Sahitya Akademi Award 2024
प्रिय दोस्तों आज हम HELP2Youth आपको हिन्दी भाषा से संबंधित एक लेख लेकर आए है हिसमे हम आपको साल 2024 मे साहित्य पुरस्कारों (List of winners of Sahitya Akademi Award 2024) के बारे मे बात करेंगे, आपको जानकर अति खुशी होगी कि साल 2024 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें विभिन्न भारतीय भाषाओं के 21 लेखकों और कवियों को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उपन्यास, कविता, लघु कथाएँ, निबंध, नाटक और साहित्यिक आलोचना जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है
लेकिन आप एक बात का ध्यान रखना कि इन पुरस्कारों के लिए विचार की गई पुस्तकें 1 जनवरी, 2018 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच प्रकाशित होनी चाहिए। तो आइए पढ़ते है किन किन लेखकों व कवियों को यह पुरस्कार दिया गया है प्रिय दोस्तों सबसे पहले तो हम आपको साहित्य अकादमी पुरस्कार (List of winners of Sahitya Akademi Award 2024 ) के बारे मे बताएंगे
साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award 2024) एक नजर:-
- साहित्य अकादमी पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र मे दिया जाता है
- साहित्य अकादमी भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी है
- इसकी स्थापना जवाहर लाल नेहरू ने की थी वही सबसे पहले इसके अध्यक्ष थे
- ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद साहित्य अकादमी पुरस्कर भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है
- यह पुरस्कार हर साल साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा दिया जाता है
- इसका कार्यालय रविन्द्र भवन दिल्ली में स्तिथ है इसके साथ ही ललित कला अकादमी व संगीत नाटक अकादमी के मुख्यालय भी इसी में स्तिथ है
- यह अकादमी संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आती है
- साहित्य पुरस्कार हर साल हिन्दी व इंग्लिश सहित 24 भाषा मे दिया जाता है
- इसकी स्थापना 1954 मे की गई थी
- पहली बार साहित्य अकादमी पुरस्कार 1955 मे दिए गए थे
- इन विजेताओ को एक पट्टिका, एक शॉल, एक लाख रुपए दिए जाते है
- पहला पुरस्कार हिन्दी भाषा के लिए माखन लाल चुतर्वेदी हिम तिरंगी के लिए दिया गया था
- 1960 मे इंग्लिश भाषा के लिए आर के नारायण द गाइड के लिए दिया गया था
किस किस श्रेणी मे यह पुरस्कार दिया गया है उसके बारे मे बात करेंगे कुल मिलाकर 21 लेखक व कवियों को यह पुरस्कार दिया गया है जिसका विवरण इस प्रकार है लेकिन 3 भाषाओ के लिए बंगाली, डोगरी, उर्दू के लिए बाद में पुरस्कार की घोषणा की जाएगी
श्रेणी अनुसार साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024
क्रमांक | श्रेणी का नाम | कुल पुरस्कार |
1 | कविता | 8 |
2 | उपन्यास | 3 |
3 | लघु कथाएँ | 2 |
4 | निबंध | 3 |
5 | खेल | 1 |
6 | अनुसंधान | 1 |
7 | साहित्य आलोचना | 3 |
तो दोस्तों, अब बात करेंगे कि किन किन लेखकों व कवियों को यह पुरस्कार मिल है और किन किन कविताओ के लिए यह पुरस्कार उन्हे दिया गया है
List of winners of Sahitya Akademi Award 2024
वर्ग | भाषा | विजेता | कार्य का शीर्षक |
कविता | हिन्दी | गगन गिल | मैं जब तक आई बाहर |
पंजाबी | पॉल कौर | सुं गुणवंता सुं बुद्धिवंताः इतिहासनामा पंजाब | |
मलयालम | के जयकुमार | पिंगलकेशनी | |
मणिपुरी | हाओबाम सत्यबती देवी | मैनू बोरा नुगसी शिरोल | |
गुजराती | दिलीप झावेरी | भगवान नी बातों | |
असमिया | समीर तांती | फरिंगबोर बटोर कथा जने | |
राजस्थानी | मुकुट मणिराज | गाँव व अम्मा | |
संस्कृत | दीपक कुमार शर्मा | भासकरचरितं | |
उपन्यास | अंग्रेज़ी | ईस्टरिन किरे | स्पिरिट नाइट्स |
कश्मीरी | सोहन कौल | मनोरोग वार्ड | |
बोडो | अरोन राजा | स्वर्णि ठाखाई | |
लघु कथाएँ | नेपाली | युवा बराल | छिछीमीरा |
सिंधी | हुंदराज बलवानी | पुर्जो | |
निबंध | कोंकणी | मुकेश थाली | रंगतरंग |
मैथिली | महेंद्र मलंगिया | प्रबंध संग्रह | |
ओडिया | बैष्णब चरण समाई | भूति भक्ति बिभूति | |
खेल | संथाली | महेश्वर सोरन | सेचेड सवंता रेन अन्धा मन्मी |
अनुसंधान | तामिल | ए.आर. वेंकटचलपथी | तिरुनेल वेली एजू कियां वा यू सी यम |
साहित्यिक आलोचना | कन्नडा | के वी नारायण | नुदिगाला अलीवू |
मराठी | सुधीर रसाल | विधानचे गधरूप | |
तेलुगू | पेनुगोंडा लक्ष्मीनारायण | दीपिका |
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 के विजेताओ की सूची (List of winners of Sahitya Akademi Award 2024)