प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आज आपको हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 (Haryana International Women’s Day 2025) के बारे मे बताने जा रहे है कि इस अवसर पर हरियाणा की किन महिलाओ को यह सम्मान मिला है किस क्षेत्र मे यह सम्मान उन्हे दिया गया है ई इसके बारे हम आपको विस्तारपूर्वक बात करेंगे तो देखते है हरियाणा की महिलाओं को मिला हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का सम्मान की सूची
Haryana International Women’s Day 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं के संघर्ष उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान के लिए पंचकुला के रेड बिशप मे राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मौजूद रही, मुख्यमंत्री ने बताया कि अबकी बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम एक्सिलरेट एक्शन है जो महिलाओ को बेहतरी के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर देती है
इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा इनके उत्कृष्ट किए गए योगदान के लिए उन्हे हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पुरस्कार प्रदान किया जाता है लगभग 50 महिलाओ को उन्होंने यह पुरस्कार अलग अलग क्षेत्र मे दिया गया है
हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की सम्मानित सूची
सुषमा स्वराज पुरस्कार
करनाल जिले की रहने वाली शांता रंगा को बाल श्रम व महिलाओ के यौन शोषण के खिलाफ ठोस कदम उठाया है इसके लिए उन्हे यह पुरस्कार दिया गया है जिसकी राशि 5 लाख रुपए है
इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार
हिसार जिले की रहने वाली व भाग्य श्री महिला आश्रम की संचालिका बाला शर्मा को यह अवॉर्ड दिया गया है जिसकी राशि 1 लाख 50 हजार है उन्हे यह अवॉर्ड मानसिक रूप से दिवयांग महिलाओ की सेवाओ को प्रदान करने के लिए दिया गया है
जींद जिले की रहने वाली रेखा धीमान सामाजिक क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है जिसकी राशि 1 लाख 50 हजार है।
कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार
हिसार जिले की मीनू कालीरामन ने माउंट एवरेस्ट की चोटी ल्होत्से को फतेह किया था उसके लिए उन्हे यह अवॉर्ड दिया गया है जिसकी राशि 1 लाख रुपए है
लाइफ टाइम अचिवमेंट पुरुस्कार
अंबाला जिले की रहनेवाली कमलेश अरोड़ा समाज मे बेहतरीन कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है जिसकी राशि 50 हजार है
उत्कृष्ट कार्य के लिए
खेलों मे उत्कृष्ट कार्य के लिए व हरियाणा मे देश के लिए पदक लाने वाली महिलाओ को भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मे अलग से उन्हे सम्मान दिया गया है जिसकी सूची निम्न प्रकार से है
- सोनिका: भिवानी
- कुसुम: जींद
- मनु भाकर: झज्जर से
- रिदम सांगवान: फरीदाबाद से
- रमिता जिंदल: कुरुक्षेत्र से
- अंतिम पंघाल: हिसार से
- प्रीति पंवार: भिवानी से
- भजन कौर: सिरसा से
- विनेश फोगाट: चरखी दादरी से
- अंशु मलिक: जींद से
- रितिका हुड्डा: रोहतक से
- निशा दहिया: पानीपत से
- जैसमीन लंबोरिया: भिवानी से
- दीक्षा डागर: झज्जर से
- किरण पहल: सोनीपत से
- रैजा ढिल्लो: पंचकूला से
सरकारी कर्मचारी पुरस्कार
- श्रीमती सुनन लता शर्मा , गुरुग्राम
- श्रीमती राजेश कुमारी, पंचकुला
- श्रीमती कमलेश कुमारी
सामाजिक और उद्यम क्षेत्र के लिए
- सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर रीता धीमान, बनारसी देवी, पूनम व डा. विनिता तोमर को सम्मानित किया गया है
- महिला उद्यमी श्रेणी में जींद की पिंकी देवी और गुरुग्राम से साक्षी को सम्मानित किया गया
आंगनवाड़ी वर्कर पुरस्कार
- श्रीमती अनीता रानी, चरखी दादरी
- श्रीमती पूनम, फरीदाबाद
- श्रीगती अमरपती, फतेहाबाद
- श्रीमती प्रियंका, जीन्द
- श्रीमती सुनीता, रेवाड़ी
प्रंशसा पत्र पुरस्कार
- श्री मनमोहन तनेजा
- श्री परविन्द्र मलिक, गुरुग्राम
- श्री सुनिल दहिया, अम्बाला
- श्री राकेश दहिया, सोनीपत
- श्रीमती सारिका मलिक, कुरुक्षेत्र
- श्री गुरचरन सिंह, करनाल
- श्री अमनदीप चौहान, गुरुग्राम
- श्री मुकेश कुमार, गुरूग्राम
- श्रीमती विन्दु धिमान, यमुनानगर
- श्री संदीप हुड्डा, सोनीपत
- श्रीमती गीता गोयल, जींद
- श्री तरूण भारद्वाज, चरखी दादरी
- श्री गुलशन कुमार, कुरूक्षेत्र
- श्री प्रवीन कुमार, पंचकुला
- श्री उमेश चन्द्र, पंचकुला
- श्री हेमन्त ग्रोवर, अम्बाला
- श्रीमती शालू गुप्ता , पंचकला
अन्य दिए जाने वाली सम्मान की सूची
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर लिंगानुपात सुधार में करनाल और यमुनानगर संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर रहा है जबकि दूसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ और तीसरे पर भिवानी रहा है इन तीनों उपायुक्तों को नगद पुरस्कार देकर उन्हे सम्मानित किया गया है
इसके साथ ही पालन पोषण पर यमुनानगर के उपायुक्त को 2 लाख, दूसरे नंबर पर कुरुक्षेत्र के उपायुक्त को एक लाख और तीसरे नंबर पर भिवानी के उपायुक्त को 75 हजार रूपये नगद देकर सम्मानित किया गया है
इसके अतिरिक्त ऑनलाइन माध्यम से 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया और चरखी दादरी में बाल भवन की आधारशिला रखी और तीन नए पोर्टल लांच किए
- घरेलू हिंसा शिकायत व निवारण पंजीकरण,
- सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन प्रोगाम
- आपकी बेटी हमारी बेटी MIS पोर्टल
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में कार्यरत नियमित महिला कर्मचारियों की छुट्टियों को 20 से बढ़ाकर 25 करने का फैसला लिया है और हरियाणा कौशल रोजगार निगम की महिला कर्मियों के लिए साल में 10 के बजाय 22 छुट्टियां मिलेंगी, साथ ही हर महीने एक अतिरिक्त अवकाश भी दिया जाएगा।
हमारे यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी इसे देख सकते ह जिसका लिंक नीचे दिया गया है
हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 (Haryana International Women’s Day 2025)