प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair April 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर अप्रैल 2026)) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair April 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर अप्रैल 2026)) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair April 2026 Third Week
प्रश्न: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में किस प्रकार का बदलाव किया गया है
उत्तर: राज्यों का कोटा खत्म कर दिया गया
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती राज्यस्तरीय पर मनाई गई है
उत्तर: पंचकुला मे
प्रश्न: हरियाणा कैबिनेट द्वारा स्वीकृत श्रमिकों के नए न्यूनतम वेतन की सीमा क्या है
उत्तर: 15220 से बढ़कर 19425 हो गए है
प्रश्न: उत्तर: भारत की सबसे सुरक्षित जेल हरियाणा के किस स्थान पर बनाई जा रही है
उत्तर: रोहतक के सुनारिया मे
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले की बेटी अनन्या बैनर्जी को यूनाइटेड नेशन इकॉनोमिक एंड सोशल कौंसिल द्वारा आयोजित यूथ फोरम में आमंत्रित किया है
उत्तर: करनाल
प्रश्न: हरियाणा में साइबर सुरक्षा के लिए कौन-सा केंद्र स्थापित किया जाएगा
उत्तर: डिजिटल कवच – साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में बहुउद्देश्यीय पशुपालक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा
उत्तर: हिसार
प्रश्न: हरियाणा का कौनसा खिलाड़ी विश्व रैंकिंग में 65 किलो भारवर्ग में दुनिया के नंबर एक पहलवान बन गया हैं
उत्तर: विश्व रैंकिंग में 65 किलो भारवर्ग में दुनिया के नंबर एक पहलवान हरियाणा के चरखी दादरी के सुजीत कलकल (Sujeet Kalkal) बन गए हैं।

प्रश्न: पंचकूला में हरियाणा एडवांस्ड कंप्यूटिंग फैसिलिटी केंद्र किसके सहयोग से स्थापित की जाएगा
उत्तर: गुरुग्राम के नसकोम के सहयोग से
प्रश्न: हरियाणा में कहां पर एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट’ (सीजन-4) का आयोजन किया गया है
उत्तर: चंडीगढ़ मे
प्रश्न: हरियाणा में कहां पर उत्तर: भारत का सबसे बड़ा उद्यमिता TiECON समिट 2026 का आयोजन किया गया है
उत्तर: चंडीगढ़
प्रश्न: समेकित जलीय पार्क उत्कृष्टता केंद्र कहाँ बनाया जाएगा
उत्तर: भिवानी
प्रश्न: हरियाणा वन विकास निगम के ई-नीलामी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है
उत्तर: किसानों को सीधे पेड़ बेचने की सुविधा देना
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने खेलों में 8 से 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों को तराशने के लिए किस योजना के तहत प्रतिभा पहचान कार्यक्रम शुरू किया है
उत्तर: ‘मिशन ओलंपिक 2036 – विजयी भव:’ (Mission Olympic 2036 – Vijayi Bhava)





