Haryana Current Affair August 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर अगस्त 2026)

Haryana Current Affair August 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर अगस्त 2026)
Content Protection by DMCA.com

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair August 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर अगस्त 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair August 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर अगस्त 2026))है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

Haryana Current Affair August 2026 First Week

प्रश्न: हरियाणा में पंचायत भूमि पर जंगल विकसित करने की शुरुआत 100 एकड़ क्षेत्र में कहाँ से की जाएगी
उत्तर: घरौंडा से।

प्रश्न: उत्तर भारत का पहला अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र हरियाणा में कहाँ स्थापित किया गया है
उत्तर: गुरुग्राम में।

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में देश का पहला आधुनिक और डिजिटल सीड बैंक बनाया गया है
उत्तर: करनाल में।

प्रश्न: ‘एक बूंद सौ सवाल’ पुस्तक किसने मिलकर लिखी है
उत्तर: डॉ. शमीम शर्मा और उनकी पुत्रवधू डॉ. सरिता शर्मा ने।

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में सबसे पहले ‘श्रम टोकन प्रबंधन प्रणाली’ (Labour Token Management System) लागू की गई है
उत्तर: फरीदाबाद में।

प्रश्न: पिछले पाँच वर्षों में हरियाणा में विकास परियोजनाओं के लिए लगभग कितनी वन भूमि को गैर-वन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है
उत्तर: 1,246.76 हेक्टेयर।

प्रश्न: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए ‘कुरुक्षेत्र सारथी’ ऐप किसने विकसित किया है
उत्तर: कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने।

प्रश्न: हरियाणा स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के पहले चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: डॉ. सुरेश कुमार को।

प्रश्न: ADR की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत के मुख्यमंत्रियों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संपत्ति के मामले में किस स्थान पर हैं
उत्तर: दूसरे स्थान पर।

प्रश्न: ‘जय जय जय हरियाणा’ राज्य गीत सरकारी स्कूलों में कब गाया जाएगा
उत्तर: सप्ताह में एक बार प्रार्थना सभा के दौरान।

प्रश्न: केंद्र सरकार का ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2.0’ कार्यक्रम हरियाणा के किस जिले में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित किया गया है
उत्तर: करनाल में।

प्रश्न: 11वीं अंतरराष्ट्रीय गीता कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन हरियाणा में कहाँ किया जाएगा
उत्तर: कुरुक्षेत्र में।

प्रश्न: देश की पहली ट्विन टनल (Twin Tunnel) हरियाणा के किस जिले में बनाई जा रही है
उत्तर: गुरुग्राम में।

प्रश्न: हरियाणा सरकार ने उप श्रम आयुक्त (Deputy Labour Commissioner), पंचकूला का कार्यालय कहाँ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है
उत्तर: अंबाला छावनी में।

प्रश्न: हरियाणा के एकमात्र MSME टेक्नोलॉजी सेंटर में ₹5 करोड़ की अत्याधुनिक वैक्यूम हीट ट्रीटमेंट मशीन कहाँ स्थापित की गई है
उत्तर: रोहतक में।

प्रश्न: हरियाणा गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (Haryana Quality Assurance Authority) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: समीर पाल सरो को।

प्रश्न: हरियाणा का पहला स्ट्रीट फूड हब (Street Food Hub) किस जिले में विकसित किया गया है
उत्तर: कुरुक्षेत्र में।

प्रश्न: हरियाणा सरकार अत्याधुनिक चालक प्रशिक्षण संस्थान (IDTR) किस जिले के शाहपुर गांव में स्थापित करेगी
उत्तर: अंबाला में।

प्रश्न: हरियाणा सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पद पर किसे नियुक्त किया है
उत्तर: डॉ. टी. पी. सिंह को।

प्रश्न: भारत में GEDU का पहला परिसर, क्वीन एलिजाबेथ्स स्कूल (Queen Elizabeth’s School), हरियाणा के किस जिले में स्थापित किया जाएगा
उत्तर: गुरुग्राम में।

प्रश्न: केंद्र सरकार की 2025 की भूजल आकलन रिपोर्ट के अनुसार भूजल संकट के मामले में हरियाणा देश में किस स्थान पर है
उत्तर: तीसरे स्थान पर।

प्रश्न: HAREDA की सौर जल तापक (Solar Water Heater) योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है
उत्तर: सौर ऊर्जा से पानी गर्म करके बिजली और LPG की बचत करना।

प्रश्न: हरियाणा में सरस्वती नदी के संरक्षण, पुनरुद्धार और स्थायी जल प्रवाह के लिए वैज्ञानिक अध्ययन किस संस्थान द्वारा कराया जाएगा
उत्तर: IIT रुड़की द्वारा।

 

Haryana Current Affair August 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर अगस्त 2026)

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted