प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair September 2026 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर सितंबर 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair September 2026 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर सितंबर 2026) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair September 2026 Second Week
प्रश्न: हरियाणा की जेलों में बंदियों द्वारा अवैध मोबाइल फोन के इस्तेमाल को रोकने के लिए कौन-सी प्रणाली शुरू की गई है
उत्तर: टावर हार्मोनिक्स कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम (T-HCBS) शुरू किया गया है।
प्रश्न: हाल ही में बीजिंग में आयोजित चाइना पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में नितेश कुमार ने कौन-सा पदक जीता
उत्तर: नितेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न: नेस्ट फेस्ट-2026 में हरियाणा की लोक कला और ग्रामीण संस्कृति का प्रदर्शन कहाँ किया गया
उत्तर: दिल्ली में किया गया।
प्रश्न: गन्ने की उन्नत किस्म CO-15023 (करण-13) से संबंधित शोध किस संस्थान के वैज्ञानिकों ने किया है
उत्तर: करनाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के गन्ना प्रजनन संस्थान के वैज्ञानिकों ने किया है।
प्रश्न: केंद्र सरकार के एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम के तहत हरियाणा के कितने जिलों को राष्ट्रीय मक्का परियोजना से जोड़ा गया है
उत्तर: हरियाणा के 6 जिलों—करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, जींद, कैथल और यमुनानगर—को जोड़ा गया है।
प्रश्न: 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा ने कुल कितने पदक जीते
उत्तर: हरियाणा ने कुल 14 पदक जीते।
प्रश्न: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में फरीदाबाद को देश में कौन-सा स्थान मिला
उत्तर: फरीदाबाद को 14वां स्थान मिला।
प्रश्न: हरियाणा प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की बेंच कहाँ स्थापित की जाएगी
उत्तर: पंचकूला में स्थापित की जाएगी।
प्रश्न: रूस में होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल-2026 में भारत की ओर से हरियाणा के किस जिले के हरीश भाग लेंगे
उत्तर: पलवल जिले के हरीश भाग लेंगे।
प्रश्न: 75वीं अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2026-27 का आयोजन हरियाणा में कहाँ किया जाएगा
उत्तर: पुलिस कॉम्प्लेक्स मधुबन में 23 से 27 सितंबर तक इसका आयोजन होगा।
प्रश्न: राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा ‘She Is a Change Maker’ कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया गया
उत्तर: 7 और 8 सितंबर 2026 को सूरजकुंड में आयोजित किया गया।
प्रश्न: हरियाणा की श्रेया दहिया ने 2nd NTPC National Ranking Archery Tournament-2026 में कौन-सा पदक जीता
उत्तर: श्रेया दहिया ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न: हरियाणा की मनोहर ज्योति योजना के तहत पात्र परिवारों को किस प्रकार का संयंत्र दिया जाता है
उत्तर: सौर ऊर्जा आधारित संयंत्र दिया जाता है।
प्रश्न: इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज 2026 में हरियाणा के कितने एथलीट भाग लेंगे
उत्तर: हरियाणा के 35 एथलीट भाग लेंगे।
प्रश्न: हरियाणा का पहला वन शहीद स्मारक कहाँ बनाया जाएगा
उत्तर: पिंजौर में बनाया जाएगा।
प्रश्न: जम्मू-कश्मीर में आयोजित चार दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हरियाणा की भागीदारी किस शहर में हुई
उत्तर: श्रीनगर में हुई।
प्रश्न: हरियाणा के खिलाड़ी हरविंद्र ने विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज 2026 में कौन-सा पदक जीता
उत्तर: हरविंद्र ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न: हरियाणा के युवाओं को नई तकनीकों और रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार करने के लिए किस संस्थान के साथ एमओयू किया गया है
उत्तर: आईआईटी रोपड़ के साथ एमओयू किया गया है।
प्रश्न: फॉर्च्यून इंडिया की टॉप-100 अरबपतियों की सूची में हरियाणा से संबंधित सावित्री जिंदल देश में किस स्थान पर हैं
उत्तर: सावित्री जिंदल तीसरे स्थान पर हैं।
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर कितनी कर दी है
उत्तर: सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 7 कर दी गई है।
Haryana Current Affair September 2026 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर सितंबर 2026)





