साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 विजताओ की सूची (Sahitya Akademi Awards 2023 Winner List)

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 विजताओ की सूची (Sahitya Akademi Awards 2023 Winner List)
साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 (Sahitya Akademi Awards 2023)

प्रिय दोस्तों, Help2Youth के माध्यम से आज हम आपके साथ साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 (Sahitya Akademi Awards 2023) की जानकारी सांझी करने जा रहे है। साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष भारत की अपने द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाओं में दिए जाते है । प्रत्येक भाषा में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को अकादमी पुरस्कार प्रदान करती है। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए। चलो इसके बारे में हम विस्तारपूर्वक पढ़ते है और इसकी क्या विशेषता है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 (Sahitya Akademi Awards 2023)

 

Sahitya Akademi Award Surjit Patar

भारतीय भाषाओं के साहित्य और साहित्यकारों को बढ़ावा देने के लिए 1954 में साहित्य अकादमी की स्थापना की गई थी। साहित्य अकादेमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने 2023 के साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की। साहित्य अकादमी पुरस्कार हर साल 24 भाषाओं में दिए जाते है और इस साल भी सभी भाषाओं में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। इस वर्ष के लिये चुने गए साहित्य में 9 कविता संग्रह, 6 उपन्यास, 5 कहानी संग्रह, 3 निबंध व 1 आलोचना की पुस्तक शामिल है जिन्हे पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

 

2024 में, 12 मार्च को आयोजित किए जाने वाले समारोह में विजेता लेखकों को पुरस्कार दिया जाएगा।ये पुरस्कार एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों के आधार पर घोषित किए गए हैं।साहित्य अकादमी पुरस्कार ,ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है।

साहित्य के क्षेत्र में मुख्य रूप से दिए जाने वाले पुरस्कार:

हिंदी

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 (Sahitya Akademi Awards 2023)
संजीव को उपन्यास ‘मुझे पहचानो’

संजीव (मुझे पहचानो, उपन्यास)

अंग्रेजी-

नीलम शरण गौर (रेक्युम इन रागा जानकी,उपन्यास)

पंजाबी

स्वर्णजीत सवी (मन दी चिप, कविता-संग्रह)

उर्दू

सादिक़ा नवाब सहर (राजदेव की अमराई, उपन्यास)

 इनाम:

विजेताओं को इस पुरस्कार के रूप में ताम्रपत्र उक्त पट्टिका, एक शॉल और 1,00,000 रुपए प्रदान किये जाएँगे।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता

कविता के लिए पुरस्कृत लेखक और उनकी कविता संग्रह

  1. विजय वर्मा (डोगरी) –  ‘दौन सदियां एक सीर’ 
  2. विनोद जोशी (गुजराती) – टुंडिलटुंडिका पद्यावर्त
  3. मंशूर बनिहाली (कश्मीरी) – येथ वावेह हेले साँग कौस जेले 
  4. सोरोख्खैबम गंभिनी (मणिपुरी) – याचंगबा नांग हालो
  5. आशुतोष परिडा (ओड़िया) – अप्रस्तुत मृत्यु 
  6. स्वर्णजीत सवी (पंजाबी) – मन दी चिप
  7. गजेसिंह राजपुरोहित (राजस्थानी) – ‘पळकती प्रीत’
  8. अरुण रंजन मिश्र (संस्कृत) – शून्ये मेघगानम्
  9. विनोद आसुदानी (सिंधी) – हाथु पाकिदिजैन

उपन्यास के लिए पुरस्कृत लेखक-

  1. स्वप्नमय चक्रवर्ती (बांग्ला) – जलेर ऊपर पानी 
  2. कृष्णात खोत (मराठी) – रिंगाड 
  3. राजशेखरन (तमिल) – नीरवाजी पडुवुम 

कहानी-संग्रह के लिए पुरस्कृत लेखक

  1. प्रणव ज्योति डेका (असमिया) – श्रेष्ठ गल्पा
  2. नंदेश्वर दैमारि (बोडो) – जिउ-सफरनि दाखवन 
  3. तारासीन बासकी (संताली) – जाबा बाहा
  4. प्रकाश एस पर्येंकार (कोंकणी) – वर्सल 
  5. टी पतंजलि शास्त्री (तेलुगु) – रामेश्वरम काकुलु मारिकोन्नि

निबंध के लिए पुरस्कृत लेखक

  1. लक्ष्मीशा तोल्पडि (कन्नड़) – महाभारत अनुसंधानदा भारतयात्रे 
  2. बासुकीनाथ झा (मैथिली) – बोध संकेतन 
  3. युद्धवीर राणा (नेपाली) – नेपाली लोकसाहित्य और लोक संस्कृति का परिचय 
  4. आलोचना के लिए मलयालम लेखक ईवी रामकृष्णन को पुरुस्कृत किया जाएगा।

पुरस्कार विजेता के चयन के लिये मानदंड:

लेखक की नागरिकता भारतीय होनी चाहिये। पुरस्कार के लिये पात्र पुस्तक/कार्य  का भाषा में और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान होना चाहिये जिससे वह संबंधित है। जब दो या दो से अधिक की पुस्तकों के लिये समान योग्यता पाई जाती है तो पुरस्कार घोषित करने के लिये लेखकों के कुल साहित्यिक योगदान और स्थिति जैसे कुछ मानदंडों को ध्यान में रखा जाएगा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 (Sahitya Akademi Awards 2023)

5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments