Admissions Open for Sainik Schools-Academic Session 2027-28 (सैनिक स्कूलों मे सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू)

Content Protection by DMCA.com

Admissions Open for Sainik Schools-Academic Session 2027-28

सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के माध्यम से होगा। प्रवेश परीक्षा और चिकित्सा जांच में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट एवं निर्धारित नियमों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की जन्मतिथि निम्नानुसार निर्धारित की गई है:

  • कक्षा 6वीं: 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच जन्म होना चाहिए।
  • कक्षा 9वीं: 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच जन्म होना चाहिए।

प्रवेश परीक्षा का पैटर्न

कक्षा 6वीं की परीक्षा – 300 अंक

  • गणित – 50 प्रश्न
  • सामान्य ज्ञान – 25 प्रश्न
  • भाषा – 25 प्रश्न
  • बुद्धिमत्ता परीक्षण – 25 प्रश्न

कक्षा 9वीं की परीक्षा – 400 अंक

  • गणित – 50 प्रश्न
  • अंग्रेजी – 25 प्रश्न
  • बुद्धिमत्ता परीक्षण – 25 प्रश्न
  • सामान्य विज्ञान – 25 प्रश्न
  • सामाजिक विज्ञान – 25 प्रश्न

परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) एवं पेन-पेपर माध्यम से आयोजित की जाएगी।

आवेदन एवं परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि2 दिसंबर 2026
विलंब शुल्क के साथ आवेदन3 से 6 दिसंबर 2026
आवेदन में संशोधन7 से 9 दिसंबर 2026
परीक्षा शहर की जानकारी11 दिसंबर 2026
प्रवेश पत्र डाउनलोड25 जनवरी 2027
प्रवेश परीक्षा31 जनवरी 2027

Online Registration

Click Here 

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted