September 2025

Content Protection by DMCA.com
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जैविक उत्पादों के लिए पारस्परिक मान्यता समझौते पर 24 सितम्बर 2025 को हस्ताक्षर हुए।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹2277 करोड़ की लागत वाले “क्षमता निर्माण और मानव संसाधन विकास” को मंजूरी दी।
  • भारत सरकार ने सिक्किम की राजधानी गंगटोक को “सर्वोच्च सुरक्षित पर्यटन स्थल” का दर्जा दिया।
  • नीति आयोग ने “वैश्विक आकांक्षाएं, स्थानीय आधार: ग्रामीण भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप का विस्तार” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया।
  • केंद्र सरकार ने जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए ₹69,725 करोड़ के पैकेज को मंजूरी दी।
  • भारत की निटवियर राजधानी तिरुप्पुर तमिलनाडु का प्रमुख शहर है।
  • भारत सरकार 2030 तक देश को ‘वैश्विक ड्रोन केंद्र’ बनाने का लक्ष्य रखती है।
  • भारतीय रेलवे 2024-25 में करीब 7.3 अरब यात्रियों को यात्रा कराएगा।
  • चीन ने अमेरिकी H1-B वीज़ा शुल्क बढ़ने के बाद वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए K-वीज़ा पहल शुरू की।
  • ताजा कैग रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 16 राज्य राजस्व अधिशेष वाले हैं।
  • 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 23 सितम्बर 2025 को नई दिल्ली में प्रदान किया।

  • भारत चावल, गेहूं, गन्ना, चाय, फल, सब्जी और अंडों के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।.
  • यूएई ने नौ देशों के नागरिकों को पर्यटक और वर्क वीज़ा जारी करने पर अस्थाई रोक लगाई है।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने 24 सितम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के पुरस्कार समारोह में भाग लिया।
  • अगस्त 2025 में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक (ICI) में 6.3% वृद्धि दर्ज की गई।
  • केंद्रीय और राज्य सांख्यिकी संगठनों का 29वां सम्मेलन 25-26 सितम्बर 2025 को चंडीगढ़ में आयोजित हो रहा है।
  • वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में न्यूज़ीलैंड और सऊदी अरब भागीदार देशों के रूप में भाग लेंगे।
  • पुनर्वास महानिदेशालय द्वारा हाल ही में नई दिल्ली में सशस्त्र बल अधिकारियों के लिए रोजगार मेला आयोजत हुआ।
  • 69वां बैलन डी’ओर समारोह 22 सितम्बर 2025 को पेरिस में आयोजित हुआ।
  • पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए; किसी एक पर हमला दोनों पर हमला माना जाएगा।
  • एशिया के पहले महिला कैंसर समर्पित केंद्र ‘अपोलो एथेना’ का उद्घाटन दिल्ली में हुआ।
  • भारत में पहली बार ‘विश्व सागौन सम्मेलन’ कोच्चि में आयोजित हुआ (सितंबर 2025)।
  • महासागर में पॉलीमेटेलिक सल्फाइड के अन्वेषण हेतु भारत को लाइसेंस मिला।
  • आयुष मंत्रालय ने “शिशु सुरक्षा: राष्ट्र सुरक्षा” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की।

  • अमेरिकी टैरिफ के कारण अगस्त 2025 में अमेरिका को भारत का वस्तु निर्यात $6.86 बिलियन रह गया।
  • पीएम मोदी ने देश के पहले PM MITRA पार्क का शिलान्यास मध्य प्रदेश में किया।
  • अमित खरे 14 सितम्बर 2025 को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के सचिव नियुक्त हुए।
  • NFHS: पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में बौनापन 35.5% पर आ गया।
  • अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘अहिल्यानगर’ किया गया।
  • भूतापीय ऊर्जा अन्वेषण की दिशा में केंद्र ने पाँच परियोजनाओं को मंजूरी दी।
  • PLFS: भारत की कुल बेरोज़गारी दर 5.1% पर आ गई।
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूली छात्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए “विकसित भारत बिल्डथॉन, 2025” का शुभारंभ किया।
  • सुप्रीम कोर्ट ने Article 21 (अनुच्छेद 21) के अंतर्गत ‘आवास का अधिकार’ को मौलिक अधिकार माना।
  • PM मोदी 17 सितम्बर को ‘सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार अभियान’ और 8वें पोषण माह का शुभारंभ करेंगे।
  • AIIMS, नई दिल्ली ने प्रशिक्षण, ई-लर्निंग व टेलीमेडिसिन के लिए Da Vinci सर्जिकल रोबोट का उद्घाटन किया।

  • भारत ने नई दिल्ली में विश्व का पहला डिजिटल जनजातीय विश्वविद्यालय ‘आदि संस्कृति’ लॉन्च किया।
  • तेजस्वी मनोज को टाइम्स पत्रिका द्वारा ‘Kid of the Year 2025’ चुना गया।
  • PM-eBus Seva योजना के तहत 2024-29 के बीच 38,000 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।
  • इंजेती श्रीनिवास को NSE का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया।
  • इथियोपिया में अफ्रीका की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना ‘Grand Ethiopian Renaissance Dam’ का उद्घाटन हुआ।
  • पंजाब के लिए PM मोदी ने 1600 करोड़ की आर्थिक मदद की घोषणा की।
  • भारतीय नौसेना ने गुरुग्राम में INS अरावली को कमीशन किया।
  • 14वीं पेंशन अदालत का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
  • NHAI अनुबंधों के लिए बीमा जमानत बॉन्ड 10,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गए
  • भारत ने 2024-25 में 195 लाख टन मत्स्य उत्पादन कर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बना।
  • यूरोपीय यूनियन ने ट्रंप को भारत पर 100% टैरिफ लगाने की सलाह दी।
  • भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष शपथ ली।
0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments