प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair May 2026 Fourth Week (हरियाणा करंट अफेयर मई 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair May 2026 Fourth Week (हरियाणा करंट अफेयर मई 2026) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair May 2026 Fourth Week
प्रश्न: पालतू पशुओं से सुरक्षित तरीके से खून निकालने और चढ़ाने के लिए देश का पहला आधुनिक डिवाइस हरियाणा के किस विश्वविद्यालय ने बनाया है?
उत्तर: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS)
प्रश्न: मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी विद्यालय योजना के पहले चरण में कितने विद्यालय शुरू किए गए हैं?
उत्तर: 250 विद्यालय
प्रश्न: पंचकूला में लोकार्पित हरियाणवी पुस्तक “सकुंतला” के लेखक कौन हैं?
उत्तर: डॉ. जय भगवान शर्मा
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने नागरिकों को डिजिटल सहायता देने के लिए कौन-सा व्हाट्सएप चैटबॉट और मोबाइल ऐप शुरू किया है?
उत्तर: AAS
प्रश्न: नई उद्योग नीति 2026 के तहत सौर या अन्य नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र लगाने पर कितनी वित्तीय सहायता मिलेगी?
उत्तर: 2.5 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक
प्रश्न: परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2.0 रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा देश में किस स्थान पर है?
उत्तर: 14वें स्थान पर
प्रश्न: विक्टोरिया यूनिवर्सिटी का पहला इंटरनेशनल कैंपस हरियाणा में कहाँ बनेगा?
उत्तर: गुरुग्राम
प्रश्न: PHC में दिल के मरीजों की पहचान के लिए कौन-सी नई सुविधा शुरू की गई है?
उत्तर: टेली-ईसीजी (Tele-ECG) सुविधा
प्रश्न: हरियाणा के तुषार कुमार यूके की किस टाउन काउंसिल के मेयर चुने गए हैं?
उत्तर: एल्स्ट्री एवं बोरहमवुड टाउन काउंसिल
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता समर्थक पुरस्कार 2025 से किस हरियाणवी सेना अधिकारी को सम्मानित किया गया है?
उत्तर: मेजर अभिलाषा बराक
प्रश्न: सतत ईको-टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ संरक्षित क्षेत्रों में कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान शामिल हुआ है?
उत्तर: सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, गुरुग्राम
प्रश्न: टोबैको फ्री स्कूल चैलेंज में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला विद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी गंगा बिशन, लोहारू
प्रश्न: PGI 2.0 रिपोर्ट 2024-25 में चंडीगढ़ को कौन-सा ग्रेड मिला है?
उत्तर: प्रचेष्टा-1 ग्रेड
प्रश्न: देश की पहली ड्रोन सिटी का उद्घाटन हरियाणा के किस जिले में हुआ है?
उत्तर: हिसार
प्रश्न: हरियाणा का कौन-सा जिला देश का पहला ऐसा जिला बना है जहाँ DC, SDM, SP और DSP सभी महिलाएं हैं?
उत्तर: झज्जर
प्रश्न: हरियाणा का पहला भूजल गुणवत्ता मानचित्र किस विश्वविद्यालय ने तैयार किया है?
उत्तर: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार
प्रश्न: हरियाणा में वर्तमान में कितने अधिकृत व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर (RVSF) कार्यरत हैं?
उत्तर: 26
प्रश्न: हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तर: ईश्वर सिंह
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने कितनी ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत घोषित किया है?
उत्तर: 82 ग्राम पंचायतें
प्रश्न: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 80 ई-बसों को किस जिले से रवाना किया है?
उत्तर: पानीपत
प्रश्न: बागवानी विभाग के कितने बागवानी विज्ञान केंद्र महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय को दिए जाएंगे?
उत्तर: 14 केंद्र
प्रश्न: ‘स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा’ अभियान के तहत ₹100 करोड़ से अधिक की कितनी परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है?
उत्तर: 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का
Haryana Current Affair May 2026 Fourth Week (हरियाणा करंट अफेयर मई 2026)





