- अमेरिका से बातचीत के लिए ईरानी डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचा, बैठक से पहले लेबनान में सीजफायर की शर्त; अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस भी आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे
- शाह बोले- ममता भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं, लोगों की परेशानी की परवाह नहीं; ममता बोलीं- सांप पर भरोसा करना, BJP पर नहीं
- गगनयान मिशन का दूसरा क्रू मॉड्यूल टेस्ट सफल, चिनूक हेलिकॉप्टर से 3 किमी ऊंचाई से छोड़ा गया; पैराशूट के साथ समुद्र में सेफ लैंडिंग
- इतिहास रचकर लौटा आर्टेमिस II, चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित पृथ्वी पर आए चारों अंतरिक्ष यात्री
- वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों के बीच सुपरहिट, 9 करोड़ से अधिक लोगों ने किया सफर; चौंकाने वाले आंकड़े
- 12 राज्यों-UT में SIR, 6.08 करोड़ लोगों के नाम कटे, UP में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़, बंगाल में 91 लाख वोटर फाइनल लिस्ट से बाहर
- राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, अधिकारियों को कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
- बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 8 अप्रैल तक 2.49 लाख हेक्टेयर में खड़ी रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसमें गेहूं की खेती सबसे अधिक प्रभावित हुई है। आम और लीची जैसी बागवानी फसलों को भी नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा, मोदी सरकार इस संकट में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।
- वृंदावन में यमुना में नाव डूबी, 10 पर्यटकों की मौत, लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, मदद के लिए सेना पहुंची; सभी पंजाब के रहने वाले
- भारतीय घरों में दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा सोना, इसकी कीमत ₹830 लाख करोड़; इतनी अमेरिका-चीन के अलावा किसी देश की GDP नहीं
- IPL में राजस्थान की लगातार चौथी जीत, बेंगलुरु हारी, वैभव ने 26 बॉल पर 78 रन बनाए, 7 छक्के लगाए; जुरेल ने भी फिफ्टी लगाई
- राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार पहुंचेगा, आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी-तूफान अलर्ट; शिमला में 46 साल बाद सबसे ठंडी अप्रैल की रात
India 11 April Top news
Subscribe
0 Comments
Oldest

