मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021)

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2021

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आज हम आपके लिए लेकर आए है मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 ( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021), जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से संबंधित कोई जनकारी है तो आप कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021

भारत के खेल जगत मे दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान है पहले यह राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के नाम से जाना था यह सम्मान

मेजर ध्यानचंद
मेजर ध्यानचंद

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था

लेकिन अभी हाल ही मे केंद्र सरकार ने 6 अगस्त 2021 को इसका नाम बदलकर हॉकी कर जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद कर नाम पर रखने का फैसला किया जो तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।

यह पुरस्कार 1991-92 मे शुरू किया गया था जिसकी राशि 25 लाख रुपए है यह उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को सम्मानित किया जाता है यह प्रतिवर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।

प्राप्तकर्ताओं को मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा चुना जाता है इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और नगद राशि पुरस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है

भारत सरकार द्वारा सम्मानित खिलाड़ियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है और राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा दी जाती है 

 

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021 List

यह अवॉर्ड कुल 12 खिलाड़ियों को 13 नवंबर 2201 को राष्ट्रीय भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया गया है जिसमे अकेले हरियाणा के 4 खिलाड़ी शामिल है तो आइए देखते है इनकी सूची

खिलाड़ी का नामखेल का नाम
नीरज चोपड़ा (गोल्ड मैडल) जैवलीन थ्रो, एथेलेटिक्स
रवि दहिया (कांस्य पदक)कुश्ती
सुनील छेत्रीफुटबॉल
मिताली राज (सबसे ज्यादा वनडे मे रन)क्रिकेट
प्रमोद भगत, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी, (गोल्ड मैडल) बैडमिंटन
पी आर राजेश (कांस्य पदक)हॉकी टीम के गोलकीपर
लवलिना बोरगोहन (कांस्य पदक)मुक्केबाजी
सुमित अंतिल, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी, (गोल्ड मैडल) एथेलेटिक्स
अवनी लेखरा, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी (गोल्ड मैडल) शूटिंग
मनीष नरवाल, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी (गोल्ड मैडल) शूटिंग
कृष्णा नागर, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी (गोल्ड मैडल) बैडमिंटन
मनप्रीत सिंहपुरुष हॉकी टीम के कप्तान

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

यह पुरस्कार अब तक 43 खिलाड़ियों को दिया जा चुका है साल 2020 तक के खिलाड़ियों की सूची, जिनका वर्णन नीचे दर्शाया गया है लेकिन वर्ष 2008 व 2014 मे किसी भी खिलाड़ी को यह अवॉर्ड नहीं दिया गया है

वर्ष खिलाड़ी का नामखेल का नाम
1991-92विश्वनाथन आनन्दशतरंज
1992-93गीत सेठीबिलियर्ड्स
1993-94होमी मोतीवाला (संयुक्त)नौकायन
1993-94पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग (संयुक्त)नौकायन
1994-95कर्णम मल्लेश्वरीभारोत्तोलन
1995-96कुंजारानी देवी (संयुक्त)भारोत्तोलन
1996-97लिएंडर पेस (संयुक्त)टेनिस
1997-98सचिन तेंदुलकरक्रिकेट
1998-99ज्योतिर्मय सिकदारएथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
1999-2000धनराज पिल्लैहॉकी
2000-01पुलेला गोपीचंदबैडमिंटन
2001अभिनव बिंद्राशूटिंग
2002अंजली वेद पाठक (संयुक्त)शूटिंग
2002के.एम. बीनामोल (संयुक्त)एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
2003अंजू बॉबी जॉर्जएथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
2004राज्यवर्धन सिंह राठौरशूटिंग (निशानेबाज़ी)
2005पंकज आडवाणीबिलियर्ड्स और स्नूकर
2006मानवजीत सिंह संधूशूटिंग
2007महेन्द्र सिंह धोनीक्रिकेट
2009मैरी कॉम (संयुक्त)बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)
2009विजेन्द्र कुमार सिंह (संयुक्त)बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)
2009सुशील कुमार (संयुक्त)कुश्ती
2010साइना नेहवालबैडमिंटन
2011गगन नारंगनिशानेबाज़ी
2012विजय कुमारनिशानेबाज़ी
2012योगेश्वर दत्तकुश्ती
2013रोंजन सोढ़ीनिशानेबाज़ी
2015सानिया मिर्जाटेनिस
2016पी.वी. सिंधुबैडमिंटन
2016दीपा करमाकरजिम्नास्टिक
2016जीतू रायनिशानेबाज़ी
2016साक्षी मलिककुश्ती
2017सरदार सिंहहॉकी
2017देवेंद्र झांझरियाजेवलिन थ्रो
2018विराट कोहलीक्रिकेट
2018साइखोम मीराबाई चानूभारोत्तोलन
2019बजरंग पूनियाकुश्ती
2019दीपा मलिकपैरा एथलेटिक्स
2020रोहित शर्माक्रिकेट
2020विनेश फोगाटकुश्ती
2020मनिका बत्राटेबल टेनिस
2020रानी रामपालहॉकी
2020मरियप्पन थंगवेलुपैरा एथलीट

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021

देखे टोक्यो ओलिम्पिक मे भारत के पदक

India's medals in Tokyo Paralympics
India’s medals in Tokyo Paralympics

प्रिय दोस्तों, हम उम्मीद करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021) से आप संतुष्ट होंगे, और अधिक जानकारी लेने के लिए हमारे सोशल मीडिया ग्रुप टेलीग्राम से अवश्य जुड़े

5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments