हरियाणा के पर्यटन स्थल (Top Tourist places in Haryana)

हरियाणा के पर्यटन स्थल (Top Tourist places in Haryana)

कैथल का पर्यटन स्थल

कोयल

यह कैथल जिले के कलायत  में स्थित है। हरियाणा के अन्य कई पर्यटन स्थलों को भांति इसका नाम भी एक पक्षी के नाम पर रखा गया है- कोयल। जो अपनी मधुर वाणी के लिए प्रसिद्ध है।

करनाल के पर्यटन स्थल

  • ऑयसिस
  • कर्ण झील

कर्ण झील

कर्ण झील या कर्ण ताल हरियाणा के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। इस झील का नाम महाभारत के प्रसिद्ध चरित्र महान दानवीर व धनुर्धर कर्ण के नाम पर पड़ा। ऐसा माना जाता है कि इसी झील पर स्नान करने के उपरांत कर्ण ने अपने कवच व कुंडल भगवान इन्द्र को दान किए थे।

कर्ण-ताल के नाम से ही करनाल को नाम मिला।

कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थल

  • नील-क्रान्ति कृष्णा डेम
  • पैराकीट – पर्यटन स्थल कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में स्थित है।
  • ज्योतिसर
  • शेख चिल्ली का मकबरा
  • कृष्ण संग्रहालय
  • पनौरमा

पंचकुला के पर्यटन स्थल

  • रेड बिशप
  • यादवेन्द्र गार्डन
  • मोरनी हिल्स
  • टिककर ताल
  • कैक्टस गार्डन

यादवेन्द्र गार्डन

यादवेन्द्र गार्डन, 17 वीं शताब्दी में पटियाला राजवंश के शासकों द्वारा बनाया गया था। यह गार्डन पटियाला के शासक महाराज यादवेन्द्र सिंह को समर्पित है। इस गार्डन को पिंजौर गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। पिंजोर

यादवेन्द्र गार्डन को उत्तर भारत का सबसे प्राचीन गार्डन (बाग) होने का गौरव प्राप्त है और यह मुगल गार्डन शैली का एक उदाहरण है। यह गार्डन चंडीगढ़ से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। और यह पंचकुला के पिंजोर मे स्थित है

मोरनी हिल्स

यह पंचकुला जिले के मोरनी हिल्स के मध्य स्थित है। (मोरनी हिल्स को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। मोरनी हिल्स की सर्वोच्च पर्वत चोटी का नाम करोह है जिस की समुद्र तल से ऊंचाई 1514 मीटर है।)

कैक्टस गार्डन

यह पंचकुला के सेक्टर 5 मे स्थित है और यह हरियाणा के पर्यटन स्थल मे से एक है इसके साथ ही यह एशिया का सबसे बड़ा गार्डन है अब इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय  कैक्टस और

cactus pic1सस्कुलेट बॉटनिकल गार्डन और रिसर्च सेंटर रखा गया है इस गार्डन मे 2500 से अधिक कैक्टस व रसीले पौधे की वैराइटिया उपलब्ध है और यहाँ हाल साल कैक्टस का समारोह आयोजित किया जाता है यहाँ 9 कांच के घर भी है यहाँ पौधे बेचे भी जाते है

पानीपत के पर्यटन स्थल

  • स्काइलार्क
  • काला अम्ब
  • ब्लू जे

पलवल के पर्यटन स्थल

  • डबचिक होडल

रेवाड़ी के पर्यटन स्थल

  • जंगल बबलर- धारूहेड़ा
  • सेण्डपाइपर

रोहतक के पर्यटन स्थल

  •  तिलयार झील
  • मैना
  • दीन बंधु छोटू राम टूरिस्ट रिसोर्ट – सांपला
  • नौराङ्ग
  • गौरेया बहादुरगढ़

नौराङ्ग

यह रोहतक जिले के महम मे स्थित है और यह हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गए है

हरियाणा के पर्यटन स्थल

तिलयार झील

तिलयार झील रोहतक जिले की एकमात्र झील है जोकि लगभग 132 एकड़ में फैली हुई है। इस पर्यटन स्थल में एक मिनी चिड़ियाघर (Zoo) है जिसमें टाइगर,पैंथर, हिरण, बंदर व पक्षियों की कई प्रजातियाँ देखने को मिलती है।

सिरसा के पर्यटन स्थल

  • काला तीतर
  • शिकरा (आसू खेड़ा)
  • सुरखाब

काला तितर

यह पर्यटन स्थल लगभग 8.5 एकड़ में दिल्ली-गंगानगर रोड पर स्थित है। यह पर्यटन स्थल पंजाब और राजस्थान सीमा के निकट राजस्थान नहर और भाखड़ा नहर के चौराहे पर स्थित है।  यहाँ पर काफी संख्या में काला तितर देखने को मिलते है इन्ही के नाम से इस पर्यटक स्थल का नामकरण किया गए है। यहाँ पर हम काले तितर की आवाज सुन पाएंगें।

सोनीपत के पर्यटन स्थल

  • चकौर

यमुनानगर के पर्यटन स्थल

ताजेवाला

यह यमुना नदी पर बनाया गया है जहां से यमुना नदी निकलती है और हरियाणा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताजेवाला व हथिनिकुंड पर राफ्टिंग की सुविधा देखने को मिल सकेंगी 12 मई 1994 को हथनीकुंड का शिलान्यास किया गया था

यह हरियाणा के पर्यटन स्थल 

धन्यवाद दोस्तों, आशा है ‘हरियाणा के पर्यटन स्थल’ का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि कोई पर्यटन स्थल रह जाता है तो कृपा करके कमेन्ट बॉक्स में जरूर शेयर करें।

4.3 6 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

5 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments