HTET 2026 Online Registration Start, 27 नवंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

HTET 2026 Online Registration Start, 27 नवंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
HTET 2026 Online Registration Start, 27 नवंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Content Protection by DMCA.com

हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा HTET 2026 Online Registration के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर से 27 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

इस बार HTET की परीक्षा 26 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन अलग-अलग लेवल में होगी। आइए जानते हैं HTET 2026 से जुड़ी जरूरी तारीखें और आवेदन करने की पूरी जानकारी।

HTET 2026 Online Registration

HTET परीक्षा मुख्य रूप से तीन लेवल में आयोजित की जाती है।

  • Level-1 (PRT): कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए।
  • Level-2 (TGT): कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए।
  • Level-3 (PGT): कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने के लिए।

उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या एक से अधिक लेवल के लिए आवेदन कर सकते हैं।

HTET 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

PRT (Level-1) के लिए योग्यता

PRT के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ D.El.Ed., B.El.Ed. या अन्य निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स की योग्यता होनी चाहिए। ग्रेजुएशन के साथ D.El.Ed. का विकल्प भी दिया गया है।

TGT (Level-2) के लिए योग्यता

TGT के लिए संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ ग्रेजुएशन और मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता जरूरी है।

PGT (Level-3) के लिए योग्यता

PGT के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और निर्धारित B.Ed. योग्यता आवश्यक है। कुछ विषयों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक शर्तें भी लागू हैं।

PGT Computer Science के लिए योग्यता

इस पद के लिए निर्धारित नियमित M.Sc. Computer Science, MCA या संबंधित B.E./B.Tech. की डिग्री के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा इस प्रकार आयोजित की जाएगी:

  • 26 दिसंबर 2026: लेवल-3 (PGT) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
  • 27 दिसंबर 2026: लेवल-2 (TGT) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
  • 27 दिसंबर 2026: लेवल-1 (PRT) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
  • तीनों लेवल की परीक्षाएं अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

HTET 2026 Online Registration का परीक्षा पैटर्न

HTET के तीनों लेवल की परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इस प्रकार परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • परीक्षा का समय: 2 घंटे 30 मिनट
  • प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं होगी।

यानी गलत उत्तर देने पर उम्मीदवार के अंक नहीं काटे जाएंगे।

PRT परीक्षा का पेपर पैटर्न

PRT (Level-1) की परीक्षा में पांच भाग होंगे। प्रत्येक भाग से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषयप्रश्न
Child Development & Pedagogy30
Hindi & English30
General Studies30
Mathematics30
Environmental Studies30
कुल150

TGT परीक्षा का पेपर पैटर्न

TGT (Level-2) में सामान्य विषयों के साथ संबंधित विषय से भी प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषयप्रश्न
Child Development & Pedagogy30
Hindi & English30
General Studies30
Subject Specific60
कुल150

PGT परीक्षा का पेपर पैटर्न

PGT (Level-3) की परीक्षा का पैटर्न भी TGT के समान रहेगा।

  • Child Development & Pedagogy – 30 प्रश्न
  • Hindi & English – 30 प्रश्न
  • General Studies – 30 प्रश्न
  • संबंधित विषय (Subject Specific) – 60 प्रश्न
  • इस प्रकार कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

HTET 2026 Passing Marks

HTET परीक्षा में पास होने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार अंक निर्धारित किए गए हैं।

उम्मीदवार की श्रेणीपासिंग अंकप्रतिशत
सामान्य एवं अन्य निर्धारित श्रेणियां9060%
हरियाणा के SC (DSC/OSC) एवं दिव्यांग उम्मीदवार8255%
अन्य राज्यों के SC एवं दिव्यांग उम्मीदवार9060%

HTET Certificate Validity

HTET परीक्षा पास करने के बाद मिलने वाले पात्रता प्रमाण-पत्र की वैधता आजीवन रहेगी। यानी एक बार HTET पास करने के बाद उम्मीदवार को केवल सर्टिफिकेट की वैधता समाप्त होने के कारण दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।

HTET 2026 आवेदन फीस

HTET 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए लेवल के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

Level-1 के लिए आवेदन फीस

श्रेणीफीस
हरियाणा SC (DSC/OSC) एवं PH₹700
हरियाणा के अन्य उम्मीदवार₹1,200
हरियाणा से बाहर के उम्मीदवार₹1,200

 

Level-2  के लिए आवेदन फीस

श्रेणीफीस
हरियाणा SC (DSC/OSC) एवं PH₹1,100
हरियाणा के अन्य उम्मीदवार₹2,000
हरियाणा से बाहर के उम्मीदवार₹2,000

 

Level-3 के लिए आवेदन फीस

श्रेणीफीस
हरियाणा SC (DSC/OSC) एवं PH₹1,400
हरियाणा के अन्य उम्मीदवार₹2,600
हरियाणा से बाहर के उम्मीदवार₹2,600

HTET 2026 के लिए आवेदन कहां करें?

HTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है।

Official Website: https://bseh.org.in/

HTET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

HTET के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय अपनी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

 

Note: आवेदन में गलती होने पर करेक्शन का मौका, बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन में कुछ गलतियां सुधारने का मौका भी दिया है। इसके लिए 28 और 29 नवंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई है।

 

HTET 2026 Online Registration Start, 27 नवंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted