भीतर संसाधनों की खोज और गहरे समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र के ज्ञान को बढ़ाना
प्रश्न: भारतीय लघु फिल्म अनुजा को ऑस्कर 2025 के लिए किस श्रेणी में नामांकित किया गया है
उत्तर: सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (लाइव एक्शन)
प्रश्न: भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने किस शहर में में नया क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया
उत्तर: वाराणसी
प्रश्न: खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है
उत्तर: लद्दाख
प्रश्न: संजय – युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली (बीएसएस) का मुख्य उद्देश्य क्या है
उत्तर: युद्धक्षेत्र की पारदर्शिता बढ़ाना और निर्णय प्रणाली को जानकारी प्रदान करना
प्रश्न: दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली
उत्तर: जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय
प्रश्न: गणतंत्र दिवस परेड 2025 में पहली बार तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी का थीम क्या है
उत्तर: ‘सशक्त और सुरक्षित भारत
प्रश्न: किस शहर के वर्जिन नारियल तेल को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया गया है
उत्तर: निकोबार
प्रश्न: भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी कौन बने है
उत्तर: डी गुकेश
प्रश्न: शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा
उत्तर: भारत
प्रश्न: चर्चा में रहा ऐतिहासिक रत्नागिरी स्थल किस राज्य में स्थित है
उत्तर: ओडिशा
प्रश्न: पहले इंटरनेशनल ओलंपिक रिसर्च कांफ्रेंस का आयोजन कहां किया जायेगा
उत्तर: गांधीनगर
प्रश्न: गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि प्रबावो सुबियांतो किस देश के राष्ट्रपति है
उत्तर: इंडोनेशिया
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: नई दिल्ली में 27 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक ‘लोक संवर्धन पर्व का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है
उत्तर: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
प्रश्न: सीआरपीएफ के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
प्रश्न: किस देश ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया है
उत्तर: यूएसए
प्रश्न: 27वीं अंतर्राष्ट्रीय कांच कांग्रेस 2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है
उत्तर: कोलकाता
प्रश्न: फ्लेमिंगो फेस्टिवल 2025 का आयोजन कहां किया गया
उत्तर: आंध्रप्रदेश
प्रश्न: किस भारतीय को गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया
उत्तर: उर्वशी सिन्हा
प्रश्न: राष्ट्रपति भवन में स्थित उस उद्यान का नाम क्या है जो 2 फरवरी से 30 मार्च, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा
उत्तर: अमृत उद्यान
प्रश्न: 22 जनवरी, 2025 को किस सरकारी योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई
उत्तर: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
प्रश्न: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार भारत में जन्म के समय लिंग अनुपात क्या था
उत्तर: 930
प्रश्न: किशनगंगा और रातले जलविद्युत परियोजनाओं पर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को कौन सी संधि नियंत्रित करती है
उत्तर: सिंधु जल संधि
प्रश्न: जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जनमन पर जिलाधिकारियों (डीएम) का राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया
उत्तर: भारत मंडपम, नई दिल्ली
प्रश्न: संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति कौन बने
उत्तर: डोनाल्ड ट्रम्प
प्रश्न: जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उपराष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली
उत्तर: जे.डी. वेंस
प्रश्न: किस राज्य ने जनवरी 2025 में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के लिए मैनुअल को मंजूरी दी
उत्तर: उत्तराखंड
प्रश्न: ब्रिक्स का नौवां भागीदार देश कौन-सा अफ़्रीकी देश बना है
उत्तर: नाइजीरिया
प्रश्न: एंटिटी लॉकर का प्राथमिक उद्देश्य क्या है
उत्तर: व्यावसायिक और संगठनात्मक दस्तावेजों का प्रबंधन
प्रश्न: किस संगठन ने एंटिटी लॉकर प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है
