हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों के (HBSE Student Enrollment & Registration Portal 2026-27) एनरोलमेंट एवं रजिस्ट्रेशन फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन करने की सुविधा शुरू कर दी गई है।सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के मुखिया और संबंधित कर्मचारी निर्धारित तारीखों के अंदर विद्यार्थियों के विवरण की जांच करके जरूरी सुधार कर सकते हैं।
HBSE Student Enrollment & Registration Portal 2026-27
13 नवंबर 2026 से 18 नवंबर 2026 तक, सभी स्कूल मुखिया और संबंधित कर्मचारी इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों के विवरण की जांच करके जरूरी सुधार अवश्य कर लें। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते सभी संशोधन पूरे कर लेना बेहतर रहेगा।
संशोधन फीस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- प्रत्येक विद्यार्थी के अधिकतम 2 संशोधन बिल्कुल फ्री किए जा सकते हैं।
- जन्मतिथि (Date of Birth) में सुधार फ्री नहीं होगा।
- 2 से ज्यादा संशोधन करने पर हर अतिरिक्त संशोधन के लिए ₹300 फीस देनी होगी।
- जन्मतिथि में सुधार करवाने के लिए भी ₹300 फीस लगेगी।
18 नवंबर के बाद संशोधन कैसे होगा?
निर्धारित ऑनलाइन अवधि यानी 18 नवंबर 2026 के बाद पोर्टल पर संशोधन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। इसके बाद यदि किसी विद्यार्थी के विवरण में सुधार करवाना है, तो संबंधित विद्यालय को आवश्यक प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों के साथ बोर्ड कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके लिए प्रत्येक संशोधन के अनुसार ₹300 फीस जमा करवानी होगी।
स्कूल मुखियाओं के लिए जरूरी सूचना
सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के मुखियाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के (HBSE Student Enrollment & Registration Portal 2026-27) Enrollment एवं Registration रिकॉर्ड को अच्छी तरह जांच लें।विशेष रूप से विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत विवरणों का मिलान संबंधित दस्तावेजों से कर लें, ताकि भविष्य में परीक्षा फॉर्म, प्रमाण-पत्र या अन्य बोर्ड संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसलिए सभी विद्यालय 18 नवंबर 2026 से पहले अपने विद्यार्थियों के रिकॉर्ड की जांच करके आवश्यक संशोधन अवश्य पूरा कर लें।
Click Here: Online Registration
HBSE Student Enrollment & Registration Portal 2026-27


