प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको Haryana मे Family ID 2.0 व सरल 2.0 होगी लागू होने जा रही है इसके बारे मे हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र यानी PPP से संबंधित एक उच्च स्तरीय बैठक की है जिसमे परिवार पहचान पत्र यानि की फॅमिली आईडी से जुड़ी है कई सरकारी योजनाओं के बारे मे बातचीत की है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नोडल अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। तो आइए इसके बारे मे विस्तारपूर्वक जानते है
Haryana मे Family ID 2.0 व सरल 2.0
परिवार पहचान पत्र के नोडल अधिकारी ने बताया है कि PPP के माध्यम से अब तक लगभग 420 सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ घर बैठे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। और डिजिटल प्रणाली के जरिए सरकारी सेवाओं को काफी आसान और पारदर्शी बना दिया है।

फॅमिली आईडी से संबंधित सेवाये
- परिवार पहचान पत्र के जरिए घर बैठे आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, अनुसूचित,ओबीसी व अन्य जाति प्रमाण पत्र व हरियाणा निवास प्रमाण बनाए जा रहे है
- इसके अतिरिक्त बीपीएल राशन कार्ड, दिव्यांगजन पेंशन आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था सम्मान, विधवा पेंशन आदि पेंशन dbt के माध्यम से घर बैठे लाभ दिया जा रहा है
- 10 लाख लाभार्थियों से अधिक महिलाओ को लाडो लक्ष्मी योजना का फायदा मिल रहा है
- सभी प्रमाण पत्र हरियाणा सरल पोर्टल से कुछ ही देर मे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है
आधार कार्ड की तर्ज पर PPP Smart Card
इस स्मार्ट कार्ड में परिवार से जुड़ी जरूरी डिजिटल जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी।
और यह हरियाणा में PPP 2.0 और सरल 2.0 का नया संस्करण सितंबर मे लागू होने की संभावना है
इसके बारे मे और जानकारी लेने के लिए हमरे यूट्यूब चैनल Help2youth पर देख सकते है
हरियाणा सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। एर यह नई डिजिटल पहल लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Haryana मे Family ID 2.0 व सरल 2.0






