प्रिय दोस्तो, आज हम आपके लिए लेकर आये है साहित्य अकादमी पुरस्कार व व बाल साहित्यकार 2021 से सम्मानित साहित्यकार ( Sahitya Akademi Award 2021 Selection List) द्वारा चुने गए साहित्यकारों के बारे मे , यह पुरस्कार साल 2021 के लिए साहित्य अकादमी द्वारा 24 भाषाओं में प्रदान किये गए है तो आइए पढ़ते है साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 से सम्मानित साहित्यकार ( Sahitya Akademi Award 2021 Selection List) की विस्तारपूर्वक सूची
Sahitya Akademi Award 2021 Selection List
साहित्य अकादमी की स्थापना हिन्दी साहित्य के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मार्च 12, 1954 को भारत सरकार द्वारा की गई। इसका मुख्यालय रविन्द्र भवन नई दिल्ली में स्थित है

सन् 1955 से यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों को दिया जाता है, जिसमें नकद एक लाख रुपये की राशि व शाल व प्रशंशा पत्र दिया जाता हैं, यह अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार एवं युवा लेखन पुरस्कार आदि हर साल 24 भाषाओं में दिया जाता है
तो आइये जानते है 2021 के लिए किन किन रचनाकारों व लेखकों को इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 चयन सूची
हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 31 दिसम्बर 2021 को 20 भाषाओं को इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है हरियाणा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर कम्बयार की अध्यक्षता में इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है श्री चंद्रशेखर कम्बयार ने बताया है साहित्य अकादमी हर साल कुल 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों को पुरस्कृत करती है
जिसमे गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और उर्दू भाषाओं के पुरस्कार बाद में घोषित किये जाएंगे, लेकिन अभी 20 चयनित भाषाओं में सात कविता संग्रह, पांच कहानी संग्रह, दो उपन्यास, दो नाटक, एक जीवन चरित्र, एक आत्मकथा, एक महाकाव्य और एक आलोचना की पुस्तक शामिल है
इन सभी साहित्यकारो को व लेखकों को एक लाख रुपये की नकद राशि, ताम्रफलक, शॉल और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा
| भाषा | पुस्कत का नाम | लेखक व रचनाकार |
|---|---|---|
| हिंदी | सम्राट अशोक, नाटक | दया प्रकाश सिन्हा |
| अंग्रेजी | थिंग्स टू लिव बिहाइंड, उपन्यास | नमिता गोखले |
| बोडो | खर सयाव आरो हिमालय, कविता संग्रह | मोदये गाहाय |
| बाडला | मीरजाफर ओ अनन्य नाटक, नाटक | ब्रात्य बासु |
| डोगरी | नमे तन्नल, कहानी संग्रह | राज राही |
| असमिया | इयत एखन आरोन्य आसिल, उपन्यास | अनुराधा शर्मा पुजारी |
| कन्नड़ | गांधी कथाना, जीवन चरित्र | डी इस नागभूषण |
| कोंकणी | रक्तचंदन, कविता संग्रह | संजीव वेरेन्कार |
| मलयालम | हृदयारगंगल, आत्मकथा | जॉर्ज अन्नाकुकर |
| कश्मीरी | तवाजुन, आलोचना | वली मोहमद असीर किश्तवारी |
| मराठी | ब्लूच्या अवस्थांत राची डायरी, कहानी संग्रह | किरण गुरव |
| नेपाली | उषा अनिरूध, महाकाव्य | छविलाल उपाध्यय |
| तेलुगु | वल्कितलम, कविता संग्रह | गोराति वेंकन्ना |
| सिंधी | नैना निंदाखरा, कविता संग्रह | अर्जुन चावला |
| राजस्थानी | मुगती, कविता संग्रह | मीठेश निर्मोही |
| संस्कृत | सृजती संखनाद किल, कविता संग्रह | विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र ‘विनय’ |
| ओड़िया | सरीजैथिबा अपेरा, कविता संग्रह | हृषिकेश मल्लिक |
| पञ्जाबी | सूरला दा सालन, कहानी संग्रह | खालिद हुसैन |
| तमिल | सिवप्पुक कजुटटूतन और पेक्कई पारवाई, कहानी संग्रह | अम्बई |
| संताली | माने नैना अरहंग, कहानी संग्रह | निरंजन हांसदा |
देखे 2020 में हरियाणा के साहित्यकार व उपन्यासकार

प्रिय दोस्तो, हम उम्मीद करते है हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 चयन सूची ( Sahitya Akademi Award 2021 Selection List) से आप सन्तुष्ट होंगे, इससे सम्बंधित कोई प्रतिक्रिया या सुझाव देनक चाहता है तो वो हमारे कॉमेंट बॉक्स के माध्यम से दे सकता है





