विश्व पैरा आर्चरी चैंपियनशिप 2025: शीतल देवी का स्वर्ण
ग्वांग्जू (दक्षिण कोरिया) में हुई विश्व पैरा आर्चरी चैंपियनशिप 2025 में भारत की 18 वर्षीय शीतल देवी ने महिला कंपाउंड ओपन वर्ग में स्वर्ण जीतकर नया इतिहास रचा दिया है इसके साथ ही भारत ने गोल्ड मैडल आने नाम कर लिया है
मुख्य बातें :
• फाइनल में शीतल ने तुर्किये की 3 बार की विश्व चैंपियन ओज़नूर गिरदी को 146–143 से हराया।
• शीतल ने एक ही दिन में 3 पदक जीते – स्वर्ण (व्यक्तिगत), रजत (टीम), कांस्य (मिक्स्ड टीम)।
• जन्म: 2007, किश्तवाड़ (J&K); स्थिति: फोकोमेलिया (भुजाएँ नहीं)।
• तकनीक: पैरों और ठोड़ी से धनुष चलाना।
• उपलब्धियाँ: 2024 में पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता व , वर्ष 2023 में अर्जुन पुरस्कार का खिताब जीता
शीतल की जीत भारत के पैरा एथलीट्स की क्षमता और संकल्प का प्रमाण है, जिसने उन्हें वैश्विक मंच पर विशेष पहचान दिलाई। इस सफलता ने शीतल को अंतरराष्ट्रीय आर्चरी में एक बड़ा नाम बना दिया है।