उत्तर: राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD)
प्रश्न: खो खो विश्व कप 2025 के महिला और पुरुष दोनों फाइनल किस देश ने जीते
उत्तर: भारत
प्रश्न: खो खो विश्व कप 2025 के दौरान भारतीय महिला खो खो टीम की कप्तान कौन थी
उत्तर: प्रियंका इंगले
प्रश्न: इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम कब लागू हुआ
उत्तर: 19 जनवरी, 2025
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम का कप्तान किसे बनाया गया है
उत्तर: रोहित शर्मा
प्रश्न: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान कौन सा है
उत्तर: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
प्रश्न: निम्नलिखित में से किसे 2024 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ
उत्तर: डी. गुकेश (विश्व शतरंज चैंपियन), मनु भाकर (ओलंपिक डबल पदक विजेता), हरमनप्रीत सिंह (पुरुष हॉकी टीम कप्तान), प्रवीण कुमार (पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता)
प्रश्न: कहां पहली बार सेना दिवस परेड को आयोजित किया गया है
उत्तर: पुणे
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी को ‘स्वामित्व योजना के तहत कितने लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए
उत्तर: 65 लाख
प्रश्न: ‘वन प्लेट, वन बैग अभियान की शुरुआत किस शहर में हुई
उत्तर: प्रयागराज
प्रश्न: किस पूर्वोत्तर राज्य में ‘परशुराम कुंभ मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश
प्रश्न: भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने किस देश के प्रधानमंत्री पद के लिए आधिकारिक दावेदारी पेश की
उत्तर: कनाडा
प्रश्न: क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स के तहत ‘फ्यूचर ऑफ़ वर्क्स कैटेगरी में भारत की रैंक क्या है
उत्तर: दूसरा
प्रश्न: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू किस देश के साथ राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने पर स्मारक लोगो का अनावरण किया
उत्तर: सिंगापुर
प्रश्न: विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने किस भारतीय शहर में नए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया
उत्तर: बेंगलुरु
प्रश्न: उस मिशन का नाम क्या है जिसके तहत भारत ने अपना पहला अंतरिक्ष डॉकिंग हासिल किया
उत्तर: स्पैडेक्स (16 जनवरी 2025 को, इसरो ने घोषणा की कि भारत ने स्पैडेक्स मिशन के तहत सफलतापूर्वक अंतरिक्ष डॉकिंग हासिल की, जिससे वह रूस, अमेरिका और चीन के बाद ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।)
प्रश्न: 2025 में भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कौन होंगे
उत्तर: प्रबोवो सुबिआंतो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
प्रश्न: किस देश ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ईंधन चालित ट्रेन इंजन बनाया है
उत्तर: भारत
प्रश्न: जनवरी 2025 में, पिक्सेल किस देश की पहली निजी कंपनी बन गई है जिसके पास उपग्रहों का अपना समूह है
उत्तर: भारत
प्रश्न: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, कब तक लागू होने की उम्मीद है
उत्तर: साल 2026
प्रश्न: साइबर सिक्योरिटी ग्रैंड चैलेंज (CSGC 2.0) किसके द्वारा लॉन्च किया गया है
उत्तर: प्रौद्योगिकी मंत्रालय और डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया
प्रश्न: भारतीय सेना द्वारा आयोजित अभ्यास डेविल स्ट्राइक (Exercise Devil Strike) का मुख्य उद्देश्य क्या है
उत्तर: युद्ध की तैयारी और परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना
प्रश्न: अमेरिका ने जनवरी 2025 में किन तीन भारतीय संस्थाओं पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं
उत्तर: BARC, IREL और IGCAR
प्रश्न: 16 जनवरी से 24 फरवरी, 2025 तक संस्कृति का महाकुंभ किस कार्यक्रम में आयोजित किया जा रहा है
उत्तर: महाकुंभ मेला
प्रश्न: भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के निर्यात के लिए किस देश के साथ डील की है
उत्तर: इंडोनेशिया
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: नाग एमके-2′ एंटी-टैंक मिसाइल, जिसे भारत द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया, किस पीढ़ी की मिसाइल है
