- आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किश्त जारी की
- 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि डाली गई, इसे मिलाकर अब तक 12 किस्तों में 2466 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है, दूसरे चरण में 2 लाख 57 हजार 147 बहन बेटियों ने अपना पंजीकरण करवाया
- आज विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1131 करोड़ 7 लाख रुपए की राशि की वितरित, यह राशि सीधे 35 लाख 13 हजार 295 लाभार्थियों के खातों में डाली गई
- हर घर हर गृहणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख 14000 बहनों के बैंक खातों में अगस्त माह की 20 करोड़ 39 लाख रुपए की सब्सिडी भी डाली
- आज जारी की गई राशि को मिलाकर कुल 380 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है
- दयालु योजना के तहत 4222 परिवारों को 158 करोड़ 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता कर रहे हैं प्रदान
- नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) को स्वतंत्र विभाग का दर्जा और हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड को इसके प्रशासनिक नियंत्रण में लाने की मंजूरी।
- हरियाणा मीडिया कर्मी कल्याण कोष प्रशासन योजना के तहत पात्र मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली अधिकतम वित्तीय सहायता राशि को 5 लाख करने की मंजूरी
- पूर्व अग्निवीरों को राज्य की अग्निवीर नीति के दायरे में आने वाले ग्रुप-C पदों की सीधी भर्ती में लिखित परीक्षाओं से छूट मिलेगी। निर्धारित पदों के लिए लागू प्रावधानों के अनुसार शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षण से भी छूट दी जाएगी।
- प्रदेश में उचित मूल्य की 2651 नए राशन डिपो के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का किया शुभारंभ, हमने इन नए राशन डिपो में 33% राशन डिपो महिलाओं के लिए किए आरक्षित
- गांव के अटल पुस्तकालयों के लिए पुस्तक सेतु पोर्टल का शुभारंभ किया गया, जल्द ही 650 और पुस्तकालय खोले जाएंगे- मुख्यमंत्री, इनमें से 500 नए पुस्तकालय 25 दिसंबर 2026 तक कर दिए जाएंगे स्थापित
- प्रदेश में गत 29 सितंबर से 278 मंडियों में धान की खरीद शुरू कर दी गई है जो आगामी 15 नवंबर तक चलेगी
- कॉमन धान की खरीद 2441 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान की खरीद 2461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है
- मंडियों में 9 अक्टूबर तक 14.25 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई. इसमें से 8.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है
- अब तक 19 हजार 155 किसानों को 398 करोड रुपए की राशि जारी की जा चुकी है

