Haryana Current Affair November 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर नवंबर 2026)

Haryana Current Affair November 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर नवंबर 2026)
Haryana Current Affair November 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर नवंबर 2026)
Content Protection by DMCA.com

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair November 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर नवंबर 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair November 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर नवंबर 2026)है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

Haryana Current Affair November 2026 First Week

प्रश्न: हरियाणा ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2026 के अनुसार पंजीकरण प्रमाणपत्र कितने साल तक मान्य रहेगा

उत्तर: 3 साल तक।

प्रश्न: हरियाणा लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026 के तहत परियोजना के कुल बिक्री योग्य क्षेत्र का कितना हिस्सा जमीन मालिकों को दिया जाएगा

उत्तर: 50 प्रतिशत हिस्सा।

images 51 e1794196671370

प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र दौरे की शुरुआत किस मंदिर में पूजा-अर्चना करके की

उत्तर: देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर, कुरुक्षेत्र में। इस दौरान राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

प्रश्न: हरियाणा सरकार ने अगले कितने सालों में प्रदेश का निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा है

उत्तर: अगले 5 सालों में।

प्रश्न: हरियाणा के गठन के 60 साल कब पूरे हुए

उत्तर: 1 नवंबर 2026 को।

प्रश्न: आजादी की पहली लड़ाई के शहीदों को समर्पित शहीद स्मारक हरियाणा में कहाँ स्थित है

उत्तर: अंबाला छावनी में।

प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह-2026 में कौन-से दो राज्य सहभागी राज्यों के रूप में शामिल होंगे

उत्तर: दिल्ली और पश्चिम बंगाल।

प्रश्न: हरियाणा की प्रस्तावित ‘साथ’ (SAATH) परियोजना किन कक्षाओं के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए शुरू की जा रही है

उत्तर: कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए।

प्रश्न: कजाखस्तान में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मनीषा भानवाला हरियाणा के किस जिले से हैं

उत्तर: जींद जिले से।

प्रश्न: हरियाणा रोडवेज के लिए कितनी नई डीजल बसें खरीदने को मंजूरी दी गई है

उत्तर: 500 पूर्ण निर्मित गैर-वातानुकूलित डीजल बसें।

प्रश्न: हरियाणा सरकार के ग्रुप A, B और C के कर्मचारियों के लिए योग, ध्यान और तनाव प्रबंधन के कोर्स किस पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए हैं

उत्तर: आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर।

प्रश्न: 3 नवंबर 2026 को हरियाणा के राज्यपाल ने HAFED के नए चेयरमैन के रूप में किसकी नियुक्ति के आदेश जारी किए

उत्तर: एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा।

प्रश्न: हिसार की आयुषी ने 35वीं अखिल भारतीय जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

उत्तर: 10 मीटर एयर पिस्टल की सब-यूथ महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में।

प्रश्न: स्वदेशी कीटनाशक अणु पियोक्सैनिलिप्रोले (Pioxaniliprole) को किस कंपनी ने विकसित किया है

उत्तर: PI इंडस्ट्रीज ने।

प्रश्न: 5 नवंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1857 की क्रांति के शहीदों को समर्पित स्मारक का उद्घाटन हरियाणा में कहाँ किया

उत्तर: अंबाला छावनी में।

प्रश्न: पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फाइनल में भारत ने किस टीम को हराकर अपना छठा खिताब जीता

उत्तर: जापान को हराकर।

प्रश्न: हिसार में बनाई जा रही सेक्स सॉर्टेड सीमेन लैब के लिए किस योजना के तहत 18.63 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है

उत्तर: राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत।

प्रश्न: CPCB की रिपोर्ट के अनुसार, 426 AQI के साथ देश के 280 निगरानी वाले शहरों में सबसे ज्यादा प्रदूषण कहाँ दर्ज किया गया

उत्तर: पंचगांव में।

Haryana Current Affair November 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर नवंबर 2026)

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted