Ques. : पेरिस ओलम्पिक 2024 में भारत ने कुल कितने पदक जीते है|
Ans. 6
Notes:-
26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले पेरिस 2024 ओलंपिक में कुल 117 भारतीय एथलीट शामिल हुए जिसमे 70 पुरुष और 47 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमे सबसे ज्यादा एथलीट हरियाणा राज्य के 24 खिलाड़ी शामिल हुए और दूसरे नंबर पर 19 खिलाड़ी पंजाब राज्य से शामिल हुए जबकि टोक्यो ओलंपिक में भारत के 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिन्होंने 7 पदक जीते थे. इनमें नीरज चोपड़ा का भाला फेंक में जीता गया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक है भारत देश ने 2024 पेरिस ओलंपिक में 6 पदकों – 1 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक का समापन किया।
क्रमांक | खिलाड़ी | स्पर्धा | पदक |
1 | मनु भाकर | महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल | कांस्य |
2 | मनु भाकर और सरबजोत सिंह | 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंग | कांस्य |
3 | स्वप्निल कुसाले | पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन | कांस्य |
4 | भारतीय पुरुष हॉकी टीम | पुरुष हॉकी | कांस्य |
5 | नीरज चोपड़ा | भाला फेंक | रजत |
6 | अमन सेहरावत | पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती | कांस्य |