Haryana Cabinet Meeting 03 November 2026 Top News

Content Protection by DMCA.com

 

  • धनतेरस, दीपावली और आने वाले सभी पावन पर्वों की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री, आज विभिन्न 21 योजनाओं के तहत 52 लाख 2183 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 4470 करोड़ 77 लाख रुपए जारी किए
  • आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किश्त जारी की- मुख्यमंत्री, 10 लाख 59 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 222 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि डाली गई, इसे मिलाकर अब तक 13 किस्तों में 2689 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है, इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए वार्षिक आय सीमा को किया 1 लाख 80 हजार रुपए
  • आज विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1135 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि की वितरित, यह राशि सीधे 35 लाख 26 हजार 358 लाभार्थियों के खातों में डाली गई
  • हर घर हर गृहणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 6 लाख 5 हजार बहनों के बैंक खातों में सितंबर माह की 24 करोड़ 25 लाख रुपए की सब्सिडी भी डाली, आज जारी की गई राशि को मिलाकर कुल 404 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है
  • दयालु योजना के तहत 5429 परिवारों को 202 करोड़ 99 लाख रुपए की आर्थिक सहायता कर रहे हैं प्रदान, आज जारी की गई आर्थिक सहायता को मिलाकर 3682 करोड़ 83 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है
  • गांवों के विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त आयोग के तहत 2316 करोड रुपए का प्रावधान किया
  • राज्य वित्त आयोग अनुदान की पहली और दूसरी किस्त के तहत 1158 करोड रुपए की राशि जारी की, यह राशि 22 जिला परिषदों, 143 पंचायत समितियों और 6230 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में डाली गई
  • शहरों के विकास के लिए राज्य वित्त आयोग योजना में 2754 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया, आज प्रदेश की नगरपालिकाओं को 1727 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि जारी की
  • आज हमने मधुमक्खी पालन को प्राकृतिक आपदाओं से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में कर लिया शामिल, अब मधुमक्खी पालकों को प्रति कॉलोनी और प्रति बॉक्स केवल ₹50 प्रीमियम देना होगा- मुख्यमंत्री, इस योजना के तहत मधुमक्खी पालक को 6 लाख 25 हजार रुपए तक बीमा क्लेम मिलेगा
  • प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3% बढ़ोतरी करने की घोषणा करता हूं, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी, इससे महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 60% से बढ़कर 63% हो गई, इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के लगभग 2 लाख 78 हजार नियमित कर्मचारियों और करीब 2 लाख 60 पेंशन भोगियों को मिलेगा लाभ
  • प्रदेश में गत 29 सितंबर से 278 मंडियों में धान की खरीद शुरू कर दी गई है जो आगामी 15 नवंबर तक चलेगी, कॉमन धान की खरीद 2441 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान की खरीद 2461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है, मंडियों में 5 नवंबर तक 48 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई, इसमें से 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, अब तक 2 लाख 88 हजार 102 किसानों को 9 हज़ार 880 करोड रुपए की राशि जारी की जा चुकी है
0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted