Haryana Current Affair February 2023 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर फरवरी 2023)

Haryana Current Affair February 2023 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर फरवरी 2023)

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair February 2023 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर फरवरी 2023),जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair February 2023 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर फरवरी 2023) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

Haryana Current Affair February 2023 Second Week

प्रश्न: किस जिले का सरकारी मेडिकल कॉलेज अब भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाएगा?
उत्तर: कैथल ।

प्रश्न: देश की पहली हाइड्रोजन पावर ट्रैन का संचालन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर: कालका शिमला रेलमार्ग पर।

प्रश्न: किस स्थान पर वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर खुदाई की गई है?
उत्तर: राखीगढ़ी

प्रश्न: किस महिला खिलाड़ी ने आल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिताब जीता है?
उत्तर: उन्नति हुड्डा

प्रश्न: किस जिले ने सब जूनियर स्टेट महिला हॉकी चैंपियनशिप जीती है?
उत्तर: हिसार

प्रश्न: हरियाणा की पहली महिला ड्रोन पायलट कौन बनी है?
उत्तर: निशा सोलंकी, यह महाराणा प्रताप बागवानी विश्विद्यालय में किसानों को ड्रोन पायलट का परीक्षण देगी

प्रश्न: देश के 112 आकांक्षी जिलों में डेल्टा रैंकिंग में हरियाणा का कौन सा जिला ने पहला स्थान पाया है?
उत्तर: नूह

प्रश्न: किस जिले में बाबा बंदा सिंह बहादुर हस्पताल बनाया जायेगा?
उत्तर: फरीदाबाद

लता मंगेशकरप्रश्न: मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम हाल ही में किस जिले में किया गया है?
उत्तर: पंचकूला, यह कार्यक्रम लता मंगेश्कर की याद में किया गया है

प्रश्न: किस जिले में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों के साथ बैठकर हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया है?
उत्तर: फरीदाबाद

प्रश्न: किस जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति फ्लैग प्रदान करेंगे?
उत्तर: करनाल

प्रश्न: हरियाणा में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए किस अभियान की शुरुआत की गई है?
उत्तर: रानी लक्ष्मी बाई अभियान

प्रश्न: किस जिले में G-20 बैठक का आयोजन किया जायेगा?
उत्तर: गुरुग्राम में 1 से 3 मार्च के बीच मे

प्रश्न: हिसार दूरदर्शन केंद्र को कहाँ पर शिफ्ट किया गया है?
उत्तर: चंडीगढ़

प्रश्न: हाल ही में किसे विज्ञान व प्रोधोगिकी संचार के लिए किसे राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है?
उत्तर: राकेश अंदानिया

प्रश्न: किन साहित्यकारों को विश्व हिंदी साहित्य रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: सत्यवान सौरभ व प्रियंका सौरभ

प्रश्न: हाल ही में किसने गुरुग्राम विश्विद्यालय में एनिमेशन व मल्टीमीडिया लैब का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने

New Vice President of India
जगदीप धनखड़

प्रश्न: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ किस मुख्यमंत्री के सम्मान में डाक टिकट जारी करेंगे?
उत्तर: राव बीरेंद्र सिंह, 20 फरवरी को गुरुग्राम में

प्रश्न: किस छात्र ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड 2022 में क्षेत्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर: कैथल के बाता गांव के अंकुश ने

प्रश्न: हरियाणा राज्य देश की GDP में कितना प्रतिशत योगदान दे रहा है?
उत्तर: 3.78

प्रश्न: हरियाणा में कितने स्थानों पर महिला आश्रम स्थापित किये जायंगे?
उत्तर: रेवाड़ी, सिरसा व नारनौल

प्रश्न: हरियाणा में पिछले कितने सालों में औसत प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है?
उत्तर: 10 साल बाद

प्रश्न: हरियाणा पर्यटन विकास बोर्ड का चेयरमैन किसे बनाया गया है?
उत्तर: अरविंद यादव

प्रश्न: हाल ही में किस राज्य की पुलिस को राष्ट्रपति निशान से अलंकृत किया गया है?
उत्तर: हरियाणा

प्रश्न: 9वा सब्जी एक्सपो 2023 किस जिले में आयोजित किया जायेगा?
उत्तर: करनाल

प्रश्न: 7500000 सूर्य नमस्कार अभियान किस जिले में सम्पन्न हुआ है?
उत्तर: सोनीपत

प्रश्न: मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान योजना के तहत महिला श्रमिक को सालाना कितनी वितीय सहायता दी जायेगी?
उत्तर: 5100

 

Haryana Current Affair February 2023 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर फरवरी 2023)

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments