हरियाणा विज्ञान व युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 2026 ( Haryana Science and Young Science Ratna Award 2026)

हरियाणा विज्ञान व युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 2026 ( Haryana Science and Young Science Ratna Award 2026)
हरियाणा विज्ञान व युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 2026
Content Protection by DMCA.com

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आज आपको हरियाणा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा हरियाणा विज्ञान व युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 2026 ( Haryana Science and Young Science Ratna Award 2026) से सम्मानित वैज्ञानिकों  के बारे बताया जाएगा 

हरियाणा विज्ञान व युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 2026 ( Haryana Science and Young Science Ratna Award 2026)

हरियाणा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा 28 फरवरी को Haryana Lok Bhawan में हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुल 11 प्रसिद्ध वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के राज्यपाल Aseem Kumar Ghosh मुख्य अतिथि होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

b

इस समारोह में वर्ष 2022 से 2024 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मान दिया जाएगा। हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए 5 वैज्ञानिकों और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए 6 वैज्ञानिकों का चयन किया गया है।

हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार

चयनित पुरस्कार विजेताओं को 5 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी प्रदान की जाती है इसके लिए वह हरियाणा का निवासी होना चाहिए व उसने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है, जो अद्वितीय है और अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में प्रशंसित है।

विज्ञान रत्न पुरस्कार वर्ष 2022 

  • सीएसआईआर भावनगर के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरविन्द कुमार
  • पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा के प्राध्यापक डॉ. राजकुमार

विज्ञान रत्न पुरस्कार वर्ष 2023

आईआईएसईआर मोहाली और एमेरिटस पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की प्राध्यापक डॉ. सुदेश कौर खंडूजा

विज्ञान रत्न पुरस्कार वर्ष 2024

  • क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र फरीदाबाद के प्राध्यापक डॉ. दीपक थंकप्पन नायर
  • राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र मानेसर के वैज्ञानिक डॉ. अनिर्बान बासू 

हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार

चयनित पुरस्कार विजेताओं को 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी प्रदान की जाती है इसके लिए वह हरियाणा का निवासी होना चाहिए व उसने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है, जो अद्वितीय है और अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में प्रशंसित है।

युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार वर्ष 2022 

  • भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनीत वशिष्ट
  • डी वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. विकास

युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार वर्ष 2023 

  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला के सहायक प्राध्यापक डॉ. परमवीर सिंह
  • भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के सहायक प्राध्यापक डॉ. चिराग जैन

युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार वर्ष 2024 

  • आईआईएसईआर मोहाली के सहायक प्राध्यापक डॉ. जोगेन्द्र सिंह 
  • एलवीप्रसाद नेत्र संस्थान हैदराबाद की परामर्शदाता नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति सिंह

 

हरियाणा विज्ञान व युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 2026 ( Haryana Science and Young Science Ratna Award 2026)

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments