Haryana Current Affair July 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026)

Haryana Current Affair July 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026)
Haryana Current Affair July 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026)
Content Protection by DMCA.com

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair July 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair July 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026))है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

Haryana Current Affair July 2026 First Week

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में मिशन ‘अर्जुन’ के तहत एआई गुरुकुल बनाया जाएगा?
उत्तर: गुरुग्राम।

प्रश्न: हरियाणा सरकार और जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर के बीच हरियाणा-फुकुओका कनेक्ट-2026 बैठक कहाँ आयोजित हुई?
उत्तर: चंडीगढ़।

प्रश्न: हरियाणा राज्य सोशल वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: योगेश बैरागी।

प्रश्न: हरियाणा में विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन (VBGRAM) कब से लागू हुआ?
उत्तर: 1 जुलाई 2026 से।

प्रश्न: हरियाणा का पहला हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026 कहाँ आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: रोहतक में।

प्रश्न: अनुराग रस्तोगी हरियाणा के ऐसे कौन से मुख्य सचिव बने हैं जिन्हें दूसरी बार सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) मिला है?
उत्तर: पहले।

प्रश्न: देशभर में चलाए गए ‘खेत बचाओ अभियान’ का समापन हरियाणा में कहाँ हुआ?
उत्तर: रेवाड़ी जिले के बावल में।

प्रश्न: हरियाणा और राजस्थान के बीच नया समझौता किस वर्ष के अपर यमुना रिवर बोर्ड (UYRB) जल बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए किया गया है?
images 6उत्तर: वर्ष 1994 के समझौते को।

प्रश्न: हरियाणा में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सेवा का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

प्रश्न: वर्तमान में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में केंद्र के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल कौन हैं?
उत्तर: सत्यपाल जैन।

प्रश्न: हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण का चेयरमैन किसे बनाया गया है?
उत्तर: पंकज यादव।

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले के किन्नू को राज्य का पहला स्वतंत्र जीआई टैग मिला है?
उत्तर: सिरसा।

प्रश्न: हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: अजय सिंघल।

प्रश्न: हरियाणा किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मिशन-2026 की शुरुआत कब हुई?
उत्तर: 30 जून 2026 को।

प्रश्न: हरियाणा सरकार प्रत्येक जिले में बुजुर्गों के लिए कौन-सा विशेष केंद्र स्थापित करेगी?
उत्तर: सीनियर सिटिजन क्लब।

प्रश्न: मारुति सुजुकी के चौथे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन हरियाणा में कहाँ हुआ?
उत्तर: सोनीपत के खरखौदा में।

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में हिरण पार्क बनाया जाएगा?
उत्तर: करनाल।

प्रश्न: समग्र शिक्षा कार्यक्रम के लिए हरियाणा को कितना वार्षिक बजट मिला है?
उत्तर: 1639.02 करोड़ रुपये।

प्रश्न: एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया (AHA) ने इंटरनेशनल अवॉर्ड ऑफ ऑनर से किसे सम्मानित किया है?
उत्तर: जगबीर राठी।

प्रश्न: एशिया का पहला और सबसे बड़ा 1857 की क्रांति पर आधारित आधुनिक स्मारक हरियाणा में कहाँ बनाया गया है?
उत्तर: अंबाला।

प्रश्न: हरियाणा के पैरा तीरंदाज हरविंद्र सिंह ने विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज-2026 में कितने पदक जीते?
उत्तर: 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक।

प्रश्न: हरियाणा आपदा प्रतिक्रिया बल (HDRF) कहाँ स्थापित किया जाएगा?
उत्तर: जींद जिले के उचाना में।

प्रश्न: नए तीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में हरियाणा को देशभर में कौन-सा स्थान मिला है?
उत्तर: पहला स्थान।

Haryana Current Affair July 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026)

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted