प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair January 2026 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर जनवरी 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair January 2026 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर जनवरी 2026) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair January 2026 Second Week
प्रश्न: हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2025 में साइबर अपराध से ठगी गई राशि को सुरक्षित कराने के क्षेत्र में देश में कौन सा स्थान प्राप्त किया है
उत्तर: पहला
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में मछली प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा
उत्तर: करनाल
प्रश्न: हरियाणा में किसके द्वारा एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल का शुभारंभ किया गया है

उत्तर: नायब सिंह सैनी
प्रश्न: हरियाणा की कितनी यूनिवर्सिटी में सबसे पहले स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे
उत्तर: 5
प्रश्न: हरियाणा में किसके द्वारा नेशनल एजुकेशन इवेल्यूएशन एंड वेलिडेशन पोर्टल (नीव पोर्टल) का शुभारंभ किया गया है
उत्तर: नायब सिंह सैनी
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में इंडियन एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी एसोसिएशन आईएयूए द्वारा 49वें कुलपति सम्मेलन का आयोजन किया गया है
उत्तर: हिसार
प्रश्न: हरियाणा स्टेट लेवल एनवायरमेंट इम्पैक्ट असेस्मेंट अथॉरिटी का चैयरमेन किसे बनाया गया है
उत्तर: अंकुर गुप्ता
प्रश्न: हरियाणा में कहां पर नेशनल आइईडी डाटा मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया गया है
उत्तर: मानेसर
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में सबसे पहले इको-वन परियोजना की शुरुआत की गई है
उत्तर: फरीदाबाद
प्रश्न: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी ICJS 2.0 रैंकिंग में हरियाणा पुलिस ने देश में कौनसा स्थान प्राप्त किया है
उत्तर: दूसरा
प्रश्न: हरियाणा में कहां पर सैटेलाइट शहर बनाया जाएगा
उत्तर: खरखौदा
प्रश्न: हरियाणा के किस गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का निर्माण किया जा रहा है
उत्तर: कुरुक्षेत्र के उमरी गाँव मे
प्रश्न: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का DGP किसे बनाया गया है
उत्तर: अरशीनद्र चावला
प्रश्न: हरियाणा की खिलाड़ी अलीशा ने जॉर्जिया में विश्व कराटे चैंपियनशिप में कौनसा पदक जीता है
उत्तर: कांस्य पदक

प्रश्न: हरियाणा के नारनौंद और बरवाला में उपमंडल न्यायालय का उद्घाटन व न्यायिक परिसर का शिलान्यास किसने किया है
उत्तर: देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने सरकारी पत्राचार एवं आधिकारिक कार्यों में किन शब्दों का प्रयोग न करने के निर्देश दिए हैं
उत्तर: हरिजन व गिरिजन
प्रश्न: ग्रेटर नोएडा में आयोजित महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर 10 सीनियर राष्ट्रीय खिताब हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर कौन बनीं
उत्तर: पूजा रानी बोहरा
प्रश्न: नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा किस वर्ष तक विकसित राज्य बन सकता है
उत्तर: 2039-40
प्रश्न: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को कितने प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी दी जाती है
उत्तर: 35 %
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले से गुजरने वाला दिल्ली-जयपुर कॉरिडोर विश्व का सबसे लंबा ई-हाईवे बनेगा
उत्तर: गुरुग्राम





