April 2025

Content Protection by DMCA.com
  • जापान में रेलवे की प्रमुख ऑपरेटर वेस्ट जापान रेलवे कंपनी ने पिछले महीने के अंत में 3D प्रिंटेड ट्रेन स्टेशन का अनावरण किया, जिसके बारे में कंपनी ने दावा किया कि ऐसा स्टेशन विश्व में पहली बार बना है।
  • लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट T20 प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला टूर्नामेंट में छह-छह टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट आगामी ओलंपिक में शामिल होने वाले पाँच नए खेलों में से एक है। IOC ने दो वर्ष पहले बेसबॉल या सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्स) और स्क्वैश के साथ इसे शामिल करने की मंजूरी दी थी।
  • हाल ही में भारत सरकार ने पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत पोषण पखवाड़ा का 7वां संस्करण 8 से 23 अप्रैल तक शुरू किया है।
  • हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिस्बन में “की ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में वित्तीय सेवा विभाग ने “एक राज्य, एक आरआरबी” पहल के तहत 26 आरआरबी के विलय की घोषणा की है।
  • हाल ही में भारत सरकार ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड साथ Ml-17 V5 हेलीकॉप्टरों के आधुनिकीकरण के लिए समझौता किया है।
  • मार्सेलो रेबेलो वर्तमान मे पुर्तगाल देश के राष्ट्रपति हैं।
  • पंजाब राज्य में “जीवनजोत परियोजना” के अंतर्गत जुलाई 2024 से अब तक 268 बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया गया है।
  • विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को ब्रिटेन में ‘फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही मे अमेरिका ने दक्षिण सूडान देश के सभी पासपोर्ट धारकों का वीजा रद्द कर उनके प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
  • हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिए भारतीय और नेपाली सेना के संयुक्त अभियानों का शुभारंभ किया है।

  • हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 (NHEA 2023) के 6वें संस्करण का आयोजन किया गया।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को पुनः आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में राजेश उन्नी को राष्ट्रीय समुद्री वरुण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में ज्योति वेन्नम और ऋषभ यादव की जोड़ी ने अमेरिका में तीरंदाजी विश्व कप चरण 1 में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
  • मुंबई में पहला विश्व ऑडियो और वीडियो मनोरंजन शिखर सम्मेलन-2025 आयोजित होने वाला है।
  • एयर ट्रांसपोर्ट रेटिंग संगठन स्काईट्रैक्स 2025 द्वारा सिंगापुर चांगी हवाई अड्डा – सिंगापुर एयरपोर्ट को विश्व का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट नामित किया गया है।
  • हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य ने डॉ. बी. आर. अंबेडकर के नाम पर वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया है।
  • गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन 31 जुलाई, 2025 तक खुले हैं।
  • भारत निशानेबाजी टीम ISSF वर्ल्ड कप की पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है।
  • वसंत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लद्दाख खुबानी फूल महोत्सव, 2025 का आयोजन किया गया।
  • हाल ही में हार्ट लैंप पुस्तक अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाली पहली पुस्तक बन गई है।

  • हाल ही में पहली बार हरियाणा राज्य में मनरेगा मजदूरी ₹400 प्रति दिन तक पहुंच गई है।
  • हाल ही में ब्यूनर्स आयर्स इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) विश्व कप की शुरूआत हुई है।
  • हाल ही में निखिल सिंघल को “उत्तर प्रदेश अनमोल रतन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
  • हाल ही में सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 728 ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ खोलने की घोषणा की है।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड में आयोजित ‘छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन’ में भाग लेंगे।
  • हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के अग्रोहा मे महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया है।
  • हाल ही में SpaceX ने फ्रैम 2 मिशन लॉन्च किया है।
  • हाल ही में एशिया के श्रीलंका देश में ‘अंतर्राष्‍ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव‘ का आयोजन किया गया है।
  • हाल ही में IIT कानपुर आईआईटी संस्थान ने ‘टेक्निकल फेस्टिवल टेककृति 2025‘ का आयोजन किया है।
  • वर्ष 2025 के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ घोषित की गई है।
  • हाल ही में निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 01 अप्रैल को ‘नीति एनसीएईआर राज्य आर्थिक मंच‘ पोर्टल का शुभारंभ किया जायेगा।

 

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments