(Haryana Vigyan Ratna and Yuva Vigyan Ratna Award)
प्रिय दोस्तों, Help2youth के माध्यम से आज आपको हरियाणा विज्ञान रतन व युवा विज्ञान रत्न अवॉर्ड 2022 से 2024 (Haryana Vigyan Ratna and Yuva Vigyan Ratna Award) के बारे मे बताने जा रहे है जिसमे हरियाणा सरकार ने हाल ही मे हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा वर्ष 2022 के लिए, वर्ष 2023 और 2024 के लिए हरियाणा विज्ञान रतन व युवा विज्ञान रत्न अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई है तो आइए इसके बारे मे हम आपको विस्तारपूर्वक बताते है
हरियाणा विज्ञान रतन व युवा विज्ञान रत्न अवॉर्ड 2022 से 2024
यह पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वैज्ञानिकों को दिया जाता है जिन्होंने कम से कम 10 वर्षों तक हरियाणा में अध्ययन या काम किया है और उनके पास हरियाणा का निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए और हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से अधिक आयु के वैज्ञानिकों के लिए है और युवा पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों के लिए दिया जाता है
वर्ष 2022 के लिए विज्ञान रत्न अवॉर्ड
डॉ. अरविंद कुमार (सीएसआईआर-सीएसएमसीआरआई, भावनगर) और डॉ. राज कुमार (पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा) को साल 2022 के लिए यह अवॉर्ड उन्हे दिया गया है जिसकी राशि 5 लाख रुपए दी जाती है
वर्ष 2022 के लिए युवा विज्ञान रत्न अवॉर्ड
डॉ. विनीत वशिष्ठ (आईआईटी गांधीनगर) और डॉ. विकास (वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून)को हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिसकी राशि 1 लाख रुपए दी जाती है
वर्ष 2023 के लिए विज्ञान रत्न अवॉर्ड
डॉ. सुदेश कौर खंडूजा (INSA मानद वैज्ञानिक, IISER मोहाली) को दिया जाएगा जिसकी राशि 5 लाख रुपए दी जाती है
वर्ष 2023 के लिए युवा विज्ञान रत्न अवॉर्ड
डॉ. परमवीर सिंह (एनआईटी अगरतला) और डॉ. चिराग जैन (आईआईएससी, बेंगलुरु) को दिया जाएगा जिसकी राशि 1 लाख रुपए दी जाती है
वर्ष 2024 के लिए विज्ञान रत्न अवॉर्ड
डॉ. दीपक थंकप्पन नायर (आरसीबी, फरीदाबाद) और डॉ. अनिर्बान बसु (एनबीआरसी, मानेसर) को दिया जाएगा जिसकी राशि 5 लाख रुपए दी जाती है
वर्ष 2024 के लिए युवा विज्ञान रत्न अवॉर्ड
डॉ जोगेंद्र सिंह (आईआईएसईआर मोहाली) और डॉ. स्वाति सिंह (एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट, हैदराबाद) को दिया जाएगा जिसकी राशि 1 लाख रुपए दी जाती है
हरियाणा विज्ञान रतन व युवा विज्ञान रत्न अवॉर्ड 2022 से 2024 (Haryana Vigyan Ratna and Yuva Vigyan Ratna Award 2022 to 2024))