Khelo India Para Games 2025 (खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025), हरियाणा ने जीता यह खिताब

Khelo India Para Games 2025 (खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025), हरियाणा ने जीता यह खिताब
Khelo India Para Games 2025 (खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025), हरियाणा ने जीता यह खिताब
Content Protection by DMCA.com

हैलो दोस्तों, आज हम आपको help2youth के माध्यम से Khelo India Para Games 2025 (खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025) खेल से सम्बंधित लेख लेकर आये है, जी हाँ दोस्तों, आज के लेख में हम आपको खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे, जो हाल ही में अभी नई दिल्ली में आयोजित किए गए है। और हरियाणा राज्य ने यह खिताब अपने नाम किया है और अपने स्टेट का नाम रोशन किया है तो आइए Khelo India Para Games 2025 (खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025) के बारे मे जानते है 

Khelo India Para Games 2025 (खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025)

खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा है जोकि प्रतिभाशाली एथलीटों को अपने खेल और प्रतिस्पर्धी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई खेलों इंडिया योजना दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक विशेष इवेंट्स है जोकि दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर देना, उनकी प्रतिभा को निखारना व राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों मे भाग लेने का मोका मिलता है

खेलों इंडिया भारतीय खेल प्राधिकरण यानि (SAI) और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। और इस बार हरियाणा राज्य ने खेलों इंडिया पैरा गेम्स मे पहले स्थान हासिल करके 39 स्वर्ण पदक, 39 रजत पदक व 21 कांस्य पदक हासिल किया है यानि कुल मिलाकर 104 पदक हासिल किए है जोकि पिछले पैरा गेम्स से एक कम है पिछली बार 105 पदक हासिल किए थे और पहले स्थान पर रहा हैं 

paira games haryana

Khelo India Para Games 2025 एक नजर 

  • संस्करण: 2
  • आयोजन: 20 मार्च से 27 मार्च 2025
  • logo pairaआयोजन स्थान: नई दिल्ली मे तीन जगहों पर हुआ है 
    • जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम
    • इंदिरा गांधी स्टेडियम
    • डॉ करनी सिंह शूटिंग रेंज
  • उद्घाटन: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री ने डॉ मनसुख मंडविया
  • शुभंकर: खेल राज्य मंत्री रक्ष निखिल खडसे ने उज्ज्वला जोकी घरेलू गौरिया से प्रेरित है। जोकि नई दिल्ली की ऊर्जा और जीवंतता को भी दर्शाता है।
  • एंथम सॉन्ग: खेलेगा खेलेगा मेरा इंडिया, जीतेगा जीतेगा मेरा इंडिया
  • लोगों: देवेंद्र झाझरिया (पैरालंपिक समिति अध्यक्ष) और स्मिनू जिंदल (संस्थापक, स्वयम) ने लोगों (प्रतीक चिह्) का अनावरण किया है जिसका उद्देश्य दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों को दर्शाता है, समावेशिता और गतिशीलता का प्रतीक
  • कुल खिलाड़ी: 36 राज्यों के 1300 एथलीट

Khelo India Para Games 2025 प्रतियोगिताओ का विवरण

  • खेल विधाएँ: कुल 6 प्रकार की खेल इवेंट्स इसमे शामिल है
    • पैरा-आर्चरी
    • पैरा-एथलेटिक्स
    • पैरा-बैडमिंटन
    • पैरा-पावरलिफ्टिंग
    • पैरा-शूटिंग
    • पैरा-टेबल टेनिस
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (21-26 मार्च)
    • पैरा एथलेटिक्स
    • पैरा तीरंदाजी
    • पैरा पावरलिफ्टिंग
  • इंदिरा गांधी स्टेडियम (20-27 मार्च)
    • पैरा बैडमिंटन
    • पैरा टेबल टेनिस
  • डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज (21-25 मार्च)
  • पैरा शूटिंग

Khelo India Para Games 2025 पदक तालिकों की सूची 

पहले स्थान पर हरियाणा जिसमे 39 स्वर्ण पदक, 39 रजत पदक व 21 कांस्य पदक हासिल किया है (कुल 104 पदक)

इस संस्करण मे कुल 596 पदक ((189 स्वर्ण, 189 रजत, 218 कांस्य) वितरित किए गए है जिसमे पुरुषों ने 346 ((110 स्वर्ण, 109 रजत, 127 कांस्य) व महिलाओ ने 250 (79 स्वर्ण, 80 रजत, 91 कांस्य) जीते। पदक जीते है

रैंक

राज्य

स्वर्ण पदक

रजत पदक

कांस्य पदक

कुल पदक

1

हरियाणा

34

39

21

104

2

तमिलनाडु

28

19

27

74

3

उत्तर प्रदेश

23

21

20

64

4

राजस्थान

22

18

24

64

5

महाराष्ट्र

18

13

12

43

 

लगातार दूसरी बार हरियाणा राज्य खेलों इंडिया पैरा गेम्स मे पहले स्थान पर रहा है जिसमे 40 स्वर्ण पदक, 39 रजत पदक व 26 कंनसी पदक के साथ कुल मिलाकर 105 पदक हासिल किए थे

इस प्रतियोगिता में कुल 18 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े गए है

जैसे: दिलीप महादु गावित (महाराष्ट्र), शरथ मकनहल्ली शंकरप्पा (कर्नाटक), मनीष कुमार (हरियाणा), मंजीत (हरियाणा), भवानी मुन्नियांदी (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह), ललिता किलाका (आंध्र प्रदेश), खुशबू गिल (तमिलनाडु), एनबटामिझी एस (तमिलनाडु), कीर्तिका जयचंद्रन (तमिलनाडु), लक्ष्मी (हरियाणा), उषा (हरियाणा), डॉली गोला (दिल्ली), जसप्रीत कौर सरन (पंजाब) और फातिमा खातून (उत्तर प्रदेश) ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े है, इन सभी खिलाड़ियों ने भारतीय पैरा-खेलों के स्तर को ऊंचा किया है

पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले कुछ प्रमुख खिलाड़ी थे: जसप्रीत कौर (पंजाब), मनीष कुमार (हरियाणा), सीमा रानी (पंजाब), झंडू कुमार (बिहार)

 

Khelo India Para Games 2025 (खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025)

5 1 vote
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments