हरियाणा राज्य के नए मंत्रीमंडल व शपथ ग्रहण समारोह 2024 ( New cabinet of Haryana State and swearing in ceremony 2024)

हरियाणा राज्य के नए मंत्रीमंडल व शपथ ग्रहण समारोह 2024 ( New cabinet of Haryana State and swearing in ceremony 2024)
हरियाणा राज्य के नए मंत्रीमंडल व शपथ ग्रहण समारोह 2024 ( New cabinet of Haryana State and swearing in ceremony 2024)

प्रिय दोस्तों आज हम आपको Help2youth के माध्यम से हरियाणा राज्य के नए मंत्रीमंडल व शपथ ग्रहण समारोह 2024 ( New cabinet of Haryana State and swearing in ceremony 2024) की की सूचना आपको विस्तारपूर्वक बताएंग, यह हरियाणा राज्य का नया मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, और सभी मंत्रियों ली शपथ ग्रहण की जाएगी, तो आइए देखते है किस विधायकों को मंत्रिमंडल का दर्जा दिया जाएगा। 

हरियाणा राज्य के नए मंत्रीमंडल व शपथ ग्रहण समारोह 2024 ( New cabinet of Haryana State and swearing in ceremony 2024)

आज दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजे के आस पास पंचकुला के दशहरा ग्राउन्ड मे हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में श्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण की है इसके साथ 11 विधायकों ने  कैबिनेट मंत्री के रूप मे व 2 विधायकों ने रजीं मंत्री के रूप मे माननीय हरियाणा के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय के समक्ष शपथ ग्रहण की है, जिसमे 2 ओबीसी, 1 पञ्जाबी, 2 जाट, 2 अनुसूचित जाति, 2 यादव, 2 ब्राह्मण, 1 राजपूत, 1 गुजर, 1 वैश्य  कुल मिलकर 14 विधायकों ने आज पंचकुला के दशहरा ग्राउन्ड मे शपथ ग्रहण की है। 

आज 17 अक्टूबर 2024 को नायब सैनी का 2.0 कार्यालय शुरू हो चुका है। और यह हरियाणा की 15 वी विधानसभा है जिसमे नायब सिंह सैनी दूसरी बार  19 वे मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ले रहे है।

 इससे पहले श्री नायब सिंह सैनी  ने 12 मार्च 2024 को  पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए थे तो आइए देखते है किन किन मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है:-

हरियाणा राज्य के नए मंत्रीमंडल

हरियाणा राज्य के नए मंत्रीमंडल 1

क्रमांक नाम क्षेत्र मंत्रिमंडल का स्थान 
1नायब सिंह सैनी लाड़वा से विधायक मुख्यमंत्री 
2अनिल विज अंबाला कैंट से विधायक  कैबिनेट मंत्री 
3कृषण लाल पँवारइसराना से विधायक कैबिनेट मंत्री 
4विपुल गोयलफरीदाबाद से विधायक कैबिनेट मंत्री 
5कृषण बेदीनरवाना से विधायक कैबिनेट मंत्री 
6गौरव गौतम पलवल से विधायक राज्य मंत्री 
7राव नरबीर सिंहबादशाह पुर से विधायक कैबिनेट मंत्री 
8श्याम सिंह राणा रादौर से विधायक कैबिनेट मंत्री 
9महिपाल ढ़ाढ़ापानीपत ग्रामीण से विधायक कैबिनेट मंत्री 
10रणवीर गंगवा बरवाला से विधायक कैबिनेट मंत्री 
11राजेश नागर तिंगाव से विधायक राज्य मंत्री 
12अरविन्द शर्मागोहाना से विधायक कैबिनेट मंत्री 
13आरती रावअटेली से विधायक कैबिनेट मंत्री 
13श्रुति चौधरीतोशाम से विधायक कैबिनेट मंत्री 

 

हरियाणा में पांच अक्टूबर को चुनाव हुए थे, और 8 अक्टूबर को इस चुनाव का रिजल्ट आया जिसमे भारतीय जनता पार्टी ने  90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया और लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की । 

हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है इस शपथ ग्रहण समारोह को और अधिक भव्य बनाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल हुए है, और इसके साथ ही 20 राज्यों के मंत्री, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी शामिल हुए है व इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व वी वी आई पी नेता भी मौजूद रहे और नव नियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का परिवार भी वी आई पी मंच पर उपस्थित रहा। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 अक्टूबर 2024 को शाम को चंडीगढ़ के ललित होटल मे 20 राज्यों के मंत्री, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के साथ NDA की बैठक करेंगे। 

 इस शपथ ग्रहण समारोह को और अधिक यादगार बनाए जाने के लिए हरियाणा सरकार ने सभी जिलों से निशुलक  बसों व जलपान का प्रबंध किया  ताकि अधिक से अधिक जन प्रतिनिधि इस भव्य व बड़े कार्यक्रम में पहुंचे और ऐसा माना जा रहा है कि इस समारोह मे लगभग 100,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। नायब सैनी इससे पहले भी मार्च में मुख्यमंत्री बने थे। तब बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी थी। इस बार भी बीजेपी ने सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन पिछली सरकार मे वे 4 से 5 महीने ही मुख्यमंत्री के पद पर रहे उसके बाद आचार सहिता लग गई, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा किया और नायब सिंह ने उस भरोसे को कायम रखते हए हरियाणा मे भाजपा जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से सरकार दिलवाई। सैनी

इससे पहले गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 अक्टूबर को पंचकूला पहुँचे, इनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्र सरकार के मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे, और उनकी मौजदूगी में श्री नायब सिंह सैनी को भारतीय जनता पार्टी का विधायक दल का नेता चुना गया।

 

हरियाणा राज्य के नए मंत्रीमंडल व शपथ ग्रहण समारोह 2024

5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments