प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair September 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर सितंबर 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair September 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर सितंबर 2026) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair September 2026 Third Week
प्रश्न: किशाऊ बांध परियोजना के तहत हरियाणा को कितने क्यूसेक पानी मिलने का प्रस्ताव है
उत्तर: 836 क्यूसेक पानी।
प्रश्न: जूनियर एशिया हॉकी कप में भारतीय टीम की ओर से हैट्रिक समेत 5 गोल करने वाली खिलाड़ी कौन थीं
उत्तर: हिसार की सुप्रिया।
प्रश्न: हरियाणा का पहला UAV एवं एंटी-ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहाँ स्थापित किया गया है
उत्तर: जे.सी. बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय, फरीदाबाद।
प्रश्न: हरियाणा-यूके ट्रेड ब्रिज: अनलॉकिंग ग्लोबल ऑपर्चुनिटीज-2026 कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के किस शहर में किया गया
उत्तर: गुरुग्राम में।
प्रश्न: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की नई व्यवस्था के लिए किस जिले को मॉडल जिला बनाया गया है
उत्तर: महेंद्रगढ़।
प्रश्न: 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हरियाणा विधानसभा के शिष्टमंडल का नेतृत्व कौन कर रहे हैं
उत्तर: हरविंद्र कल्याण।
प्रश्न: हरियाणा में ‘नमो सेवा पोर्टल’ किसने लॉन्च किया है
उत्तर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डॉ. अर्चना गुप्ता।
प्रश्न: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफा का आयोजन हरियाणा की किस यूनिवर्सिटी में होगा
उत्तर: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स।
प्रश्न: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कौन-सा विशेष ऐप तैयार किया गया है
उत्तर: सतर्क हरियाणा ऐप।
प्रश्न: न्यूजीलैंड में आयोजित राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में पवन दीप सिंह ने कौन-सा पदक जीता है
उत्तर: अंबाला के पवन दीप सिंह ने गोल्ड मेडल जीता।
प्रश्न: डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सीधे WhatsApp पर उपलब्ध कराने वाला देश का पहला राज्य कौन-सा बनने जा रहा है
उत्तर: हरियाणा।
प्रश्न: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण में कितनी वार्षिक पारिवारिक आय तक की महिलाओं को लाभ मिलेगा
उत्तर: 1 लाख 80 हजार रुपये तक।
प्रश्न: हरियाणा का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) किसे बनाया गया है
उत्तर: हामिद अख्तर।
प्रश्न: हरियाणा राज्य महिला आयोग में किसे सदस्य नियुक्त किया गया है
उत्तर: वैशाली तोमर।
प्रश्न: प्रति 10 लाख आबादी पर रक्तदान के मामले में हरियाणा का स्थान क्या है
उत्तर: पहला स्थान।
प्रश्न: हरियाणा की कुल 6222 ग्राम पंचायतों में से कितनी ग्राम पंचायतें भारतनेट के दायरे में आ चुकी हैं
उत्तर: 5154 ग्राम पंचायतें।
प्रश्न: 20वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ओर से एथलीटों की परेड का नेतृत्व किसने किया
उत्तर: मनु भाकर और पवन सहरावत।
प्रश्न: पंचकूला में आर्टिफिशियल लेक और वॉटर-फ्रंट टूरिज्म हब विकसित करने के लिए किन दो संस्थाओं ने मिलकर तैयारी की है
उत्तर: नगर निगम पंचकूला और HSVP।
प्रश्न: DLC सुपवा में आयोजित पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफा में बेस्ट इंडियन फीचर फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को मिला
उत्तर: मोमाकु।
Haryana Current Affair September 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर सितंबर 2026)





