ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुनघ्वा से सम्मानित हुए डोनाल्ड ट्रम्प (Grand Order of Mugunghwa)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 29 अक्टूबर 2025 को दक्षिण कोरिया का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुनघ्वा” (Grand Order of Mugunghwa) और सिल्ला साम्राज्य के स्वर्ण मुकुट की प्रतिकृति से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति और संवाद प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है सम्मान पाने के बाद ट्रंप ने कहा, “मैं इसे अभी पहनना चाहता हूं।” एक साउथ कोरियाई अधिकारी ने कहा कि वह यह सम्मान पाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।
मुख्य बिंदु :
• ट्रम्प यह सम्मान पाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
• उन्हें “शांतिदूत (Peacemaker)” की भूमिका के लिए सराहा गया।
• समारोह ग्योंगजू, सिल्ला साम्राज्य की प्राचीन राजधानी में आयोजित हुआ।
• मुकुट एकता, स्थिरता और शांति का प्रतीक है।
ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुनघ्वा :
यह दक्षिण कोरिया का सर्वोच्च राष्ट्रीय अलंकरण है, जो राष्ट्राध्यक्षों या मित्र देशों के नेताओं को दिया जाता है।
इसका नाम राष्ट्रीय फूल “मुगुनघ्वा” (Hibiscus syriacus) पर रखा गया है, जो अनंतता, दृढ़ता और सौंदर्य का प्रतीक है।
नोट: ऐसी और अधिक नई जानकारी लेने के लिए Click More