उत्तर: तीसरी (DRDO द्वारा विकसित की गई है)
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के तीन जहाजों (INS सूरत, INS नीलगिरि, और INS वाघशीर) को किस स्थान पर राष्ट्र को समर्पित किया
उत्तर: मुंबई
प्रश्न: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा
उत्तर: एस जयशंकर
प्रश्न: दिसंबर 2024 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है
उत्तर: जसप्रीत बुमराह
प्रश्न: दिसंबर 2024 के लिए ICC विमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है
उत्तर: एनाबेल सदरलैंड
प्रश्न: चर्चा में रही पवना नदी किस राज्य में बहती है
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न: ‘गान-नगाई 2025 उत्सव का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है
उत्तर: मणिपुर
प्रश्न: ‘भार्गवास्त्र माइक्रो-मिसाइल सिस्टम किसके द्वारा विकसित किया गया है
उत्तर: इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड
प्रश्न: हेमटेक्स्टिल 2025, फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में भारतीय मंडप का उद्घाटन किसने किया
उत्तर: केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह
प्रश्न: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने किस देश के खिलाफ भारत का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाया
उत्तर: आयरलैंड
प्रश्न: सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम भारत की अपनी पांच दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए नई दिल्ली कब पहुंचे
उत्तर: 15 जनवरी 2025
प्रश्न: AFI के नवगठित एथलीट आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: अंजू बॉबी जॉर्ज
प्रश्न: नाग मार्क 2 (Nag Mark 2) एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल किस संगठन द्वारा विकसित की गई है
उत्तर: डीआरडीओ
प्रश्न: नवाफ सलाम को किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है
उत्तर: लेबनान
प्रश्न: आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का नया कप्तान किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: श्रेयस अय्यर
प्रश्न: मौसम विभाग के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पीएम मोदी ने कौन-सा मिशन लांच किया
उत्तर: ‘मिशन मौसम
प्रश्न: मकर संक्रांति को भारत के किस राज्य में पोंगल के रूप में मनाया जाता है
उत्तर: तमिलनाडु
प्रश्न: महिला अंडर 19 वन डे ट्रॉफी के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरर कौन बनी
उत्तर: इरा जाधव
प्रश्न: कहा इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट खेला जाएगा
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: कौन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय परमाणु इकाइयों से प्रतिबंध हटाएगा
उत्तर: अमेरिका
प्रश्न: ज़ेड-मोड़ टनल या सोनमर्ग टनल का उद्घाटन किसने किया
उत्तर: PM नरेंद्र मोदी
प्रश्न: राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन की मेजबानी कौनसा देश करेगा
उत्तर: भारत
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: किसे बीसीसीआई के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया?
उत्तर: देवजीत सैकिया
प्रश्न: भारत के किस गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है
उत्तर: वरुण ऐरन
प्रश्न: ज़ेड-मोड़ टनल या सोनमर्ग टनल किन दो शहरों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा
उत्तर: जम्मू और श्रीनगर
प्रश्न: खो खो विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व कौन कर रहा है
उत्तर: प्रतीक वाईकर
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस जिले में ‘सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया
उत्तर: गंदरबल
प्रश्न: केंद्रीय मंत्री डॉ. एस. जयशंकर किस देश की यात्रा पर गए हैं
उत्तर: स्पेन
प्रश्न: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 किस अवसर पर शुरू हुआ
उत्तर: पौष पूर्णिमा
प्रश्न: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर कौन सी नदियाँ मिलती हैं
उत्तर: गंगा, यमुना, सरस्वती
प्रश्न: थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल का 21वां संस्करण 10 जनवरी से 16 जनवरी, 2025 तक किन शहरों में आयोजित किया जाएगा
