Haryana 1 June 2026 Top News

Content Protection by DMCA.com
  • सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों को कराई जाएगी श्री सोमनाथ मंदिर (गुजरात) के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा
  • मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत छह जून तक करें सरल पोर्टल पर पंजीकरण
  • कुरूक्षेत्र से 08 जून को रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा लाभ
  • कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी
  • पात्रता : हरियाणा का स्थायी निवासी जिसकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो तथा परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम हो और मेडिकल रूप से फिट हो
  • यह दस्तावेज जरूरी : अधिकृत चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), फैमिली आईडी तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा संबंधी प्रमाण की प्रति
  • पंजीकरण के बाद, स्वीकृति और जारी किए गए आईकार्ड के आधार पर ही स्पेशल ट्रेन में श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश, अन्य की नहीं हो पाएगी एंट्री
  • श्रद्धालुओं के ट्रैन में प्रवेश के बाद से लेकर ट्रैन के वापस पहुँचने तक पेयजल, जलपान, भोजन, ठहरने और वहां के लिए स्थानीय परिवहन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी
  • स्पेशल ट्रेन व धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का धूम्रपान या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध रहेगा
  • श्रद्धालु पंजीकरण कराने के उपरांत इसकी सूचना, बरनाला रोड पर पंचायत भवन के नजदीक वाणिज्य भवन में स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय सिरसा अथवा कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01666-247201 पर अवश्य प्रदान करें और यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं
0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted