प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आज हम आपके लिए लेकर आए है मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 ( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021), जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से संबंधित कोई जनकारी है तो आप कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021
भारत के खेल जगत मे दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान है पहले यह राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के नाम से जाना था यह सम्मान

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था
लेकिन अभी हाल ही मे केंद्र सरकार ने 6 अगस्त 2021 को इसका नाम बदलकर हॉकी कर जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद कर नाम पर रखने का फैसला किया जो तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।
यह पुरस्कार 1991-92 मे शुरू किया गया था जिसकी राशि 25 लाख रुपए है यह उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को सम्मानित किया जाता है यह प्रतिवर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।
प्राप्तकर्ताओं को मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा चुना जाता है इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और नगद राशि पुरस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है
भारत सरकार द्वारा सम्मानित खिलाड़ियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है और राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा दी जाती है
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021 List
यह अवॉर्ड कुल 12 खिलाड़ियों को 13 नवंबर 2201 को राष्ट्रीय भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया गया है जिसमे अकेले हरियाणा के 4 खिलाड़ी शामिल है तो आइए देखते है इनकी सूची
| खिलाड़ी का नाम | खेल का नाम |
|---|---|
| नीरज चोपड़ा (गोल्ड मैडल) | जैवलीन थ्रो, एथेलेटिक्स |
| रवि दहिया (कांस्य पदक) | कुश्ती |
| सुनील छेत्री | फुटबॉल |
| मिताली राज (सबसे ज्यादा वनडे मे रन) | क्रिकेट |
| प्रमोद भगत, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी, (गोल्ड मैडल) | बैडमिंटन |
| पी आर राजेश (कांस्य पदक) | हॉकी टीम के गोलकीपर |
| लवलिना बोरगोहन (कांस्य पदक) | मुक्केबाजी |
| सुमित अंतिल, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी, (गोल्ड मैडल) | एथेलेटिक्स |
| अवनी लेखरा, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी (गोल्ड मैडल) | शूटिंग |
| मनीष नरवाल, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी (गोल्ड मैडल) | शूटिंग |
| कृष्णा नागर, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी (गोल्ड मैडल) | बैडमिंटन |
| मनप्रीत सिंह | पुरुष हॉकी टीम के कप्तान |
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
यह पुरस्कार अब तक 43 खिलाड़ियों को दिया जा चुका है साल 2020 तक के खिलाड़ियों की सूची, जिनका वर्णन नीचे दर्शाया गया है लेकिन वर्ष 2008 व 2014 मे किसी भी खिलाड़ी को यह अवॉर्ड नहीं दिया गया है
| वर्ष | खिलाड़ी का नाम | खेल का नाम |
|---|---|---|
| 1991-92 | विश्वनाथन आनन्द | शतरंज |
| 1992-93 | गीत सेठी | बिलियर्ड्स |
| 1993-94 | होमी मोतीवाला (संयुक्त) | नौकायन |
| 1993-94 | पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग (संयुक्त) | नौकायन |
| 1994-95 | कर्णम मल्लेश्वरी | भारोत्तोलन |
| 1995-96 | कुंजारानी देवी (संयुक्त) | भारोत्तोलन |
| 1996-97 | लिएंडर पेस (संयुक्त) | टेनिस |
| 1997-98 | सचिन तेंदुलकर | क्रिकेट |
| 1998-99 | ज्योतिर्मय सिकदार | एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड) |
| 1999-2000 | धनराज पिल्लै | हॉकी |
| 2000-01 | पुलेला गोपीचंद | बैडमिंटन |
| 2001 | अभिनव बिंद्रा | शूटिंग |
| 2002 | अंजली वेद पाठक (संयुक्त) | शूटिंग |
| 2002 | के.एम. बीनामोल (संयुक्त) | एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड) |
| 2003 | अंजू बॉबी जॉर्ज | एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड) |
| 2004 | राज्यवर्धन सिंह राठौर | शूटिंग (निशानेबाज़ी) |
| 2005 | पंकज आडवाणी | बिलियर्ड्स और स्नूकर |
| 2006 | मानवजीत सिंह संधू | शूटिंग |
| 2007 | महेन्द्र सिंह धोनी | क्रिकेट |
| 2009 | मैरी कॉम (संयुक्त) | बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) |
| 2009 | विजेन्द्र कुमार सिंह (संयुक्त) | बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) |
| 2009 | सुशील कुमार (संयुक्त) | कुश्ती |
| 2010 | साइना नेहवाल | बैडमिंटन |
| 2011 | गगन नारंग | निशानेबाज़ी |
| 2012 | विजय कुमार | निशानेबाज़ी |
| 2012 | योगेश्वर दत्त | कुश्ती |
| 2013 | रोंजन सोढ़ी | निशानेबाज़ी |
| 2015 | सानिया मिर्जा | टेनिस |
| 2016 | पी.वी. सिंधु | बैडमिंटन |
| 2016 | दीपा करमाकर | जिम्नास्टिक |
| 2016 | जीतू राय | निशानेबाज़ी |
| 2016 | साक्षी मलिक | कुश्ती |
| 2017 | सरदार सिंह | हॉकी |
| 2017 | देवेंद्र झांझरिया | जेवलिन थ्रो |
| 2018 | विराट कोहली | क्रिकेट |
| 2018 | साइखोम मीराबाई चानू | भारोत्तोलन |
| 2019 | बजरंग पूनिया | कुश्ती |
| 2019 | दीपा मलिक | पैरा एथलेटिक्स |
| 2020 | रोहित शर्मा | क्रिकेट |
| 2020 | विनेश फोगाट | कुश्ती |
| 2020 | मनिका बत्रा | टेबल टेनिस |
| 2020 | रानी रामपाल | हॉकी |
| 2020 | मरियप्पन थंगवेलु | पैरा एथलीट |
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021
देखे टोक्यो ओलिम्पिक मे भारत के पदक

प्रिय दोस्तों, हम उम्मीद करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021) से आप संतुष्ट होंगे, और अधिक जानकारी लेने के लिए हमारे सोशल मीडिया ग्रुप टेलीग्राम से अवश्य जुड़े