उत्तर: मुंबई और ठाणे
प्रश्न: किसने रविवार 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिल्ली के भारत मंडपम में ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद में भाग लिया
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रश्न: भारत किस समिति का सदस्य बना है
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र की बिग डेटा और डेटा साइंस समिति
प्रश्न: ऑन द एज कला गैलरी का उद्घाटन किसने किया
उत्तर: गजेंद्र सिंह शेखावत
प्रश्न: ऑन द एज कला गैलरी किस विषय पर आधारित है
उत्तर: जलवायु परिवर्तन
प्रश्न: ऑन द एज कला गैलरी का उद्घाटन किस शहर में हुआ
उत्तर: कोलकाता
प्रश्न: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन कहां किया जा रहा है
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: पी. जयचंद्रन का निधन हो गया है, किस क्षेत्र के प्रसिद्ध शख्सियत थे
उत्तर: गायन
प्रश्न: हेनेले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारतीय पासपोर्ट किस स्थान पर है
उत्तर: 85वें
प्रश्न: किसे प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है
उत्तर: डॉ सैयद अनवर खुर्शीद (सऊदी अरब में प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक)
प्रश्न: किसने अवैध अप्रवासन को रोकने के लिए प्रतिबंधों की घोषणा की है
उत्तर: ब्रिटेन
प्रश्न: जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में कौन शीर्ष पर रहा है
उत्तर: सिंगापुर
प्रश्न: थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल का 21वां संस्करण कहाँ शुरू हुआ है
उत्तर: मुंबई
प्रश्न: किस राज्य सरकार द्वारा ‘बीमा सखी योजना‘ शुरू की गयी है
उत्तर: गोवा
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: माइक्रोसॉफ्ट ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए किसके साथ समझौता किया
उत्तर: डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन
प्रश्न: वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला रूट कौन सा था
उत्तर: दिल्ली-वाराणसी
प्रश्न: मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, वह किस देश के खिलाड़ी है
उत्तर: न्यूज़ीलैंड
प्रश्न: जनवरी 2025 में लॉस एंजिल्स में जंगल की आग की तीव्रता में किस प्राकृतिक कारक ने योगदान दिया है
उत्तर: सांता एना हवाएँ
प्रश्न: भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन कहां किया गया
उत्तर: जम्मू और कश्मीर
प्रश्न: पीएम मोदी ने भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन हब की आधारशिला कहां रखी
उत्तर: विशाखापत्तनम
प्रश्न: किस देश ने भारतीय परमाणु संस्थानों पर लगे 26 साल पुराने प्रतिबंधों को हटा लिया
उत्तर: अमेरिका
प्रश्न: माइक्रोसॉफ्ट 2026 तक कितने भारतीयों को एआई कौशल प्रदान करेगा
उत्तर: 5 मिलियन
प्रश्न: ‘हर घर गंगाजल योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है
उत्तर: बिहार
प्रश्न: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कितने तक कैशलेस इलाज मिलेगा
उत्तर: 1.5 लाख रुपये
प्रश्न: भारत और अमेरिका ने भारतीय नौसेना के लिए किस तकनीक के सह-उत्पादन की घोषणा की है
उत्तर: हाइपरसोनिक मिसाइल
प्रश्न: माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर अगले दो वर्षों में कितना निवेश करने की घोषणा की है
उत्तर: $3 बिलियन
प्रश्न: वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान NSO ने कितना लगाया है
उत्तर: 6.4%
प्रश्न: एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है
उत्तर: बहादुर सिंह सागू
प्रश्न: वर्ष 2024 में कौन सा देश दुनिया में साइबर हमलों के मामले में दूसरा सबसे लक्षित देश बनकर उभरा है
उत्तर: भारत
प्रश्न: वर्ष 2025 का पहला जल्लीकट्टू किस राज्य के थाचनकुरिची गांव में आयोजित किया गया
उत्तर: तमिलनाडु
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NTPC ग्रीन हाईड्रोजन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया
उत्तर: विशाखापत्तनम में
प्रश्न: 14 जनवरी से ‘इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा
उत्तर: नई दिल्ली में
प्रश्न: इसरो के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: वी नारायणन
प्रश्न: जनवरी 2025 में भारत के पहले जनरेशन बीटा बच्चे का जन्म कहां हुआ है
