Post category: Top News
May 2025

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को रूस की “विजय दिवस परेड” में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • नासा की वाणिज्यिक शाखा IN-SPACe ने सैटेलाइट विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी हेतु ‘सैटेलाइट बस ऐज अ सर्विस’ पहल शुरू की है।
  • सिमिलिपाल को भितरकनिका के बाद ओडिशा राज्य का दूसरा राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 मई, 2025 को मुंबई में विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का उद्घाटन किया।
  • हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उधमपुर स्थित उत्तरी सेना कमान के नए कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  • भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी एयरलाइन्स के लिए अपना हवाई क्षेत्र 23 मई तक प्रतिबंधित किया है।
  • हाल ही में मालदीव के राष्ट्रपति ने 15 घंटे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  • हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोलकाता में ‘कॉरपोरेट भवन‘ का उद्घाटन किया है।
  • हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना में 14 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।
  • हाल ही में भारत का पहला प्रमाणित ग्रीन म्यूनिसिपल बॉन्ड गाजियाबाद नगर निगम ने जारी किया है।

(और ज्यादा…)

0 Comments

Post category: Top News
April 2025

  • जापान में रेलवे की प्रमुख ऑपरेटर वेस्ट जापान रेलवे कंपनी ने पिछले महीने के अंत में 3D प्रिंटेड ट्रेन स्टेशन का अनावरण किया, जिसके बारे में कंपनी ने दावा किया कि ऐसा स्टेशन विश्व में पहली बार बना है।
  • लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट T20 प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला टूर्नामेंट में छह-छह टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट आगामी ओलंपिक में शामिल होने वाले पाँच नए खेलों में से एक है। IOC ने दो वर्ष पहले बेसबॉल या सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्स) और स्क्वैश के साथ इसे शामिल करने की मंजूरी दी थी।
  • हाल ही में भारत सरकार ने पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत पोषण पखवाड़ा का 7वां संस्करण 8 से 23 अप्रैल तक शुरू किया है।
  • हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिस्बन में “की ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में वित्तीय सेवा विभाग ने “एक राज्य, एक आरआरबी” पहल के तहत 26 आरआरबी के विलय की घोषणा की है।
  • हाल ही में भारत सरकार ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड साथ Ml-17 V5 हेलीकॉप्टरों के आधुनिकीकरण के लिए समझौता किया है।
  • मार्सेलो रेबेलो वर्तमान मे पुर्तगाल देश के राष्ट्रपति हैं।
  • पंजाब राज्य में “जीवनजोत परियोजना” के अंतर्गत जुलाई 2024 से अब तक 268 बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया गया है।
  • विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को ब्रिटेन में ‘फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही मे अमेरिका ने दक्षिण सूडान देश के सभी पासपोर्ट धारकों का वीजा रद्द कर उनके प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
  • हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिए भारतीय और नेपाली सेना के संयुक्त अभियानों का शुभारंभ किया है।

(और ज्यादा…)

0 Comments

Post category: Top News
January-2025

  • गणतंत्र दिवस 2025 पर निकली उत्तर प्रदेश की ‘महाकुंभ’ झांकी ने ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड कैटेगरी’ में पहला स्थान प्राप्त किया है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।
  • भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2024 के लिए ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त-वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय-बजट पेश करेंगी ।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी को उत्तराखंड में देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन–ISRO ने बुधवार 29 जनवरी को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन सेटैलाइट NVS-02 का सफल प्रक्षेपण किया है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन हरियाणा राज्य में किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का लोगो चेन्नई में लांच किया गया।
  • असम के मुख्यमंत्री ने डिब्रूगढ़ शहर को राज्य की दूसरी राजधानी बनाये जाने की घोषणा की है।

(और ज्यादा…)

0 Comments