Haryana Teacher Eligibility Test ( HTET 2026) Result Out

Content Protection by DMCA.com
  • HTET में 16.57% अभ्यर्थी पास, 10 साल का सबसे अच्छा रिजल्ट, फिर भी प्राइमरी टीचर परीक्षा में 96.47% फेल
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा ( HTET 2026) Result Out का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया।
  • 31 हजार 847 स्टूडेंट पास हुए हैं। कुल मिलाकर तीनों लेवल का रिजल्ट 16.57% रहा है, जो पिछले 10 साल में सबसे अच्छा है। इससे पहले 2016 में 22.08% अभ्यर्थी पास हुए थे।
  • बोर्ड के चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने बताया कि इस बार 2.33 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से एक लाख 66 हजार 137 लड़कियां थीं। रजिस्ट्रेशन कराने वालों में से 1.92 लाख ने ही एग्जाम दिया। 4 और 5 जुलाई को ये परीक्षा हुई थी।
  • प्राइमरी टीचर (लेवल-1) का रिजल्ट सबसे खराब रहा, इसमें सिर्फ 3.53% अभ्यर्थी ही पास हुए। कुल 31402 स्टूडेंट्स ने पेपर दिया था।
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (लेवल-2) में सफलता प्रतिशत सबसे अधिक 20.71 रहा। कुल 99 हजार 896 ने पेपर दिया था।
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (लेवल-3) में 16.5% अभ्यर्थी सफल रहे। कुल 60 हजार 922 स्टूडेंट्स ने पेपर दिया था।
  • 964 अभ्यर्थी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए नहीं पहुंचे
  • कुल 31,847 योग्य अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। इनमें से 30,883 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 964 अभ्यर्थी वेरिफिकेशन के लिए नहीं पहुंचे। बोर्ड के अनुसार, छूटे हुए अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। शेष वेरिफिकेशन अब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा के कैंपस में होगा।

Note: अब HTET सर्टिफिकेट की वैधता लाइफटाइम है। यानी सर्टिफिकेट जारी होने की तारीख से इसकी वैधता जीवनभर रहेगी।

 HTET Result 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted