प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair November 2025 First Week (हरियाणा करंट अफेयर नवंबर 2025) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair November 2025 First Week (हरियाणा करंट अफेयर नवंबर 2025) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair November 2025 First Week
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले के निवासी भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: : सूर्यकांत, गाँव पेटवाड जिला हिसार
प्रश्न: हरियाणा में स्वच्छ और ऊर्जा दक्ष भवनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरेडा ने किस संस्थान के साथ एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं
उत्तर: Global Green Growth Institute (GGGI) / ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्टीट्यूट
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कितने ब्लॉकों में मिनी इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है

उत्तर: 143
प्रश्न: हाल ही में यूरोप में आयोजित Levels Fight League 2025 जीतने वाले पहले भारतीय फाइटर कौन बने
उत्तर: सोनीपत के संग्राम सिंह
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने हरियाणा दिवस 2025 के अवसर पर कौन सी योजना की पहली किस्त जारी की
उत्तर: दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना, 109 करोड़ की राशि 5,22,162 महिलाओं के बैंक खातों में डाली गई।
प्रश्न: किस राज्य मे जहाँ पेपरलेस रजिस्ट्री होगी, और ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है
उत्तर: हरियाणा, 1 नवंबर 2025 से लागू
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने 1 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किस नगर पालिका को अपग्रेड कर नगर परिषद का दर्जा दिया
उत्तर: बरवाला नगरपालिका
प्रश्न: हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 का आयोजन कितने जिलों और कितने स्थलों (venues) पर किया जा रहा है
उत्तर: 10 जिले मे 24 स्थानों पर
प्रश्न: हरियाणा में मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया
उत्तर: राजकुमार

प्रश्न: महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत में “प्लेयर ऑफ द मैच” किसे चुना गया
उत्तर: रोहतक जिले की शेफाली वर्मा
प्रश्न: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने वर्ष 2026 के लिए किस क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है
उत्तर: शेफाली वर्मा
प्रश्न: 2025 में आयोजित “Maritime Information Sharing Workshop (MISW-2025)” कहाँ आयोजित की गई
उत्तर: गुरुग्राम
प्रश्न: 10वां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (2025) कुरुक्षेत्र में 15 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के महोत्सव के लिए किस भारतीय राज्य को सहयोगी राज्य के रूप में चुना गया है
उत्तर: मध्यप्रदेश
प्रश्न: हाल ही में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिवारों को रोजगार-सहायता देने के लिए क्या मंजूरी दी गई है
उत्तर: रोजगार सहायता मंजूरी
प्रश्न: हरियाणा राज्य खेल उत्सव का आयोजन कितने वर्षों बाद फिर से किया जा रहा है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इसका 27वां संस्करण कहां उद्घाटित किया गया
उत्तर: 13 साल बाद गुरुग्राम मे
- शुभंकर (Mascot): इस वर्ष का शुभंकर है “महाबली चीता”, जो हरियाणा के खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, साहस और जीत की भावना का प्रतीक है।
- थीम सॉन्गः “माटी ते मेडल उपजे छोरे-छोरी हरियाणा के”
प्रश्न: हरियाणा पुलिस द्वारा भगोड़े और हथियारबंद अपराधियों को पकड़ने के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ अभियान की अवधि क्या है
उत्तर: 5 नवंबर से 20 नवंबर
प्रश्न: वर्ष 2025 में, पूरे भारत सहित हरियाणा में श्री गुरु नानक देव जीका कौन-सा प्रकाश पर्व मनाया गया
उत्तर: 556 वा
प्रश्न: कुरुक्षेत्र के “युवराज” के बाद हरियाणा के किस मुर्रा नस्ल के झोटे की कीमत पुष्कर मेले 2025 में ₹21 करोड़ आँकी गई
उत्तर: कुबेर
Haryana Current Affair November 2025 First Week (हरियाणा करंट अफेयर नवंबर 2025)





