- DRDO ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल का परीक्षण किया।
- झारखंड सरकार ने अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक किया।
- भारत वर्तमान में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है।
- शाहरुख़ ख़ान के साथ विक्रांत मैसी को 71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में “बेस्ट एक्टर” का अवॉर्ड मिला है।
- केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्रालय के अनुसार भारत मछली उत्पादन में दुनिया में दूसरे स्थान पर है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने शुरुआत से अब तक ₹34 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है।
- अरुणाचल प्रदेश की कबाक यानो ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफल चढ़ाई की।
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक RBI से यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाला पहला बैंक बना।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच शांति समझौते की घोषणा की।
- WHO ने केन्या को स्लीपिंग सिकनेस से मुक्त घोषित किया।
- पंजाब ने “बाज अख” नामक ड्रोन-रोधी प्रणाली शुरू की।
- अंबानी परिवार 28 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ भारत का सबसे समृद्ध घराना बना।
- पाकिस्तान ने दक्षिण एशिया की पहली ट्रैकलेस ट्राम का उद्घाटन किया।
- ओडिशा ने माधुरी दीक्षित को हथकरघा उद्योग का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
- संशोधित OCI नियमों के अनुसार दो साल की सजा पर पंजीकरण रद्द हो सकता है।
- धारवाड़ के स्वयं सहायता समूह को UNDP द्वारा इक्वेटर इनिशिएटिव अवार्ड मिला।
- गुवाहाटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को परिवहन श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय वास्तुकला पुरस्कार 2025 मिला।
- DRDO ने भारत का पहला स्वदेशी फोटोनिक रडार विकसित किया।
- भारत ने एक्ट ईस्ट नीति के तहत म्यांमार को पाँच मीट्रिक टन लोबिया बीज की सहायता भेजी।
- भारत ने 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
- सर्वोच्च न्यायालय ने NCR में आवारा कुत्तों को पकड़ने और बंद करने का आदेश दिया।
- भारत ने 100 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल क्षमता हासिल की।
- अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ 22 अगस्त को तीसरा अंतर्राष्ट्रीय युवा बौद्ध विद्वान सम्मेलन आयोजित करेगा।
- प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत 1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की।
- अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की दावेदारी मिली।
- खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का शुभंकर और लोगो लद्दाख में लॉन्च
- हैदराबाद की लोकेश मशीन्स ने पहली स्वदेशी मीडियम मशीन गन बनाई।
- 15 अगस्त 2025 से NHAI ने फास्टैग वार्षिक पास लागू किया।
- सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
- राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीता।
- प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में एशिया का सबसे चौड़ा पुल उद्घाटित किया।
- पीएम उज्ज्वला योजना के तहत जुलाई 2025 तक 10 करोड़+ LPG कनेक्शन दिए गए।
- राजस्थान में 1–30 सितम्बर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान।
- श्रीलंका भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ और ‘विजन सागर’ का प्रमुख भागीदार।
August 2025