- एनवीडिया दुनिया की पहली कंपनी बनी जिसका बाजार मूल्य 5 ट्रिलियन डॉलर है
- पंजाब पुलिस ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार सिखाने के लिए ‘साइबर जागो’ कार्यक्रम शुरू किया।
- 28 अक्टूबर–3 नवम्बर के बीच भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में ‘प्रवासी परिचय’ का तीसरा संस्करण आयोजित किया।
- भारत ने पहली बार जीआई-टैग्ड इंडी व पुलियानकुडी नींबू ब्रिटेन को निर्यात किए।
- सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्र ने ₹150 का स्मारक सिक्का जारी किया।
- पीएम मोदी ने गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास ‘म्यूजियम ऑफ रॉयल किंगडम्स ऑफ इंडिया’ की आधारशिला रखी।
- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर 2025 आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीता।
- फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शेफाली वर्मा, ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दीप्ति शर्मा चुनी गईं।
- ‘त्रिशूल’ नामक संयुक्त युद्धाभ्यास (थलसेना, नौसेना, वायुसेना) राजस्थान, गुजरात और उत्तरी अरब सागर में आयोजित हो रहा है।
- ‘एसआईआर’ का मतलब है चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण।
- रूस की नई परमाणु पनडुब्बी ‘खबरोस्क’ ‘पोसाइंडन’ परमाणु ड्रोन से लैस है।
- डिजिटल जनगणना 2027 के परीक्षण हेतु ‘डिजिटल लेआउट मैप’ और ‘सेंसस 2027-हाउसलिस्ट’ ऐप लॉन्च हुए।
- शीतल देवी सक्षम जूनियर तीरंदाजी टीम में चयनित होने वाली पहली भारतीय पैरा एथलीट बनीं।
- ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम चुना गया।
- डाक विभाग का ‘डाक सेवा 2.0’ ऐप पार्सल ट्रैकिंग, ई-रसीद व शिकायत के लिए लॉन्च हुआ।
- चीन ने अपना तीसरा और सबसे उन्नत विमानवाहक पोत ‘फुजियान’ कमीशन किया।
- महिला वनडे विश्व कप 2029 में अब 10 टीमें खेलेंगी (पहले 8)।
- राहुल वी.एस. ने 6वीं आसियान व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत के 91वें ग्रैंडमास्टर बने।
- मेघालय के आकाश कुमार चौधरी ने 11 गेंदों में सबसे तेज प्रथम श्रेणी अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।
- अनीश भानवाला ने काहिरा में ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25m रैपिड फायर पिस्टल में रजत पदक जीता।
- रोहताश चौधरी ने 27 किलो बैग के साथ 1 घंटे में 847 पुश-अप्स कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- बीएसएफ की ट्रैकर डॉग ‘बबीता’ को 2025 का K9 वीरता पुरस्कार हैदराबाद में मिला।
- छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में महाराष्ट्र ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ बना (गुजरात – द्वितीय, हरियाणा – तृतीय)।
- पंजाब भारत नेट योजना पूरे राज्य में लागू करने वाला पहला राज्य बना।
- इज ऑफ डूइंग बिजनेस (बीआरएपी 2024) में हरियाणा को ‘टॉप अचीवर’ राज्य का दर्जा मिला।
- फ्लिपकार्ट ने ₹1,000 से कम कीमत वाले उत्पादों पर ज़ीरो कमीशन मॉडल शुरू किया।
- तमिलनाडु पुलिस ने म्यांमार आधारित साइबर फ्रॉड के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू ट्रायंगल शुरू किया।
- ‘फुले’ के लिए प्रतीक गांधी – श्रेष्ठ अभिनेता और पत्रलेखा – श्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं।
- अर्जुन एरिगैसी गोवा शतरंज विश्व कप क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले अकेले भारतीय।
- भारत की पहली बुलेट ट्रेन का उद्घाटन अगस्त 2027 में सूरत–वापी रूट पर होगा।
- 36वीं राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर ने पुरुष सेबर टीम में स्वर्ण जीता।
- दुबई एयर शो 2025 के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में दूसरे भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया।
- लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन 2025 का पुरुष एकल खिताब जीता।
- 24 नवंबर 2025 को ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया।
- टोक्यो डेफलिंपिक्स में प्रांजलि प्रशांत धूमल ने महिलाओं की 25m पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीता।
- भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का हाल ही में निधन हुआ।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से ऐतिहासिक राफेल लड़ाकू विमान की उड़ान पूरी की।
- पीएम मोदी ने हैदराबाद में साफ्रान के पहले वैश्विक MRO सुविधा ‘SAESI’ का उद्घाटन किया, जो LEAP इंजनों की मरम्मत करेगा।
- नई दिल्ली में 44वें IITF का समापन हुआ, जिसमें राजस्थान को पार्टनर स्टेट्स में गोल्ड मिला।
- गोवा में FIDE चेस वर्ल्ड कप 2025 समाप्त, उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिनदारोव सबसे युवा चैंपियन बने।
- CEC ज्ञानेश कुमार 2026 में इंटरनेशनल IDEA के चेयरमैन बनेंगे, वैश्विक स्तर पर भारत के चुनावी अभ्यास साझा करेंगे।