उत्तर: आइजोल
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: विश्व बैंक के अनुसार, भारत के शहरी क्षेत्रों में लगभग कितने प्रतिशत आबादी मलिन बस्तियों में रहती है
उत्तर: 50%
प्रश्न: 18वां प्रवासी भारतीय दिवस, 2025 का आयोजन कहाँ किया जा रहा हैं
उत्तर: 08-10 जनवरी 2025 तक भुवनेश्वर (ओडिशा)
प्रश्न: भारत का सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला रेलवे स्टेशन कौन सा है
उत्तर: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती को महिला शिक्षक दिवस के रूप में मनाया है
उत्तर: तेलंगाना
प्रश्न: 2025 में ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब किसने जीता
उत्तर: अनाहत सिंह
प्रश्न: भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ किसने किया
उत्तर: अमित शाह
प्रश्न: भारतपोल पोर्टल किस एजेंसी ने विकसित किया है
उत्तर: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
प्रश्न: भारतपोल पोर्टल का प्राथमिक उद्देश्य क्या है
उत्तर: आपराधिक जांच में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना
प्रश्न: एयरो इंडिया 2025 का 15वां संस्करण 10 से 14 फरवरी 2025 तक कहाँ आयोजित किया जाएगा
उत्तर: बेंगलुरु
प्रश्न: माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ कौन हैं, जिन्होंने जनवरी 2025 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
उत्तर: सत्य नडेला
प्रश्न: 9 साल तक पद पर रहने के बाद जनवरी 2025 में कनाडा के प्रधानमंत्री के पद से किसने इस्तीफा दिया
उत्तर: जस्टिन ट्रूडो
प्रश्न: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किस दस्तावेज़ का मसौदा जारी किया
उत्तर: यूजीसी विनियम 2025
प्रश्न: नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की
उत्तर: अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने
प्रश्न: 38वें राष्ट्रीय खेलों की ‘मशाल को क्या नाम दिया गया है
उत्तर: ‘तेजस्विनी
प्रश्न: किस शहर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है
उत्तर: हनोई
प्रश्न: भारत का मेट्रो नेटवर्क किस मील का पत्थर पार कर चुका है, जिससे यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया हैउत्तर: 1000 किमी (भारत चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क)
प्रश्न: पीएम मोदी ने किस शहर में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) की आधारशिला रखी
उत्तर: नई दिल्ली
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: Apple के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: केवन पारेख
प्रश्न: डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह किस क्षेत्र के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे
उत्तर: परमाणु ऊर्जा
प्रश्न: 67वें राष्ट्रीय शॉटगन चैंपियनशिप 2024 में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल्स का विजेता कौन था
उत्तर: वरुण तोमर
प्रश्न: 42वें भारत-फ्रांस नौसेना अभ्यास वरुण में भाग लेने के लिए 2025 में गोवा पहुंचे फ्रांसीसी नौसेना के परमाणु-प्रेरित विमानवाहक पोत का नाम क्या है
उत्तर: चार्ल्स दे गॉल
प्रश्न: मानव मेटाप्न्यूमोवायरस (HMPV) के सामान्य लक्षण क्या हैं
उत्तर: खांसी, बुखार, नाक का बंद होना, और सांस लेने में कठिनाई
प्रश्न: मानव मेटाप्न्यूमोवायरस (HMPV) मुख्य रूप से कैसे फैलता है
उत्तर: व्यक्ति से व्यक्ति संपर्क या दूषित सतहों के माध्यम से
प्रश्न: HMPV का संबंध किस प्रकार की बीमारी से है
उत्तर: वायरल संक्रमण
प्रश्न: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 04 जनवरी को कहां ‘ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया है
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: भारत के कुल ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कितने प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है
उत्तर: 7.93%
प्रश्न: कहाँ पर महाभारत के 18 खंडों में वर्णित पवित्र पेड़-पौधों को संरक्षित करने के लिए ‘महाभारत वाटिका विकसित की है
उत्तर: उत्तराखंड
प्रश्न: निम्नलिखित में से कहां 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा
उत्तर: 8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में
