प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair January 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जनवरी 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair January 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जनवरी 2026) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair January 2026 Third Week
प्रश्न: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा गोशालाओं को कितने रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जाएगी
उत्तर: 2 रुपए
प्रश्न: हरियाणा की किस खिलाड़ी को प्रो कुश्ती लीग-2026 में भारत की सबसे महंगी खिलाड़ी खरीदा गया है
उत्तर: अंतिम पणघाल
प्रश्न: हरियाणा में कहां पर ड्राई फ्रूट मार्केट बनाई जाएगी
उत्तर: सोनीपत
प्रश्न: अग्निवीरों को सेवा के बाद रोजगार सुरक्षा प्रदान करने वाला हरियाणा देश का कौनसा राज्य बना है
उत्तर: पहला
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में सबसे पहले इको-वन परियोजना की शुरुआत की गई है
उत्तर: फरीदाबाद
प्रश्न: हाल ही मे हरियाणा के किस जिले में नए सुपर-100 केंद्र स्थापित किए जाएंगे
उत्तर: हिसार व गुरुग्राम
प्रश्न: हरियाणा में कहां पर स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू जैसी बीमारियां होने पर सैंपल जांच के लिए अत्याधुनिक लैब बनाई जाएगी
उत्तर: सोनीपत व पंचकुला
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले की सिया साथी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है

उत्तर: अंबाला जिले की यह महोत्सव नई दिल्ली में 9 से 12 जनवरी को आयोजित किया गया
प्रश्न: हरियाणा के किस व्यक्ति को भारत तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक बनाया गया है
उत्तर: शत्रुजीत कपूर
प्रश्न: हाल ही में ब्लैक होल से संबंधित वैज्ञानिक खोज के लिए किस जिले का देवेश नांदल विश्व में चर्चा में है
उत्तर: हिसार
प्रश्न: 9वें अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2026 का आयोजन कब से कब तक किया गया है
उत्तर: 19 से 23 जनवरी तक, इसकी शुरुआत आदीबद्री (यमुनानगर) से हुई
प्रश्न: हरियाणा में सड़क हादसों को कम करने के लिए किस संस्थान से विकसित संजया एप व बेसलाइन सर्वेक्षण एप का प्रयोग किया जाएगा

उत्तर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास
प्रश्न: हरियाणा के किस व्यक्ति को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) का महानिदेशक बनाया गया है
उत्तर: राकेश अग्रवाल
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले की नवनीत कौर को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आफ चैंपियन चुना गया है
उत्तर: शाहबाद कुरुक्षेत्र की
प्रश्न: हरियाणा के दूसरे संस्करण मे युवा संवाद कार्यक्रम-2026 में प्रथम सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार किसे मिला है
उत्तर: धण्या सांगवान
प्रश्न: हरियाणा में कहां पर सैटेलाइट शहर बनाया जाएगा
उत्तर: खरखौदा
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में आधुनिक किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की जाएगी
उत्तर: सिरसा
प्रश्न: हरियाणा के किस संस्थान को खेल प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सरकारी प्रबंधन संस्थान से सम्मानित किया गया है
उत्तर: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक
प्रश्न: हरियाणा मधुमक्खी पालन नीति अपनाने वाला देश का कौनसा राज्य बन गया है
उत्तर: पहला
प्रश्न: निपुण भारत जनगणना-2 के तहत पहली से तीसरी कक्षा के कुल 3.45 लाख बच्चों का मूल्यांकन में हरियाणा कौन से स्थान पर रहा है
उत्तर: पहला
Haryana Current Affair January 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जनवरी 2026)




