July-2024

July-2024
Top News of July 2024 (जुलाई 2024 की प्रमुख ख़बरें)
Content Protection by DMCA.com

July-2024

  • हर वर्ष 30 जुलाई को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस’ मनाया जाता है।
  • निकोलस मादुरो’ (Nicolás Maduro) ने दोबारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।
  • ‘जिया राय’ अंग्रेजी चैनल को अकेले तैरकर पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बन गई हैं।
  • टेनिस स्टार ‘रोहन बोपान्ना’ ने पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है।
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस्फ़हान में आयोजित ‘54वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2024’ में पांच पदक जीते हैं।
  • केंद्र सरकार ने देशभर में 21 नए ‘ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों’ की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
  • भारतीय मानक ब्यूरो ने भारत में अपनी तरह का पहला मानकीकृत कृषि प्रदर्शन फार्म विकसित करने के लिए ‘गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • वर्ष 2025 में भारत ‘पुरुष एशिया कप’ का आयोजन करेगा।

  • रक्षा मंत्रालय और ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ ने 29 जुलाई को एमएसएमई के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  •  विश्व शिक्षा सम्मेलन 2024 में 29 जुलाई को आधिकारिक तौर पर ‘टेक लीडर्स फोरम ऑफ इंडिया’का शुभारंभ किया गया है।
  •  मनु भाकर आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं
  • राष्ट्रपति भवन स्थित दरबार हॉल का नाम  ‘गणतंत्र मंडप‘  रखा गया है।
  • पूर्वोत्तर के मेघालय राज्य ने अपना OTT प्लेटफॉर्म ‘’‘हेलो मेघालय’ लॉन्च किया है।
  • पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के सम्मान में ‘गोल्डन coin’ जारी किया है।
  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में भारत को ‘82वां’ स्थान मिला है।
  • आकाशवाणी के पूर्व समाचार संपादक ‘पी. चंद्रशेखरन’ का केरल के कोझिकोड में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • श्रीलंका’ ने महिला एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है।
  • दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) को उसकी पर्यावरणीय पहलों के लिए ‘ग्लोबल वॉटर टेक अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया है।
  • दक्षिण पूर्वी एशिया के ‘लाओस’ देश ने भगवान राम और भगवान बुद्ध का चित्र लगाकर डाक टिकट जारी किया है।
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
  • मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFM) में अभिनेता‘राम चरण’ (Ram Charan) को भारतीय कला एवं संस्कृति के दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • स्पेन के ‘मनोलो मार्केज़’ भारतीय फुटबॉल टीम के नए मुख्य कोच बने हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जुलाई को भारत मंडपम में ‘विश्व धरोहर समिति’ के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस1933 की शुरूआत की है।
  • डॉ. मनसुख मांडविया 19 जुलाई को ‘खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन’– कीर्ति पहल के दूसरे चरण का नई दिल्ली में उद्घाटन करेंगे
  • महिला क्रिकेट एशिया कप का 9वां संस्करण 19 जुलाई को श्रीलंका के ‘दांबुला’ में शुरू होगा।
  • स्टार बल्लेबाज ‘सूर्यकुमार यादव’ T-20 टीम के नए कप्तान बने हैं।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में ‘10% आरक्षण’ देने का ऐलान किया है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली पुस्तक ‘विंग्‍स टू अवर होप्‍स’ का विमोचन 18 जुलाई 2024 को किया गया।
  • हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  • आरज़ू राणा देउबा’ (Arzu Rana Deuba) नेपाल की नयी विदेश मंत्री बनी हैं।
  • भारत के युवा पर्वतारोही ‘नीतीश सिंह’ ने मलेशिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी ‘माउंट किनाबालु’ पर तिरंगा फहराया है।
  • ‘हरियाणा’ में अब छात्रों को 150 किलोमीटर तक बस पास की सुविधा मिलेगी।
  • स्मृति मंधाना’ और ‘जसप्रीत बुमराह’ को जून 2024 का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्रदान किया गया है।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर ‘गौतम गंभीर’ टीम इंडिया के हेड कोच बनाए गए हैं।
  • भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी ‘अभय सिंह’ ने एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीते हैं।
  • 33वे मैंगो फेस्टिवल’ का राजधानी स्थित दिल्ली हाट जनकपुरी में समापन हुआ है।

July-2024

5 1 vote
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments