Post category:
Top News
April 2025
- जापान में रेलवे की प्रमुख ऑपरेटर वेस्ट जापान रेलवे कंपनी ने पिछले महीने के अंत में 3D प्रिंटेड ट्रेन स्टेशन का अनावरण किया, जिसके बारे में कंपनी ने दावा किया कि ऐसा स्टेशन विश्व में पहली बार बना है।
- लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट T20 प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला टूर्नामेंट में छह-छह टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट आगामी ओलंपिक में शामिल होने वाले पाँच नए खेलों में से एक है। IOC ने दो वर्ष पहले बेसबॉल या सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्स) और स्क्वैश के साथ इसे शामिल करने की मंजूरी दी थी।
- हाल ही में भारत सरकार ने पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत पोषण पखवाड़ा का 7वां संस्करण 8 से 23 अप्रैल तक शुरू किया है।
- हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिस्बन में “की ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया गया है।
- हाल ही में वित्तीय सेवा विभाग ने “एक राज्य, एक आरआरबी” पहल के तहत 26 आरआरबी के विलय की घोषणा की है।
- हाल ही में भारत सरकार ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड साथ Ml-17 V5 हेलीकॉप्टरों के आधुनिकीकरण के लिए समझौता किया है।
- मार्सेलो रेबेलो वर्तमान मे पुर्तगाल देश के राष्ट्रपति हैं।
- पंजाब राज्य में “जीवनजोत परियोजना” के अंतर्गत जुलाई 2024 से अब तक 268 बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया गया है।
- विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को ब्रिटेन में ‘फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- हाल ही मे अमेरिका ने दक्षिण सूडान देश के सभी पासपोर्ट धारकों का वीजा रद्द कर उनके प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
- हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिए भारतीय और नेपाली सेना के संयुक्त अभियानों का शुभारंभ किया है।