ICC Women’s World Cup 2025 का खिताब जीता भारतीय महिला टीम ने, आईसीसी वर्ल्ड कप 2025

ICC Women's World Cup 2025 का खिताब जीता भारतीय महिला टीम ने
ICC Women's World Cup 2025 का खिताब जीता भारतीय महिला टीम ने
Content Protection by DMCA.com

प्रिय दोस्तों, Help2Youth के माध्यम से आज आपको ICC Women’s World Cup 2025 के बारे मे बताने जा रहे है रविवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप 2025 का फाइनल मुकबला खेल गया जिसमे भारतीय टीम ने हरमन प्रीत कौर की कप्तानी मे फाइनल मे दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया विश्व चैंपियन बन गई है इसके साथ ही तो आइए इसके बारे मे हम आपको विस्तार पूर्वक जानकारी देते है 

ICC Women’s World Cup 2025

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीत लिया है फाइनल मुकाबले मे भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता है जो अपने आप मे एक विश्व रिकार्ड है। इससके पहले सेमीफाइनल में भारत ने 7 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों का टारगेट पूरा करके उससे फाइनल की रेस से बाहर के दिया था इसके साथ ही भारत ने आपने 52 साल के इंतजार को खत्म कर दिया है और हरमन प्रीत कौर की कप्तानी के रूप मे भारत को चॅम्पियन बनाने वाली पहली महिला कप्तान बन गई है 

आईसीसी 2025

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। फाइनल मुकबले में साउथ अफ्रीका ने पहले टॉस जीता था और भारत को पहले बैटिंग करने के लिए कहा, और भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर मे  शेफाली ने भारत के लिए 78 गेंदों पर 87 रन की जोरदार पारी खेली जबकि दीप्ती ने 58 गेंदों पर 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और कुल 7 विकेट पर 298 रन बनाए  जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर आउट हो गईं।

ICC Women’s World Cup 2025 के मुख्य बिन्दु Women World Cup

  • महिला क्रिकेट विश्व कप का 13वाँ संस्करण
  • स्थान: नवी मुंबई 
  • कुल टीमे 8 और कुल मैच 31
  • कोच (भारत): अमोल मजूमदार
  • कप्तान (दक्षिण अफ्रीका): लौरा वोल्वार्ड्ट
  • प्लेयर ऑफ द मैच: शैफाली वर्मा ( फाइनल मैच मे 87 रन)
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: दीप्ति शर्मा (215 रन , 22 विकेट)
  • विजता की राशि: 39 करोड़ लेकिन (BCCI) ने विजय के उपरांत भारतीय महिला टीम के लिये 51 करोड़ दिए 
  • उपविजता की राशि: 19.77 करोड़
ICC Women’s World Cup 2025

भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल मुकबले को 2.1 करोड़ लोगों ने एकसाथ देखा इसके अलावा 9.2 करोड़ लोगों ने यह मैच टीवी पर सैटेलाइट टेलिकास्ट से देखा जबकि पूरे टूर्नामेंट को कुल संख्या भारत में 44.6 करोड़ रही। यह महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा है। यह आंकड़ा पिछले तीन संस्करणों की कुल डिजिटल पहुंच से भी ज्यादा है।

Indian team 2 2025 11 b8b01f9e724e56cbbdca9cbc78d67edf 3x2 1 e1762575933758

फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। राजनेता,  बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। वही भारत मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ग्रहमंत्री अमित शाह व भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट के विकास की दिशा में एक बड़ा फैसला किया है कि अगला महिला वनडे विश्व कप 2029 में 10 टीमों के साथ खेला जाएगा।

 

ICC Women’s World Cup 2025 का खिताब जीता भारतीय महिला टीम ने, आईसीसी वर्ल्ड कप 2025

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments