पेरिस ओलंपिक 2024 के विजेताओ की सूची व जानकारी

पेरिस ओलंपिक 2024 के विजेताओ की सूची व जानकारी
पेरिस ओलंपिक 2024 के विजेताओ की सूची व जानकारी

पेरिस ओलंपिक 2024

प्रिय दोस्तों आज हम आपको पेरिस ओलंपिक 2024 के विजताओ की सूची व जानकारी के बारे म विस्तार पूर्वक बताएंगे कि कौन सा देश पहले स्थान पर है और किसने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते है 

33 वां ग्रीष्मकालीन पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चला यह ओलंपिक फ्रांस के बसे बड़े स्टेडियम, स्टेड डी फ्रांस में आयोजित किया गया था। पेरिस मे अब तक तीन बार ओलंपिक हो चुके है इससे पहले 1900, 1924 मे यह ओलंपिक आयोजित किए जा चुके है और अब 33 वा ओलंपिक 2024 मे पेरिस इसकी मेजबानी कर रहा है उद्घाटन समारोह में शरथ कमल और पीवी सिंधु भारतीय ध्वजवाहक थे जबकि समापन समारोह में मनु भाकर और पी आर श्रीजेश भारतीय ध्वजवाहक थे।

images 14
पेरिस ओलंपिक

प्रतीकात्मक रूप से अंतर्राष्ट्रीय झंडे को लॉस एंजिल्स शहर को सौंप दिया गया जो 34 वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेगा।  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख ने एथलीटों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मारचंद ने मिलकर 11 अगस्त 2024 को इस ओलंपिक की समापन की घोषणा कर दी है। 

26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले पेरिस 2024 ओलंपिक में कुल 117 भारतीय एथलीट शामिल हुए जिसमे 70 पुरुष और 47 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमे सबसे ज्यादा एथलीट हरियाणा राज्य के 24 खिलाड़ी शामिल हुए और दूसरे नंबर पर 19 खिलाड़ी पंजाब राज्य से शामिल हुए जबकि टोक्यो ओलंपिक में भारत के 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिन्होंने 7 पदक जीते थे. इनमें नीरज चोपड़ा का भाला फेंक में जीता गया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक है 

भारत देश ने 2024 पेरिस ओलंपिक में 6 पदकों – 1 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक का समापन किया।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पदक विजेता की सूची 

क्रमांक 

खिलाड़ी 

स्पर्धा 

पदक 

1

मनु भाकर

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल

कांस्य  

2

मनु भाकर और सरबजोत सिंह

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंग

कांस्य   

3

स्वप्निल कुसाले

पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन

कांस्य  

4

भारतीय पुरुष हॉकी टीम  

पुरुष हॉकी

कांस्य

5

नीरज चोपड़ा 

भाला  फेंक 

रजत 

6

अमन सेहरावत

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती

कांस्य 

पेरिस ओलंपिक 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका 126 पदकों के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा जबकि चीन दूसरे स्थान पर रहा लेकिन भारत देश 6 पदकों के साथ 71 वे स्थान पर रहा है आइए देखते इनकी सूची। 

पेरिस ओलंपिक 2024 के देश अनुसार मेडल की सूची 

स्थान 

देश 

स्वर्ण पदक

रजत  पदक

कांस्य  पदक

कुल पदक

1

संयुक्त राज्य अमेरिका      

40

44

42

126

2

चीन  

40

27

24

91

3

जापान   

20

12

13

45

4

ऑस्ट्रेलिया     

18

19

17

53

5

फ़्रांस 

16

26

22

64

71

भारत  

0

1

5

6

 

पहली बार ब्रेकिंग स्पोर्ट खेल को इस ओलंपिक मे शामिल किया गया इस बार पेरिस 2024 ओलंपिक में 16 खेलों, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, रोइंग, सेलिंग, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस और टेनिस आदि खेलों को लिया गया है 

पेरिस ओलंपिक 2024 के शुभंकर और आदर्श वाक्य 

  • शुभंकर ओलिंपिक फ़्रीज – पारंपरिक फ्रेंच फ़िरिगियन टोपी पर आधारित। इसका रंग फ़्रांस के झंडे- नीला, सफ़ेद और लाल पर आधारित।
  • आदर्श वाक्य– अकेले हम तेजी से आगे बढ़ते हैं, लेकिन साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं।

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता है, इस मेडल के साथ मनु भारत के लिए शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली एकमात्र महिला बनी।  अब वह आजादी के बाद भारत के लिए एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली एथलीट बन गई हैं जिससे पूरे देश मे खुशी का माहौल छाया हुआ है।

मनु भाकर ने जीता पेरिस ओलिम्पिक मे कांस्य पदक(Manu Bhaker won Bronze medal in Paris Olympics)
मनु भाकर ने जीता पेरिस ओलिम्पिक मे कांस्य पदक(Manu Bhaker won Bronze medal in Paris Olympics)

पेरिस ओलंपिक 2024 मे भारत के हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी 

खेल का नाम कुल खिलाड़ी 
एथलेटिक्स29
शूटिंग21 
हॉकी 19
टेबल टेनिस 9
बैडमिंटन 7
तीरंदाजी 6
मुक्केबाजी6
कुश्ती 6
गोल्फ4
तैराकी 
तैराकी2
नौकायन 2
जूडो 1
रोइंग1
घुड़सवारी 1
भारतोलन 1

 

हरियाणा की महिला पहलवान व भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 50 किलो भारवर्ग मे सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज को मात दी और अपना स्लिवर मैडल हासिल किया जिसके चलते सारा देश विनेश विनेश का नाम पुकारने लगा और पूरे देश मे खुशी का माहौल था लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था

लेकिन फाइनल मुकाबले मैच से पहले ही विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया क्योकि 50 Kg वर्ग में फाइनल के लिए खड़ी हुईं विनेश फोगाट का वजन मानक से 100 ग्राम ज्यादा निकला जिसकी वजह से विनेश फोगाट हुई पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालीफाई

Vinesh Phogat disqualified from Paris Olympics
Vinesh Phogat disqualified from Paris Olympics

 

वजन सिर्फ 100 ग्राम अधिक नहीं था। विनेश का वजन मंगलवार की रात को निर्धारित भार वर्ग से 1.5 किलोग्राम अधिक था। वजन कम करने के लिए हर संभव उपाय किए गए, लेकिन सुबह उनका वजन 200 ग्राम ज्यादा था। फिर उपाय किए गए इसके लिए उसने मोटे कपड़े पहनाकर स्किपिंग करावाई गई, जॉगिंग, साइकलिंग, स्प्रिंटिंग कराई गई, सॉना में बिठाया गया, बाल काटे गए और अपुष्ट जानकारी के मुताबिक खून तक निकाला गया लेकिन यह 100 ग्राम ही कम हो सका

पेरिस ओलंपिक 2024 के विजेताओ की सूची व जानकारी

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments