8वे हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड 2026 (8th Hocky India Annual Award 2026) के पुरस्कारों की घोषणा

8वे हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड 2026 (8th Hocky India Annual Award 2026) के पुरस्कारों की घोषणा
8वे हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड 2026 (8th Hocky India Annual Award 2026) के पुरस्कारों की घोषणा
Content Protection by DMCA.com

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से हम आपको 8वे हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड 2026 (8th Hocky India Annual Award 2026) के पुरस्कारों की घोषणा के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देने जा रहे है यह समारोह 27 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें 2025 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों और संगठनों को सम्मानित किया गया और इसके साथ उन्हेंनगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए तो आइए देखते है 8वे हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड 2026 (8th Hocky India Annual Award 2026) किन किन खिलाड़ियों को कौन कौन सा पुरस्कार मिला है

8th Hocky India Annual Award 2026

तिथि: 27 मार्च 2026
स्थान: नई दिल्ली
आधार: वर्ष 2025 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार की घोषणा
संस्करण: 8वा
राशि: 5 लाख से 25 लाख तक

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

  • महिला खिलाड़ी के रूप मे:  नवनीत कौर
  • पुरुष खिलाड़ी के रूप मे:  हार्दिक सिंह
    👉 दोनों को बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड और 20-20 लाख रुपये दिए गए।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

जफर इकबाल
👉 उन्हें मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और लगभग 25 लाख रुपये दिए गए। वे 1980 मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे, 1978 व 1982 के एशियाई खेलों मे रजत पदक व 1982 मे चैंपियन ट्रॉफी मे कांस्य पदक जीता था 

8 थ हॉकी

 पोजीशन आधारित पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर:  बिचु देवी खरीबाम
  • सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: संजय
  • सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सुमित
  • सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह
    👉 इन सभी खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये दिए गए।

 उभरते खिलाड़ी

  • उभरती महिला खिलाड़ी(U-21):  साक्षी राणा
  • उभरते पुरुष खिलाड़ी (U-21): प्रिंस दीप सिंह
    👉 इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि 10 लाख भी दी गई।

 अन्य पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ अंपायर: सौरभ सिंह राजपूत
  • सर्वश्रेष्ठ तकनीकी अधिकारी:  बिस्वरंजन सारंगी
  • सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाई:  हॉकी झारखंड
  • असाधारण उपलब्धि पुरस्कार: राउंडग्लास पंजाब हॉकी अकादमी
  • अमूल्य योगदान पुरस्कार:  मनोज कोनबेगी
      👉 इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन लगभग 2.5 लाख राशि भी दी गई।

 टीम पुरस्कार

  • एशिया कप विजेता भारतीय पुरुष टीम:  खिलाड़ियों को ₹3 लाख, स्टाफ को ₹1.5 लाख
  • जूनियर विश्व कप कांस्य विजेता टीम: खिलाड़ियों को ₹5 लाख, स्टाफ को ₹2.5 लाख
  • भारतीय पुरुष टीम को अंतरराष्ट्रीय सफलता के लिए ₹1.38 करोड़
  • भारतीय महिला टीम को ₹68 लाख दिए गए।

अन्य विशेष सम्मान

  • मनप्रीत सिंह को 400 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर ₹4 लाख दिए गए।
  • हरमनप्रीत सिंह को 250 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 2.5 लाख रुपये मिले।
  • नवनीत कौर और निक्की प्रधान को 200 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 2-2 लाख रुपये मिले।
  • हार्दिक सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक, नीलाकांता शर्मा, जरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे को 150 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 1.5 लाख रुपये मिले।
  • अभिषेक, सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह को 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 1-1 लाख रुपये मिले।
  • उदिता को चीन के हांगझोऊ में आयोजित महिला एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया (1 लाख रुपए इनाम की राशि)
  • वनीत कौर ने हैदराबाद में आयोजित एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में यही सम्मान हासिल किया (1 लाख रुपए इनाम की राशि)
  • रघु प्रसाद आरवी को एफआईएच अंपायर ऑफ द ईयर 2025 चुने जाने पर सम्मानित किया गया
  • इशिका को हैदराबाद में आयोजित एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में उरुग्वे के खिलाफ अपने पहले ही मैच में गोल करने के लिए
  • दीपिका को पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड मिला 
  • अभिषेक को बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया
  • 2025 में आयोजित होने वाली 15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन के लिए सात सदस्य इकाइयों (झारखंड, हॉकी हरियाणा, हॉकी मिजोरम, हॉकी पंजाब, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी उत्तर प्रदेश) को 10 लाख की राशि मिली HOCKEY

 

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत में खेलों की संस्कृति और एक नया इकोसिस्टम विकसित हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी की भारत की आकांक्षा को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से मजबूती मिलेगी। राज्य खेल मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि हॉकी देश के इतिहास का अभिन्न हिस्सा है और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। (8th Hocky India Annual Award 2026) यह भारतीय हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करने वाला वार्षिक समारोह है।

 

8वे हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड 2026 (8th Hocky India Annual Award 2026) के पुरस्कारों की घोषणा

5 1 vote
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments