भारत की जनगणना ( Census of India) 2026-27, डिजिटल जनगणना के 33 सवाल व पूरी जानकारी

भारत की जनगणना ( Census of India) 2026-27, डिजिटल जनगणना के 33 सवाल
भारत की जनगणना ( Census of India) 2026-27, डिजिटल जनगणना के 33 सवाल
Content Protection by DMCA.com

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको भारत की जनगणना ( Census of India) 2026-27, डिजिटल जनगणना के 33 सवाल  के बारे मे बताने जा रहे है क्योंकि इस बार की जनगणना कई मायनों में खास है, क्योंकि यह पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है और इसमें जाति आधारित गणना भी शामिल होगी।

भारत की जनगणना ( Census of India) 2026-27 : पूरी जानकारी

 जनगणना 2026-27 की मुख्य बातें

  • भारत में जनगणना हर 10 साल में होती है
  • पिछली जनगणना 2011 में हुई थी
  • 2021 की जनगणना कोविड-19 के कारण टल गई
  • अब अगली जनगणना 2026-27 में होगी
  • यह भारत की 16वीं जनगणना और आजादी के बाद 8वीं होगी
  • पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी
  • मोबाइल ऐप और Geo Mapping का उपयोग होगा
  • इस बार जाति आधारित गणना भी शामिल होगी (लगभग 90 साल बाद)

पहला चरण (House Listing)

समय : 1 अप्रैल – 30 सितंबर 2026

इस चरण में घर-घर की जानकारी ली जाएगी:

  • घर पक्का या कच्चा
  • बिजली, पानी, शौचालय
  • घर में रहने वाले लोगों की संख्या
  • डिजिटल उपकरण आदि

👉 पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप/टैबलेट से होगी देखे पूरी जानकारी यूट्यूब चैनल पर

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
  • राज्य चुनें
  • घर के मुखिया का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • OTP वेरिफिकेशन करें
  • 16 भाषाओं में से भाषा चुनें
  • मैप पर लोकेशन सेट करें
  • 33 सवालों के जवाब दें
  • Submit करें (बाद में बदलाव नहीं होगा)

डिजिटल जनगणना के 33 सवाल

मकान से जुड़े सवाल

1. भवन नंबर
2. जनगणना मकान नंबर
3. फर्श का प्रकार
4. दीवार का प्रकार
5. छत का प्रकार
6. मकान का उपयोग
7. मकान की स्थिति

परिवार से जुड़े सवाल

8. घर का नंबर
9. कुल सदस्य
10. मुखिया का नाम
11. मुखिया का लिंग
12. वर्ग (SC/ST/अन्य)
13. मकान अपना/किराए का
14. कमरों की संख्या
15. शादीशुदा जोड़े

सुविधा से जुड़े सवाल

16. पीने का पानी
17. पानी घर में या बाहर
18. बिजली का साधन
19. शौचालय
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी
22. नहाने की जगह
23. रसोई व LPG
24. खाना पकाने का ईंधन

डिजिटल उपकरण से जुड़े सवाल

25. रेडियो
26. टीवी
27. इंटरनेट
28. लैपटॉप/कंप्यूटर
29. मोबाइल फोन

वाहन व अन्य जानकारी

30. साइकिल/स्कूटर/बाइक
31. कार/जीप/वैन
32. मुख्य अनाज
33. मोबाइल नंबर

WhatsApp Image 2026 04 05 at 11.44.25 AM 1 e1775885201855

दूसरा चरण (Population Enumeration)

समय : फरवरी 2027, इसमें हर व्यक्ति की जानकारी ली जाएगी:

  • उम्र
  • शिक्षा
  • धर्म
  • जाति

बर्फीले क्षेत्रों के लिए अलग शेड्यूल

  • क्षेत्र: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड
  • जनसंख्या गणना : 1 अक्टूबर 2026 से
  • हाउस लिस्टिंग : सितंबर 2026

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • कुल कर्मचारी : 31 लाख से अधिक
  • कुल बजट : ₹11,718.24 करोड़
  • शामिल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश : 36
  • पूरी तरह डिजिटल जनगणना

जनगणना क्यों महत्वपूर्ण है

  • सरकारी योजनाओं का आधार
  • सामाजिक व आर्थिक नीति निर्माण
  • आरक्षण व संसाधन वितरण
  • विकास योजनाओं की दिशा तय

भारत जनगणना 2026 – राज्यवार कार्यक्रम

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशस्व-गणना अवधिमकान सूचीबद्ध करने की अवधि
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम, दिल्ली (एनडीएमसी और छावनी बोर्ड)1-15 अप्रैल 202616 अप्रैल – 15 मई 2026
गुजरात, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव5-19 अप्रैल 202620 अप्रैल – 19 मई 2026
उत्तराखंड10-24 अप्रैल 202625 अप्रैल – 24 मई 2026
मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा16-30 अप्रैल 20261-30 मई 2026
बिहार17 अप्रैल – 1 मई 20262-31 मई 2026
तेलंगाना26 अप्रैल – 10 मई 202611 मई – 9 जून 2026
पंजाब30 अप्रैल – 14 मई 202615 मई – 13 जून 2026
दिल्ली (एमसीडी), महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान, झारखंड1-15 मई 202616 मई – 14 जून 2026
उत्तर प्रदेश7-21 मई 202622 मई – 20 जून 2026
जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी17-31 मई 20261-30 जून 2026
हिमाचल प्रदेश1-15 जून 202616 जून – 15 जुलाई 2026
केरल, नागालैंड16-30 जून 20261-30 जुलाई 2026
तमिलनाडु, त्रिपुरा17-31 जुलाई 20261-30 अगस्त 2026
असम2-16 अगस्त 202617 अगस्त – 15 सितंबर 2026
मणिपुर17-31 अगस्त 20261-30 सितंबर 2026
पश्चिम बंगालतय किया जाएगातय किया जाएगा

भारत की जनगणना ( Census of India) 2026-27, डिजिटल जनगणना के 33 सवाल

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments