प्रिय दोस्तो, आज हम आपके लिए लेकर आये है हरियाणा साहित्य अकादमी वार्षिक पुरस्कार 2021 (Haryana Sahitya Akademi Annual Awards 2021) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी, यह वार्षिक पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किये गए है तो आइए देखते है किन किन लेखक व रचनाकारों को यह पुरस्कार प्रदान किये गए है
हरियाणा साहित्य अकादमी

हरियाणा में कला व साहित्य को बढावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, हिंदी आदि अकादमी का गठन किया गया है
हरियाणा में साहित्य अकादमी की स्थापना 9 जुलाई 1970 को की गई थी यह अकादमी हरिगन्धा नामक मासिक पत्रिका का प्रकाशन करती है जिसका मुख्यालय पंचकूला जिले में स्थित है
Haryana Sahitya Akademi Annual Awards 2021
दोस्तो आइए देखते किन किन कैटेगरी में यह सम्मान साहित्यकारों को दिया गया है
विशेष साहित्य साधना सम्मान
कुरुक्षेत्र जिले के डॉ जयभगवान गोयल को आजीवन साहित्य सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है इसकी राशि कुल 5 लाख रूपए है अभी हाल ही इन्हें साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है
आजीवन साहित्य साधना सम्मान
अटेली से वरिष्ठ साहित्यकार रोहित यादव को लेखन के लिये राष्ट्रीय स्तर पर आजीवन साहित्य साधना सम्मान देने का निर्णय लिया गया है, इसकी कुल राशि 7 लाख रुपए है।
महाकवि सूरदास सम्मान
फरीदाबाद से वरिष्ठ साहित्यकार व लेखक हरिराम समीप को महाकवि सरदास सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिसकी कुल राशि 5 लाख रूपये है
पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान
भिवानी के वरिष्ठ गीतकार एवं विचारक डॉ. रमाकांत शर्मा को पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान के लिये सम्मानित किया जाएगा निस्कि कुल राशि 2.50 लाख रुपये है
बाबू बालमुकुंद गुप्ता सम्मान
कैथल के डॉ. प्रद्युम्न भल्ला को साहित्य के क्षेत्र में बाबू बाल मुकुंद गुप्ता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिसकी कुल राशि 2.50 लाख रुपये है
लाला देशबंधु गुप्त सम्मान
नारनौल के रघुविन्द्र यादव को साहित्यिक पत्रकारिता के लिए लाला देशबंधु गुप्त सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिसकी कुल राशि 2.50 लाख रुपये है
पंडित लखमीचंद पुरस्कार
भिवानी के श्री. वीएम बेचैन को हरियाणवी भाषा व साहित्य के क्षेत्र में पंडित लख्मी चंद पुरस्कार आए सम्मानित किया जायेगा जिसकी कुल राशि 2.50 लाख रुपये है
जनकवि मेहर सिंह सम्मान
करनाल से लहना सिंह अत्रि को जनकवि मेहर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिसकी कुल राशि 2.50 लाख रुपये है
हरियाणा गौरव सम्मान
जाने माने गीतकार डॉ राजेन्द्र गौतम को हरियाणा गौरव सम्मान के लिए सम्मानित किया जाएगा जिसकी कुल राशि 2.50 लाख रुपये है
सर्वश्रेष्ठ महिला रचनाकार पुरस्कार
फरीदाबाद से श्रीमती अंजू दुआ जैमिनी व श्रीमती नमिता राकेश को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, इसकी भी कुल राशि 2.50 लाख रुपए है
कवि दयाचंद मैना सम्मान
महेंद्रगढ़ से शमशेर कौशलिया को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, इसकी भी कुल राशि 2.50 लाख रुपए है
स्वामी विवेकानंद युवा लेखक पुरस्कार
सोनीपत से शुश्री श्रुति रवीश को युवा लेखक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, इसकी कुल राशि 1 लाख रुपए है
विशेष हिंदी सेवी सम्मान
लेखक व रचनाकार का नाम | क्षेत्र का नाम |
---|---|
शिव कुमार खंडेलवाल | सोनीपत |
श्री रवि शर्मा | रोहतक |
डॉ सुरेंद्र गुप्ता | अम्बाला |
श्रीमती आशा खत्री लता | रोहतक |
श्री राजेश चेतन | दिल्ली |
श्री महेन्द्र जैन | हिसार |
हरियाणा साहित्य अकादमी वार्षिक पुरस्कार 2021
इन्हे भी पढ़ें:-
हरियाणा साहित्यकार व उपन्यासकार पुरस्कार 2020 ( Haryana Litterateur and Novelist Award 2020)
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 चयन सूची ( Sahitya Akademi Award 2021 Selection List)
हरियाणा साहित्य संस्कृत पुरस्कार 2019- 20 (Haryana Sahitya Sanskrit Award 2019-20)
प्रिय दोस्तो, हम उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी हरियाणा साहित्य अकादमी वार्षिक पुरस्कार 2021 से आओ संतुष्ट होंगे, इससे सम्बंधित कोई प्रतिक्रिया या सुझाव देना चाहता है तो हमारे कॉमेंट बॉक्स के माध्यम से दे सकता है और जितना हो सके इस लेख शेयर करे