प्रश्न: कौन घरेलू उड़ानों में वाईफाई कनेक्टिविटी सेवा प्रदान करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है
उत्तर: एयर इंडिया
प्रश्न: डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा (DPDP) नियम, 2025, किस अधिनियम को लागू करने के लिए बनाए गए हैं
उत्तर: डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा अधिनियम, 2023
प्रश्न: उद्घाटन खो-खो वर्ल्ड कप 2025 भारत में कब आयोजित होने वाला है
उत्तर: 13-19 जनवरी
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थायी सदस्य कौन हैं
उत्तर: संयुक्त राज्य, यूनाइटेड किंगडम, रूस, चीन, और फ्रांस
प्रश्न: हर वर्ष किस तिथि को भारत में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जाती है
उत्तर: 03 जनवरी
प्रश्न: 31वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुक्रवार 03 जनवरी से कहाँ में शुरु हो रहा है
उत्तर: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल
प्रश्न: ‘जम्मू कश्मीर और लद्दाख: युगों के माध्यम से पुस्तक का विमोचन किसने किया
उत्तर: अमित शाह
प्रश्न: किस राज्य ने वन संरक्षण के लिए महाभारत वाटिका की स्थापना की है
उत्तर: उत्तराखंड
प्रश्न: किसके नेतृत्व में मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार वर्ष को संशोधित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है
उत्तर: रमेश चंद
प्रश्न: कहाँ पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 385 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है
उत्तर: दिल्ली में
प्रश्न: भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 377 टन खतरनाक कचरे को हटाने का काम शुरू हुआ। यह कचरा कहाँ जलाया जाएगा
उत्तर: पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र (धार)
प्रश्न: भोपाल गैस त्रासदी में कौन सा केमिकल लीक हुआ था
उत्तर: मिथाइल आइसोसाइनेट
प्रश्न: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 2024 भारत में कैसा वर्ष था
उत्तर: 1901 के बाद से भारत में सबसे गर्म वर्ष
प्रश्न: निम्नलिखित में से किसे 2025 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया
उत्तर: हरमनप्रीत सिंह
प्रश्न: डी गुकेश को 2025 में खेल रत्न पुरस्कार किस खेल के लिए दिया गया
उत्तर: शतरंज
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)
प्रश्न: 2025 में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले अरमांडो एग्नेलो कोलाको किस खेल के कोच हैं
उत्तर: फुटबॉल
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45वीं PRAGATI बैठक की अध्यक्षता की, PRAGATI का पूर्ण रूप क्या है
उत्तर: Pro-Active Governance and Timely Implementation
प्रश्न: मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार 2025 कब और कहाँ प्रदान किए जाएँगे
उत्तर: 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में प्रदान किए जाएंगे।
प्रश्न: खेल रत्न अवार्ड 2025 से किन एथलीटों को सम्मानित किया जायेगा
उत्तर: गुकेश डी, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार और मनु भाकर
प्रश्न: किसने सोमवार 30 दिसंबर को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SPADEX) मिशन का सफल प्रक्षेपण किया है
उत्तर: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-ISRO
प्रश्न: सूर्य किरण सैन्य अभ्यास 2024 का आयोजन कहाँ किया गया
उत्तर: रूपनदेही (नेपाल)
प्रश्न: वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन कहां किया गया
उत्तर: न्यूयॉर्क
प्रश्न: अर्जुन अवार्ड 2025 से कितने एथलीटों को सम्मानित किया जायेगा
उत्तर: 32
प्रश्न: वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का टाइटल संयुक्त रूप से किसने जीता
उत्तर: मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाचची
प्रश्न: सीआरपीएफ का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: वितुल कुमार
प्रश्न: भारत किस देश के साथ सूर्य किरण सैन्य अभ्यास का आयोजन कर रहा है
उत्तर: नेपाल
प्रश्न: रेल मंत्रालय किसके लिए तीन हजार विशेष रेलगाडि़यों का संचालन करेगा
उत्तर: प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025
Current Affair January 2025 Important Question Answer (करंट अफेयर जनवरी 2025)