भिवानी के पर्यटन स्थल
रेड रॉबिन
रेड रॉबिन एक छोटा-सा पक्षी है जिसके नाम इस पर्यटन स्थल का नाम रखा गया है। इसे बैया पर्यटन स्थल के नाम भी जाना जाता है
चरखी दादरी के पर्यटन स्थल
डैरंगों
यह पर्यटन स्थल जिला चरखी दादरी मे स्थित है इसके साथ ही यहाँ कपूर की पहाड़िया है जो दर्शकों के देखने के लायक है यहाँ पर एक शिव मदिर व आश्रम भी है
फ़रीदाबाद के पर्यटन स्थल
बड़खल झील
फरीदाबाद में स्थित बड़खल झील बहुत ही खूबसूरत है। यह मानव निर्मित झील है। इसके पास अरावली पर्वत श्रृंखला है
सूरजकुंड
यह हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग ने 1987 में शुरू किया था।सूरजकुंड का निर्माण 10 वीं शताब्दी में तोमर वंश के शासन में करवाया गया था। तोमर वंश भगवान सूर्य के उपासक थे। और यह भी हरियाणा के पर्यटन स्थल मे एक है यहाँ हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1 सरवरी से 15 फरवरी तक सूरजकुंड का मेला लगाया जाता है और विदेशी पर्यटक आने से इस मेले की शोभा और बढ़ जाती है
यह हरियाणा की एक प्राचीन बावड़ी है, जिसे प्रात: काल मे सूर्य पूजन के लिए बनाया गया था।
अरावली गोल्फ मैदान
फरीदाबाद मे स्थित इस इस गोल्फ मैदान की स्थापना वर्ष 1966 में की गई थी। इस मैदान में खेलने आये खिलाड़ियों को रात में रुकने के लिए विशेष कमरों की व्यवस्था है। अरावली गोल्फ मैदान को स्टीफन (अमेरिकी) ने डिजाइन किया था। इस गोल्फ मैदान में कुल 18 गोल्फ हॉल (छेद) है।
गोल्फ मैदान की इमारत को डिजाइन करने का सौभाग्य जोसफ एलन स्टीन को प्राप्त हुआ जोकि एक प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री थे।
- मेगपाई
- सनबर्ड मोटल
- राजा नाहर सिंह पैलेस
- होटल राजहंस एवं कन्वेंशन सेण्टर – सूरजकुंड
हरियाणा के पर्यटन स्थल
फतेहाबाद का पर्यटन स्थल 
पपीहा पार्क
फतेहाबाद का पपीहा पार्क अपनी हरियाली व सुंदरता के लिए प्रसिद्ध एक छोटा सा पार्क है। इस पार्क का नामकरण एक छोटे से पक्षी पपीहा के नाम पर हुआ है जो केवल बरसात का पानी पीने व अपनी मधुर बोली की विशेषता के लिए जाना जाने वाला सुंदर पक्षी है।
गुरुग्राम के पर्यटन स्थल
- शमा
- सुल्तानपुर पक्षी विहार
- दमदमा झील-सोहना
- गर्म पानी का चश्मा सोहना
- पर्यटन केंद्र सोहना
- बर्ड सेंचुरी
सुल्तानपुर पक्षी विहार
यह एक राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य है जिसको खोजने का श्रेय जैक्सन नामक पक्षी प्रेमी को जाता है। इसमें एक प्राचीन झील है जहां हर वर्ष साइबेरीयन पक्षियों की लगभग 100 प्रजातियाँ आती है। यह लगभग 260 एकड़ में फैली हुई है।
दमदमा झील-सोहना
यह सोहना से 8 किलोमीटर दूर है (अधिक जानकारी के लिए देखे)
बर्ड सेंचुरी
यह दिल्ली से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर और नवंबर से फरवरी के मौसम मे घूमने का आनंद आता है
हिसार का पर्यटन स्थल
- ब्लैक बर्ड- हाँसी
- ब्लू बर्ड
- असीगढ़ का किला
ब्लू बर्ड
ब्लू बर्ड झील लगभग 2एकड़ फैली हुई है। इस झील में बहुत से छोटे-छोटे टापू बनाए गए है जहां प्रवासी पक्षियों के घोंसलें रहते है। इस झील के आसपास सुंदर पार्क बनाए गए है।
असीगढ़ का किला
इसे पृथ्वीराज चौहान का क़िला या हाँसी का किला भी कहाँ जाता है और यह हाँसी मे स्थित है
जींद के पर्यटन स्थल
- बुलबुल
- हरियल- नरवाना हरियाणा के पर्यटन स्थल