प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए हैIndia won the title of ICC Champions Trophy 2025, भारत ने जीता आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब , के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी जोकि हाल मे यह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच सम्पन्न हुआ जिसमे भरत ने शानदार बल्लेबाजी करके यह खिताब अपबे नाम कर लिया है तो आइए इसके बारे मे हम आपको India won the title of ICC Champions Trophy 2025, बारीकी से बताते है
India won the title of ICC Champions Trophy 2025
तो दोस्तों आईसीसी चॅम्पियन ट्रॉफी 2025 का अंत आज हो गया है, 9 मार्च 2025 को रविवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत व न्यूजीलैंड के बीच खेल गया जिसमे भारत ने न्यूजीलैंड को 6 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से हरा दिया है जिसमे पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जवाब मे भारत ने रोहित शर्मा की दमदार अर्धशतकीय पारी 76 रनों के साथ और श्रेयस अय्यर की 48 रनों की पारी से 1 ओवर पहले ही यह खिताब अपने नाम कर लिया गया है
टीम इंडिया ने दुबई में इतिहास रचते हुए 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई मे यह खिताब जीता, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के करियर का यह चौथा आईसीसी टाइटल बना, इससे पहले उसने जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। उस समय भी रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान थे भारत ने लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया, टीम इंडिया ने 4 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया और साल 2000 में मिली हार का भी बदला ले लिया, भारत का यह सातवां ICC टाइटल है इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी मे 2013 मे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 एक नजर:-
- संस्करण: 9 वा
- मेजबान देश : पाकिस्तान व सयुक्त अरब अमीरात
- आयोजन तिथि: 19 फरवरी से 9 मार्च 2025
- भारत के सभी मुकाबले : दुबई
- कुल टीमे : 8
- ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड
- ग्रुप B: अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका
- विजेता: भारत
- उपविजेता: न्यूजीलैंड
- प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल): रोहित शर्मा
- प्लेयर ऑफ द सीरीज: रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)
- गोल्डन बैट: रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड) सबसे ज्यादा रन 263 रन बनाए
- गोल्डन बॉल: मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) 4 मैच मे 10 विकेट लिए है
- सबसे ज्यादा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश : भारत (2002, 2013, 2025)
- विजेता टीम को मिली राशि: 19.48 करोड़
- उपविजेता टीम को मिली राशि : 9.74 करोड़
- ब्रांड अम्बेसडर : शिखर धवन ( भारत ), सरफराज अहमद( पाकिस्तान), शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया), टिम सऊदी (न्यूजीलैंड)
- ऑफिशियल सॉन्ग: जीतो बाजी खेल के
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2029 मेजबान देश: भारत
- पहला संस्करण: 1998 मे बांगलादेश मे खेल गया था
- पहले इसका नाम: नोक आउट ट्रॉफी, 2002 मे इसक नाम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
- लगातार 2 बार जीतने वाली ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया, 2006, 2009
अब तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओ की सूची
वर्ष | मेज़बान देश | विजेता | उपविजेता |
2025 | पाकिस्तान | भारत | न्यूजीलैंड |
2017 | इंग्लैंड और वेल्स | पाकिस्तान | भारत |
2013 | इंग्लैंड और वेल्स | भारत | इंग्लैंड |
2009 | दक्षिण अफ्रीका | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड |
2006 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज |
2004 | इंग्लैंड | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड |
2002 | श्रीलंका | भारत और श्रीलंका (संयुक्त विजेता) | – |
2000 | केन्या | न्यूजीलैंड | भारत |
1998 | बांग्लादेश | दक्षिण अफ्रीका | वेस्टइंडीज |
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्रश्न उत्तर
प्रश्न: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब किसने जीता है
उत्तर: भारत
प्रश्न : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उपविजेता कौन रहा
उत्तर: न्यूजीलैंड
प्रश्न : भारत ने कितने वर्षों बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है
उत्तर: 12 साल बाद
प्रश्न आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच कहाँ पर हुआ
उत्तर: दुबई
प्रश्न भारत देश के सभी मुकाबले कहाँ पर हुए है
उत्तर: दुबई
प्रश्न: फाइनल मैच मे प्लेयर ऑफ किस मैच किस खिलाड़ी को मिला है
उत्तर: रोहित शर्मा
प्रश्न प्लेयर ऑफ द सीरीज किस खिलाड़ी को मिला है
उत्तर: रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)
प्रश्न: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मे अब तक सबसे ज्यादा किस खिलाड़ी ने रन बनाए है
उत्तर: क्रिस जेल , 791
प्रश्न: भारत की तरफ से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मे अब तक सबसे ज्यादा किस खिलाड़ी ने रन बनाए है
उत्तर: शिखर धवन, 701 रन
प्रश्न: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मे अब तक सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए है
उत्तर: काइल मिल्स (न्यूजीलैंड)
प्रश्न: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को दूसरा किस नाम से पुकारते है
उत्तर मिनी विश्व कप
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की स्थापना किस वर्ष हुई थी
उत्तर: 1909
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के वर्तमान अध्यक्ष कौन है
उत्तर: जय शाह
प्रश्न: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2029 का आयोजन किस देश मे होगा
उत्तर: भारत
प्रश्न : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को पहले किस नाम से पुकारा जाता था
उतर: नोक आउट ट्रॉफी, बाद मे इसका नाम 2002 मे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया
India won the title of ICC Champions Trophy 2025, भारत ने जीता आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब