प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आये है कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के दो प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रमों (Mission Buniyad & Haryana Super-100 Registration 2027-29: (ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें योग्यता, अंतिम तिथि और परीक्षा शेड्यूल)मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 (सत्र 2027-29) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं।
Mission Buniyad & Haryana Super-100 Registration
इस कार्यक्रम के तहत योग्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि हरियाणा सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की मुफ्त आवासीय कोचिंग दी जाती है।
अगर आप भी हरियाणा के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं या आपके परिवार में कोई विद्यार्थी कक्षा 8वीं या 10वीं में पढ़ रहा है, तो इस भर्ती/प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।
Mission Buniyad और Haryana Super-100 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
मिशन बुनियाद (Mission Buniyad)
मिशन बुनियाद के लिए कक्षा 8वीं में पढ़ रहे ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 7वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव मजबूत करना है। इसके तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के दौरान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और तैयारी का अवसर दिया जाता है।

हरियाणा सुपर-100 (Haryana Super-100)
हरियाणा सुपर-100 के लिए कक्षा 10वीं में पढ़ रहे ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 9वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
इस कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं के दौरान JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त आवासीय कोचिंग प्रदान की जाती है।
सफलता की बड़ी उपलब्धि: इस कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 146 विद्यार्थियों का IIT, 158 विद्यार्थियों का NIT और 74 विद्यार्थियों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS के लिए चयन हो चुका है।
Haryana Super-100 Registration 2027-29: महत्वपूर्ण तिथियां
हरियाणा सुपर-100 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी नीचे दिया गया शेड्यूल ध्यान से देखें।
| महत्वपूर्ण जानकारी | निर्धारित तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 5 दिसंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की अवधि | 7 से 14 दिसंबर 2026 |
| लेवल-1 परीक्षा | 16 दिसंबर 2026 |
Mission Buniyad Registration 2027-29: महत्वपूर्ण तिथियां
मिशन बुनियाद के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित शेड्यूल इस प्रकार है।
| महत्वपूर्ण जानकारी | निर्धारित तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 12 दिसंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की अवधि | 14 से 21 दिसंबर 2026 |
| लेवल-1 परीक्षा | 23 दिसंबर 2026 |
Mission Buniyad & Haryana Super-100 Registration परीक्षा का पैटर्न
मिशन बुनियाद और सुपर-100 की लेवल-1 परीक्षा के लिए दिए गए विवरण के अनुसार परीक्षा पैटर्न इस प्रकार रहेगा:
- परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
- कुल 50 ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
इसलिए विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ प्रश्नों का सही उत्तर देने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
हरियाणा में मिशन बुनियाद के कितने केंद्र हैं?
मिशन बुनियाद के अंतर्गत वर्तमान में पूरे हरियाणा प्रदेश में 103 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 25 नए केंद्र भी खोले जाने प्रस्तावित हैं।
Mission Buniyad & Haryana Super-100 Registration आवेदन कैसे करें
जरूरी सूचना: आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देश और पात्रता संबंधी शर्तों की पुष्टि अवश्य करें।
Mission Buniyad & Haryana Super-100 Registration 2027-29: ( मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर 100 के ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें योग्यता व पूरी जानकारी)





